राधिका मर्चेंट 'भाभी' श्लोका मेहता संग आईं नजर, मनीष मल्होत्रा की ​​दिवाली पार्टी में की शिरकत

हाल ही में, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में अंबानी फैमिली की बहू श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट ने शिरकत की। आइए आपको उनका लुक दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

राधिका मर्चेंट 'भाभी' श्लोका मेहता संग आईं नजर, मनीष मल्होत्रा की ​​दिवाली पार्टी में की शिरकत

एशिया के सबसे धनी परिवारों में गिने जाने वाले अंबानी फैमिली किंग साइज लाइफ जीने के लिए जाती है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के जुड़वा बच्चे ईशा अंबानी व आकाश अंबानी की शादी उनके अपने लाइफ पार्टनर आनंद पीरामल और श्लोका मेहता से हुई है। अब सभी मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ शादी करने का इंतजार कर रहे हैं।

radhika

ऐसी अफवाहें थीं कि राधिका और अनंत ने 2019 में सगाई कर ली थी, लेकिन अंबानी परिवार ने ऐसी सभी रिपोर्टों का खंडन किया था। राधिका को अंबानी परिवार ने इतनी अच्छी तरह से स्वीकार किया है कि उन्हें अंबानी परिवार में होने वाले हर समारोह में देखा जाता है और यह परिवार के साथ उनके घनिष्ठ संबंध को दर्शाता है।

radhika

(ये भी पढ़ें- राधिका मर्चेंट ने अपने बर्थडे पर पहनी 56 हजार की ड्रेस, हॉट पिंक अटायर में दिखीं गॉर्जियस)

20 अक्टूबर 2022 को सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​​​ने दिवाली बैश की मेजबानी की, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने भाग लिया। इसमें अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता और जल्द ही होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट की उपस्थिति ने शो की पूरी लाइमलाइट चुरा ली। सफेद आउटफिट में ट्विनिंग करती हुई दोनों बेहद सुंदर लग रही थीं। राधिका ने पीच कलर के दुपट्टे के साथ मैचिंग चोली के साथ स्टनिंग व्हाइट लहंगा चुना था। जबकि श्लोका ने पीच कलर की खूबसूरत सफेद साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स से एक्सेसराइज़ किया था।

shloka

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी के महंगे शौक: 90 करोड़ की कार से लाखों की साड़ी-लिपिस्टिक-जूतों तक, जानें सब कुछ)

राधिका मर्चेंट श्लोका मेहता के साथ एक बहुत ही अच्छा बंधन साझा करती हैं और दोनों को अक्सर सेम कलर की ड्रेस में देखा जाता है। साल 2019 में अबू जानी संदीप खोसला ने फैशन इंडस्ट्री में 33 साल पूरे करने पर अपने कलेक्शन को प्रदर्शित करने के लिए एक शो की मेजबानी की थी। बॉलीवुड सेलेब्स के साथ ही श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट को भी डिजाइनर जोड़ी के लिए चीयर करते हुए देखा गया था। इवेंट के लिए राधिका और श्लोका ने सफेद ड्रेस पहनी थी।

radhika

radhika

(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी का सबसे महंगा हैंडबैग: 2 करोड़ 60 लाख रुपए के इस बैग में लगे हैं बेशकीमती हीरे)

इतना ही नहीं, कुछ समय पहले श्लोका मेहता के एक फैन पेज ने अंबानी परिवार की एक अनदेखी थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में हम नीता अंबानी को उनके पति मुकेश अंबानी, बहू श्लोका मेहता और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ एक मंदिर में जाते हुए देख सकते हैं। राधिका और श्लोका ने इस अवसर के लिए लाल रंग की पोशाक पहनी थी, जबकि नीता अंबानी ने हरे रंग की साड़ी कैरी की थी।

Shloka Mehta and Radhika Merchant

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट देवरानी-जेठानी वाइब्स दे रही हैं। इस पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.