Radhika Merchant ने Isha के नवरात्रि इवेंट में पहना रेड कलर का 'पटोला' घाघरा-चोली, दिखीं गॉर्जियस

हाल ही में, राधिका मर्चेंट को अपनी होने वाली ननद ईशा अंबानी के नवरात्रि इवेंट में देखा गया, जहां वह पटोला घाघरा-चोली में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Radhika Merchant ने Isha के नवरात्रि इवेंट में पहना रेड कलर का 'पटोला' घाघरा-चोली, दिखीं गॉर्जियस

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने 22 अक्टूबर 2023 को अपने निवास 'करुणा सिंधु' में अपने पति आनंद पीरामल के साथ नवरात्रि उत्सव के लिए एक भव्य कार्यक्रम होस्ट किया, जिसमें उनके परिवार के सदस्य और करीबी लोग शामिल हुए थे। हालांकि, इवेंट का 'सेंटर ऑफ अट्रैक्शन' अंबानी फैमिली की लेडीज का फैशन गेम रहा, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। कार्यक्रम में अंबानी फैमिली की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) भी खूबसूरत अंदाज में पहुंची थीं और हर बार की तरह इस बार भी उनका लुक चर्चा का विषय बन गया। 

राधिका मर्चेंट ने ईशा के नवरात्रि कार्यक्रम के लिए पहना 'पटोला' घाघरा चोली

22 अक्टूबर 2023 को नवरात्रि कार्यक्रम में भाग लेने से पहले राधिका मर्चेंट को उनकी होने वाली ननद ईशा अंबानी के घर के बाहर देखा गया। वह मैचिंग दुपट्टे के साथ रेड कलर का 'पटोला' घाघरा चोली पहने नजर आईं। उनके आउटफिट में चौड़े बॉर्डर के साथ-साथ पूरे हिस्से पर काम किया गया था। उन्होंने डबल लेयर्ड नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और चूड़ियों से अपने लुक को निखारा था। इसके अलावा, सिंपल मेकअप और हाफ-टाइड हेयरस्टाइल ने उनके लुक को पूरा किया था।

radhika merchant

radhika merchant

पार्टी के बाद राधिका ने पहनी ब्लू ड्रेस

इवेंट के बाद, जब राधिका ईशा के घर से बाहर निकल रही थीं, तो उन्हें एक बार फिर स्पॉट किया गया। इस दौरान, वह एक कंफर्टेबल ड्रेस में नजर आईं। दरअसल, उन्होंने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसमें सिल्वर कलर के पैनल थे। ईशा ने अपने लुक को सिंपल हेयरस्टाइल और डेवी मेकअप के साथ पूरा किया था।

radhika merchant

Isha Ambani ने नवरात्रि उत्सव में पहना बंधनी 'अनारकली', Nita-Kokilaben पिंक साड़ी में आईं नजर, फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब राधिका मर्चेंट ने अपने होने वाले ससुर मुकेश अंबानी के साथ किए बद्रीनाथ के दर्शन

राधिका मर्चेंट अपने होने वाले ससुराल वालों के साथ एक अच्छा रिश्ता साझा करती हैं। इसकी झलक अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आती रहती है। हाल ही में, मुकेश अंबानी ने अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट और अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी की सास मोना मेहता के साथ बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन किए थे। मुकेश अंबानी का स्वागत 'भाजपा' नेता अजेंद्र अजय ने किया था, जिन्होंने खुलासा किया था कि बिजनेसमैन ने पवित्र तीर्थस्थलों पर 5 करोड़ रुपए दान किए थे। 

उनके लुक की बात करें, तो राधिका येलो कलर के सूट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जबकि मुकेश ने ब्राउन कलर की नेहरू जैकेट के साथ सफेद कुर्ता पायजामा सेट पहना था और मोना ने इस पवित्र यात्रा के लिए सफेद सूट पहना था। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

radhika merchant

Radhika Merchant Net Worth: करोड़ों की संपत्ति से लग्जरी चीजों तक की मालकिन हैं अंबानी की 'छोटी बहू', पढ़ें पूरी खबर

फिलहाल, आपको राधिका का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Image Courtesy
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.