प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती संग न्यू जर्सी में क्रिसमस वेकेशन कर रहीं एंजॉय, क्यूट दिखीं लाडली

20 दिसंबर 2022 को प्रियंका चोपड़ा जोनस ने क्रिसमस से पहले अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ अपने ठंड के दिनों की एक झलक साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती संग न्यू जर्सी में क्रिसमस वेकेशन कर रहीं एंजॉय, क्यूट दिखीं लाडली

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मौजूदा समय में अपनी मदरहुड जर्नी का आनंद ले रही हैं। अभिनेत्री अपनी प्यारी बच्ची मालती मैरी चोपड़ा जोनस की एक लविंग मॉम हैं, जिसका उन्होंने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए स्वागत किया था। हाल ही में, प्रियंका अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ क्रिसमस का आनंद लेने के लिए एक खूबसूरत डेस्टिनेशन पर पहुंची हैं, जहां से उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं। 

priyanka chopra

20 दिसंबर 2022 को प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने परिवार के साथ विंटर वेकेशन से कुछ मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें साझा कीं। ये फोटोज न्यू जर्सी की हैं, जहां तीनों क्रिसमस 2022 सेलिब्रेट करेंगे। पहली तस्वीर एक मिरर सेल्फी थी, जिसे प्रियं​का ने क्लिक किया था, जिसमें उनके पति निक फोटो के लिए इंट्रेस्टेड नहीं दिख रहे थे, क्योंकि वह अपने फोन पर व्यस्त थे। इसके साथ, उन्होंने लिखा, "सर्दियों के बेहतरीन दिन। Ps: पहली तस्वीर- पति को मेरी मिरर सेल्फी में वाकई दिलचस्पी है।"

Priyanka Chopra

अगली दो तस्वीरों में दिखाया गया है कि प्रियंका अपनी बेटी मालती के साथ अपने मां के कर्तव्यों को कैसे निभा रही हैं। एक फोटो में बिंदास मां ने अपनी बच्ची को गोद में लिया हुआ है और उसे क्रिसमस की सैर के लिए ले जा रही हैं। इसमें नन्ही मुंचकिन को बेबी स्ट्रॉलर में आराम करते देखा जा सकता है। अंतिम तस्वीर क्रिसमस डेकोरेशन की है, इसमें प्रियंका की बेटी मालती अपने चारों ओर क्रिसमस की सजावट का आनंद लेते हुए दिखाई दे रही हैं। फर वाली सफेद जैकेट पहने मालती एक डॉल की तरह प्यारी लग रही थीं, उनके सिर पर नारंगी और सफेद धारीदार ऊनी टोपी भी थी।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

दूसरी ओर प्रियंका ने एक आरामदायक काली जैकेट, मैचिंग ट्रैक पैंट और एक ऊनी टोपी पहन रखी थी। उन्होंने खुले बालों के साथ अपने लुक को पूरा किया था और सर्दियों के लिए तैयार दिखीं। इस बीच, प्रियंका ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक कार के अंदर बैठकर अपनी एक सेल्फी साझा की। सर्द मौसम का आनंद लेते हुए अभिनेत्री ने अपनी मिलियन डॉलर की मुस्कान बिखेरी। इसके ऊपर उन्होंने लिखा, "जब यह बाहर काफी ठंड है।" प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

Priyanka Chopra

बता दें कि क्रिसमस 2022 उनकी बेटी मालती का पहला क्रिसमस होने जा रहा है और मम्मी इसे ग्रैंड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। 11 नवंबर 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने लॉस एंजेलिस घर से दो खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें उनके घर पर क्रिसमस की सजावट की झलक दिखाई गई थी। एक तस्वीर में वह एक सोफे पर बैठी और अपने घर पर क्रिसमस ट्री की ओर इशारा करते हुए देखी जा सकती थीं। दूसरी तस्वीर में वह अपनी बेटी के साथ चिमनी के पास बैठी हुई दिखाई दे रही थीं, जो एक प्रिंटेड कुर्ती में काफी प्यारी लग रही थी।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

फिलहाल, हमें मालती की क्यूट तस्वीर से प्यार हो गया है। तो आपको प्रियंका द्वारा शेयर की गई फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.