निक जोनस बेटी मालती को शांत कराने के लिए गाते हैं गाना, प्रियंका चोपड़ा का ऐसा होता है रिएक्शन

एक लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस अपनी लाडली बेटी मालती के लिए गाना गाते हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

निक जोनस बेटी मालती को शांत कराने के लिए गाते हैं गाना, प्रियंका चोपड़ा का ऐसा होता है रिएक्शन

ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) अब अपने जीवन के सबसे सुखद फेज में हैं। वे जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने थे और करीब 100 दिन बाद उन्होंने अपनी बेटी का अपने घर में स्वागत किया था। यही नहीं, प्रियंका ने मदर्स डे के मौके पर पहली बार अपनी बेटी के साथ फैमिली फोटो शेयर की थी।

Priyanka Chopra with hubby Nick Jonas

8 मई 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लाडली मालती को अपनी बाहों में लिए एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें नए-नवेले माता-पिता प्रियंका और निक को अपनी बेटी को प्यार से निहारते हुए देखा जा सकता है। इस फोटो के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा था, “इस मदर्स डे पर और बीते कुछ महीनों में हम रोलरकोस्टर जैसे उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं। अब हमें पता है कि और भी कई लोगों ने ऐसी मुश्किल को झेला है। 100 से ज्यादा दिन NICU में बिताने के बाद हमारी नन्ही परी आखिरकार घर आ गई है।”

(ये भी पढ़ें- मुनव्वर फारूकी की मिस्ट्री गर्ल संग रोमांटिक तस्वीरें आईं सामने, जानिए कौन हैं उनकी गर्लफ्रेंड)

Priyanka Chopra with hubby Nick Jonas and daughter Malti

इसके आगे प्रियंका ने लिखा था, “हर परिवार की यात्रा अद्वितीय होती है और इसके लिए एक निश्चित स्तर के विश्वास की आवश्यकता होती है। हमारा कुछ महीनों का चुनौतीपूर्ण समय था, लेकिन पीछे मुड़कर देखने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि, हर पल कितना कीमती और परिपूर्ण है। हम बहुत खुश हैं कि, हमारी छोटी लड़की आखिरकार घर आ गई है और हम Rady Children’s La Jolla and Cedars Sinai, लॉस एंजेलिस में हर डॉक्टर, नर्स और विशेषज्ञ को धन्यवाद देना चाहते हैं, जो निस्वार्थ भाव से हर कदम पर हमारे साथ खड़े थे। हमारा अगला अध्याय अब शुरू होता है और हमारा बच्चा वास्तव में एक बदमाश है। चलो आगे बढ़ें एमएम! मम्मी और पापा तुमसे प्यार करते हैं।”

Priyanka Chopra with hubby Nick Jonas

अब ‘हॉलीवुडलाइफ’ की एक रिपोर्ट में कपल के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि, कैसे निक और प्रियंका अपने पालन-पोषण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सूत्र ने बताया कि, निक अपनी बेटी मालती को शांत करने के लिए गाने गाना शुरू कर दिया है। सूत्र ने मुताबिक, “निक ने अपने भाई की सलाह ली और उसे (बेटी मालती को) शांत कराने के लिए गाना शुरू कर दिया और अब यह डैडी-बेटी के बंधन का एक बड़ा हिस्सा बन गया है। निक ने पाया कि, यह न केवल उसे सोने में मदद करता है, बल्कि जब वह उधम मचाती है, तो उसे शांत भी करता है। जैसे ही वह उनकी आवाज सुनती है, वह बस अपने पापा को प्यारी आंखों से देखती है और मुस्कुरा देती है।”

Priyanka Chopra with hubby Nick Jonas

(ये भी पढ़ें- भारती सिंह ने सेकेंड बेबी प्लानिंग पर की बात, कहा- 'बेटे की एक बहन भी होनी चाहिए')

इसके अलावा सूत्र ने ये भी बताया किया कि, निक हर समय अपनी बच्ची के लिए गाते हैं और कभी-कभी उसके लिए छोटे गाने बनाते हैं। उसी पर प्रियंका की प्रतिक्रिया को साझा करते हुए सूत्र ने सूत्र ने कहा, “यह देखकर प्रियंका का दिल पिघल जाता है और निक हर समय उसके लिए गिटार के साथ या इसके बिना गाते हैं। वह अपनी बेटी को बाहों में लेकर उसे टहलाते हैं और छोटे-छोटे गाने गाते हैं। उनके परिवार का मानना है कि, उनके पास एक और संगीतकार होने वाली है, क्योंकि नन्ही बच्ची अपने पिता के गाने को बहुत एंजॉय करती है।”

Priyanka Chopra with hubby Nick Jonas

कपल के करीबी सूत्र ने ये भी बताया कि, प्रियंका और निक अपनी लाडली का घर में स्वागत करने पर कितना खुश हैं। सूत्र के मुताबिक, “इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी लंबा रास्ता तय करना पड़ा है और वे यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि, आगे क्या है, लेकिन प्रियंका इससे ज्यादा खास मदर्स डे की कल्पना नहीं कर सकती थीं। भले ही उन्हें माता-पिता बने कुछ ही महीने हुए हैं, फिर भी उन्हें पूरी तरह से यह अनुभव नहीं हुआ है कि, नवजात शिशु के लिए पैरेंटहुड कैसा होता है। वे अभी भी पूर्णकालिक माता-पिता के रूप में जीवन को समायोजित करने की प्रक्रिया में हैं और वे जानते हैं कि, उन्हें बहुत कुछ सीखना है। प्रियंका मातृत्व के साथ तालमेल बिठा रही हैं और निक एक प्यारे पिता की भूमिका निभाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।”

Priyanka Chopra with hubby Nick Jonas

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने पहनी 1 लाख रुपए की रेड कट आउट मिडी ड्रेस, दिखीं बेहद खूबसूरत)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपनी लाडली बेटी के घर आने पर बेहद खुश हैं। वैसे, पिता-बेटी के इस बॉन्ड पर आप क्या कहेंगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.