इस पंजाबी दुल्हन ने पहना यूनिक सीफोम ग्रीन कलर का लहंगा, दिखीं बेहद खूबसूरत

अपने लुक को शाही अंदाज देने के लिए दुल्हन अवनी ने अपने स्पेशल डे पर यूनिक सीफोम ग्रीन कलर का लहंगा पहना था। आइए आपको अवनी के इस अनोखे लहंगे के बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Deeksha Priyadarshi Last Updated:

इस पंजाबी दुल्हन ने पहना यूनिक सीफोम ग्रीन कलर का लहंगा, दिखीं बेहद खूबसूरत

भारत में शादी केवल दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का मिलन होता है। शादी के दिन, हर किसी की नजर दूल्हा-दुल्हन पर रहती है। एक दुल्हन को अपनी शादी में कुछ ऐसा करना पड़ता है, जिससे वो कुछ अलग और हटकर दिखे।

Bride Avni

शादी के जोड़े से लेकर ज्वेलरी तक, हर एक चीज के लिए दुल्हन को 'आउट ऑफ द बॉक्स' सोचना पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसी ही दुल्हन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी के जोड़े के लिए यूनिक कलर चुनकर एक उदाहरण सेट किया है। दुल्हन अवनी अपनी शादी के लिए यूनिक लहंगा चाहती थीं और उनकी इस चाहत को पूरा करने में फैशन डिजाइनर 'रिम्पल एंड हरप्रीत' ने उनकी मदद की।

Bride Avni

(ये भी पढ़ें: सब्यसाची दुल्हन शेफाली सिंह ने चुना पारंपरिक लाल रंग का लहंगा, दिखीं बेहद खूबसूरत )

पंजाबी दुल्हन अवनी अपने सपनों के राजकुमार पवनीत पुरी के साथ शादी रचाई है। उनकी शादी की तस्वीरों को देखकर ये कहा जा सकता है कि, ये एक शाही शादी थी। अपनी शादी में अवनी किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। अवनी ने अपने वेडिंग आउटफिट के रंग को हल्का रखने की कोशिश की थी, उन्होंने अपने लहंगे के लिए यूनिक पेस्टल शेड और सीफोम ग्रीन कलर का चुनाव किया था। उनके लहंगे पर गोटा पट्टी, रेशम, जरी, स्टोन वर्क के साथ ब्लू] लाइम येलो और बेज कलर के धागों से भारी कढ़ाई की गई थी।

Bride Avni

अवनी ने इस लहंगे को दो दुपट्टों के साथ पेयर किया था। एक लहंगे से मैच करता सीफोम ग्रीन कलर का दुपट्टा था, तो दूसरा जरी और कढ़ाई वाले सीक्विन बॉर्डर का दुपट्टा था। फैशन इंडस्ट्री के प्रसिद्ध नामों में से एक 'रिम्पल एंड हरप्रीत' ने उनकी वेडिंग ड्रेस को डिजाइन किया था। उन्होंने अवनी के लिए मौजूदा ट्रेंड के अनुसार बेहद आकर्षक लहंगा डिज़ाइन किया था। दुल्हन अवनी ने अपने लुक में शाही टच देने के लिए एक भारी ज्वेलरी सेट पहना था, जिसमें पेस्टल और व्हाइट कलर के पत्थरों के साथ छह-परत वाली पोल्का नेकपीस, सीफोम ग्रीन कलर के स्टोन से जड़ा हुआ एक चोकर सेट, झुमके, मांग टीका, व्हाइट चूड़ियां, और पारंपरिक कलीरे शामिल थे। उनका पूरा लुक एक परफेक्ट रॉयल वाइब दे रहा था। दुल्हन ने अपने बालों को खुला रखा था और उसे एक खूबसूरत टियारा से सजाया था। दुल्हन के मेकअप की बात करें तो, उन्होंने अपने लुक को बैलेंस रखने के लिए डार्क कोल्ड आईज और न्यूड लिप्स के साथ मोटी आई लैशेज को चुना था।

Bride Avni

अवनी की तरह उनके दूल्हे ने भी अपने आउटफिट को रॉयल लुक देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने पेस्टल-क्रीम कलर का बंदगला शेरवानी सूट पहना था। इसके साथ उन्होंने भारी कढ़ाई वाला दोशाला पहन रखा था। दूल्हे ने अपनी दुल्हन के आउटफिट को मैच करने के लिए थ्री-लेयर्ड एमराल्ड ग्रीन स्टोन नेकपीस, जूती और सीफोम ग्रीन कलर की पगड़ी के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया था।

Bride Avni

(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने पहना आइवरी कलर का लहंगा, यूनिक ब्लाउज और गुलाबी चूड़े में दिखीं सुंदर )

इस जोड़े ने अपनी शादी के बाकी फंक्शन में अपने लुक को बिल्कुल नार्मल रखा था। अपनी हल्दी में अवनी ने एक स्लीवलेस ब्लाउज के साथ बैंगनी रंग की बंधनी साड़ी पहनी थी। वहीं, ज्वेलरी की जगह उन्होंने फूलों से बनी ज्वेलरी को महत्व दिया था। उन्होंने अपने हल्दी लुक के लिए बहुत ही मिनिमल मेकअप लगाया था। जबकि, पवनीत ने चमकीले पीले रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहना था। इसे उन्होंने सफेद पगड़ी के साथ पेयर किया था।

Bride Avni

वहीं, मेहंदी के लिए दुल्हन ने सिंपल और एलिगेंट लुक चुना था। उन्होंने क्रॉप टॉप और लॉन्ग जैकेट के साथ पीले रंग का सीक्विन वाला पलाज़ो सेट पहना था और इसे लेयर्ड नेकपीस के साथ पेयर किया था। उन्होंने इस लुक को कम्पलीट करने के लिए विंग्ड लाइनर और होठों पर गुलाबी रंग की लिपस्टिक लगाई थी। जबकि, दूल्हे ने नीले रंग के बंदगला कुर्ता-पायजामा सेट पहना था और उन्होंने पंजाबी मुंडा लुक को काली पगड़ी के साथ पूरा किया था। दोनों इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

Bride Avni

अवनी और पवनीत अपने सभी लुक में बेहद खूबसूरत और रॉयल लग रहे थे। दोनों ने अपने सभी फंक्शन के आउटफिट्स को बेहद खूबसूरती से मैच किया था।

Bride Avni

(ये भी पढ़ें: 10 सब्यसाची दुल्हनें, जिन्होंने शादी में पहना ऑरेंज कलर का लहंगा, ब्राइडल लुक से नहीं हटेंगी नजरें)

फिलहाल, हमें इस शाही जोड़ी के आउटफिट्स और डिज़ाइन बेहद पसंद आए। वैसे, आपको कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट:इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.