Radhika Merchant रिलायंस डिनर में Shloka-Isha का हाथ पकड़े आईं नजर, बिखेरी 'हम साथ साथ हैं' वाइब

हाल ही में, हमें रिलायंस डिनर से एक अनदेखी फोटो मिली है, जिसमें अंबानी फैमिली की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट, ईशा अंबानी और श्लोका मेहता का हाथ पकड़े नजर आईं। आइए दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Radhika Merchant रिलायंस डिनर में Shloka-Isha का हाथ पकड़े आईं नजर, बिखेरी 'हम साथ साथ हैं' वाइब

अंबानी परिवार इस समय अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग बैश के लिए सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों ने 3 मार्च 2024 को जामनगर में अपनी हस्ताक्षर सेरेमनी में शादी का पंजीकरण कराया और अपनी नई शुरुआत की। इस बैश के बाद 6 मार्च 2024 को मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने जामनगर में एक और पार्टी की मेजबानी की। यह जामनगर में रिलायंस के कर्मचारियों के लिए एक डिनर पार्टी थी, जिसमें पूरा अंबानी परिवार शामिल हुआ।

'रिलायंस' डिनर की एक अनदेखी तस्वीर में ईशा और श्लोका का हाथ पकड़े दिखीं राधिका

ऑनलाइन सामने आई तस्वीरों में से एक में राधिका मर्चेंट को अंबानी परिवार के साथ पोज़ देते हुए देखा गया, जिसमें श्लोका मेहता, ईशा अंबानी, आनंद पीरामल, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी शामिल हैं। जब तीनों एक साथ सोफे पर बैठे थे, तो राधिका ने ईशा और श्लोका का हाथ मजबूती से पकड़ रखा था। इसके अलावा, पोज़ देते समय उनके पार्टनर उनके पीछे खड़े थे। जहां ईशा ने ऑरेंज और पिंक कलर की डुअल-टोन साड़ी पहनी थी, वहीं श्लोका हैवी एम्बेलिश्ड साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

radhika

Radhika Merchant की ब्राइडल एंट्री में Mukesh Ambani हुए भावुक, Nita ने दी सांत्वना, देखें वीडियो

रिलायंस डिनर में राधिका मर्चेंट 'गुजराती बहू' वाइब्स बिखेरती आईं नजर

जामनगर में रिलायंस डिनर के लिए राधिका मर्चेंट ने पिंक कलर का घाघरा पहना था, जिसके हेमलाइन पर हैवी गोल्डन कढ़ाई और गोटा पट्टी का काम था। उन्होंने इसे स्टोन और सीक्विन सजावट वाली ऑरेंज कलर की ब्लाउज के साथ जोड़ा था और हाथी के मोटिफ्स वाले एक मैचिंग दुपट्टे के साथ अपना लुक पूरा किया। उन्होंने हैवी चोकर नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका के साथ अपने लुक को निखारा था। छोटी सी बिंदी, मेसी बन हेयरस्टाइल, सॉफ्ट मेकअप, हाइलाइटेड चीक्स, स्मोकी आईज और ग्लॉसी लिप्स ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे।

radhika merchant

radhika merchant

Anant Ambani ने प्री-वेडिंग बैश के दूसरे दिन पहनी 18 करोड़ की 'Richard Mille' घड़ी, ये है खासियत

रिलायंस डिनर के लिए नीता अंबानी रेड साड़ी में दिखीं रॉयल

इस बीच, नीता अंबानी के मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर ने अपने इंस्टा हैंडल पर बिजनेसवुमेन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। नीता लाल रंग की साड़ी में सजी हुई थीं, जिसके चारों ओर सुनहरी और सिल्वर स्ट्राइप्स थीं। उनके पल्लू पर एक खूबसूरत स्कैलप्ड कढ़ाई वाला बॉर्डर था। अपनी शाही साड़ी के साथ नीता ने कढ़ाई के काम वाला मैचिंग सेमी-स्लीव ब्लाउज चुना था।

बन हेयरस्टाइल, स्मोकी आईज, न्यूड लिप्स, डेवी बेस और लाल बिंदी ने उनके लुक को पूरा किया था। उन्होंने एक बड़ा रानीहार, मैचिंग झुमके, हीरे के कड़े और कुछ अंगूठियां पहनी थीं, जो उनके शाही लुक को पूरी तरह से निखार रही थीं।

radhika merchant

Image source

Isha Ambani ने दोबारा पहनी अपनी होने वाली भाभी Radhika Merchant की यूनिक थ्री-फिंगर डायमंड रिंग। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, राधिका मर्चेंट, श्लोका मेहता और ईशा अंबानी के बीच मनमोहक बंधन पर आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.