जब वकील राम जेठमलानी ने किशोर कुमार की पत्नी लीना चंदावरकर को किया था किस, मचा था बवाल

यह उस समय की बात है, जब दिवंगत प्रतिष्ठित वकील और राजनेता राम जेठमलानी ने एक कार्यक्रम के दौरान किशोर कुमार की चौथी पत्नी और अभिनेत्री लीना चंदावरकर को सबके सामने किस किया था। आइए बताते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

जब वकील राम जेठमलानी ने किशोर कुमार की पत्नी लीना चंदावरकर को किया था किस, मचा था बवाल

भारत में जब भी कानून, वकालत और अदालतों की बात होती है, तो राम जेठमलानी (Ram Jethmalani) का नाम सबसे आगे आता है। जितनी सफलता और खिताब उन्होंने अपने करियर में जीते हैं, उनकी कोई गिनती नहीं है। जब वे जीवित थे, तब उन्होंने ‘भारतीय बार काउंसिल’ के अध्यक्ष, ‘सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन’ के अध्यक्ष और भारत के केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री के रूप में कार्य किया था। एक वकील के रूप में उन्होंने कई प्रसिद्ध लोगों के मुकदमे भी लड़े थे। 

Ram Jethmalani

पाकिस्तान में जन्मे थे वकील राम जेठमलानी

इसके अलावा, उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों को सुधारने के भी कई सर्वश्रेष्ठ प्रयास किए थे। इन प्रयासों के पीछे एक वजह यह भी थी कि, राम जेठमलानी का जन्म 14 सितंबर 1923 को सिंध (विभाजन के बाद पाकिस्तान का हिस्सा) के शिकारपुर में हुआ था। विभाजन के दौरान वह अपने परिवार के साथ भारत आ गए थे। उन्होंने भारत-पाकिस्तान के लोगों को एकजुट करने का हर वो प्रयास किया, जो वो कर सकते थे। उनकी बेबाकी और उनसे जुड़े विवाद हमेशा चर्चा में रहे हैं। एक विवाद अभिनेत्री लीना चंदावरकर को लेकर भी सुर्खियों में रहा था, आइए इसके बारे में जानते हैं।

(यह भी पढ़ें : कौन थीं किशोर कुमार की चार पत्नियां, मधुबाला से योगिता बाली तक जानें सभी के बारे में)

Ram Jethmalani

जब वकील राम जेठमलानी ने लीना चंदावरकर को किया था किस

16 फरवरी 2015 को राम जेठमलानी को एक सम्मानित अतिथि के रूप में 'द हम लोग अवॉर्ड्स' में आमंत्रित किया गया था। इस मौके पर मशहूर गायक किशोर कुमार (Kishore Kumar) की चौथी पत्नी और अभिनेत्री लीना चंदावरकर भी मौजूद थीं। इस दौरान स्टेज पर पहले राम जेठमलानी लीना से गले मिले और फिर उनको अचानक से किस कर लिया। उस समय इस किस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 

ram jethmalani

ram jethmalani

ram jethmalani

जैसे ही इवेंट खत्म हुआ, राम जेठमलानी और लीना पर तरह-तरह के सवाल खड़े होने लगे थे, किसी ने उनके रिश्ते पर सवाल उठाया था, तो किसी ने इसे अफेयर बताया था, लेकिन दोनों ने इन सुर्खियों पर जरा भी ध्यान नहीं दिया था और यह मामला जल्द ही शांत हो गया था। एक बार 'इंडस स्क्रॉल' के साथ एक इंटरव्यू में राम जेठमलानी ने प्यार को लेकर अपने विचार साझा किए थे। उन्होंने कहा था कि, ''प्यार की कोई उम्र नहीं होती है।''

Ram Jethmalani

राम जेठमलानी की पत्नियां और बच्चे

आगे अपने परिवार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि, ''उनकी दो पत्नियां थीं, दुर्गा और रत्ना शाहनी। दुर्गा से उनकी शादी 18 साल की उम्र में हुई थी, जिनसे उनके तीन बच्चे रानी, शोभा और महेश हैं। रत्ना शाहनी से उनको एक बेटा है, जिनका नाम जनक है।''

(यह भी पढ़ें : जब डिंपल कपाड़िया ने पति राजेश खन्ना संग अपने रिश्ते पर की थी बात, कहा था- 'उन्हें गलत समझा गया')

ram jethmalani family

जाने-माने वकील रहे राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन हो गया था। आज भी जब फेमस वकील नाम जुबान पर आता है, तो सबसे पहला ध्यान उन्हीं का आता है। अपनी बेबाकी और विवादों को लेकर वो हमेशा ही चर्चा में रहे हैं, उनसे जुड़ा एक किस्सा यहां हमने आपको बताया है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट में बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो जरूर साझा करें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.