प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद करेंगी घर वापसी, बेटी मालती संग पहली बार भारत आने के लिए हैं एक्साइटेड

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद भारत आने के लिए तैयार हैं। बेटी मालती के साथ ये उनकी पहली भारत यात्रा होगी। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद करेंगी घर वापसी, बेटी मालती संग पहली बार भारत आने के लिए हैं एक्साइटेड

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ग्लोबल आइकन बनने और अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) संग शादी करने के बाद ज्यादातर अपना समय लॉस एंजेलिस में ही बिताती हैं। हालांकि, काम के सिलसिले और अपने परिवार से मिलने के लिए उनका भारत आना-जाना लगा रहता है। अब प्रियंका एक बार फिर भारत आ रही हैं, लेकिन इस बार वह अपनी बेटी मालती मैरी जोनस के साथ पूरे 3 साल बाद घर वापसी कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए इसकी जानकारी दी है। 

priyanka chopra

घर वापसी पर अपने एक्साइटमेंट को जाहिर करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज का सहारा लिया। इसके लिए उन्होंने अपने बोर्डिंग पास की एक तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। बोर्डिंग पास की तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, "आखिरकार...घर जा रही हूं। करीब 3 साल बाद।" 

ticket

बता दें कि कोविड महामारी के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। इस साल अप्रैल में प्रियंका के घर आने की उम्मीद थी। उन्होंने अप्रैल में 'ट्रैवल + लीजर' को बताया था, "मेरा दिमाग हर रात छुट्टियां ले रहा है, लेकिन मैं भारत वापस जाने के लिए मर रही हूं। भारत के हर राज्य की अपनी लिखित और बोली जाने वाली भाषा है, जिसका अर्थ है अलग-अलग अक्षर, कपड़े, आउटफिट, भोजन और छुट्टियां। इसलिए जब भी आप भारत में सीमा पार करते हैं, तो यह एक नए देश में जाने जैसा होता है। हर बार जब मैं घर वापस जाती हूं, तो मैं सुनिश्चित करती हूं कि मैं कुछ छुट्टी और यात्रा करने के लिए समय निकालूं।"

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा ने धूमधाम से मनाई थी बेटी मालती संग पहली दिवाली, देखें तस्वीरें

वहीं, प्रियंका चोपड़ा की कजिन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के बारे में बात की। जब उनसे उनकी एक फिल्म का नाम पूछा गया, जिसे वह अपनी भांजी को दिखाना चाहेंगी, तो परिणीति ने तुरंत अपनी किड्स फ्रेंडली फिल्म 'हसी तो फंसी' का नाम लिया। इस फिल्म में वह एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आई थीं।

parineeri

बता दें कि प्रियंका और निक जोनस ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाई थी। उन्होंने इस साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया था। अब प्रियंका अपनी बेटी के साथ भारत आने के लिए बेकरार हैं।

priyanka chopra

जब डिनर डेट पर सासू मां मधु चोपड़ा का हाथ पकड़कर चलते नजर आए थे निक जोनस, क्रेजी हो गए थे फैंस, देखें तस्वीरें

वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका के कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। उनकी दो हॉलीवुड फिल्में हैं- 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' और 'एंडिंग थिंग्स'। इसके साथ ही वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा, वह रूसो ब्रदर्स के शो 'सिटाडेल' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए भी तैयार हैं।

priyanka chopra

फिलहाल, हम भी प्रियंका के भारत लौटने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। आपका इस पर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.