बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपने दिवंगत पिता व दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर की तरह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। रणबीर की निजी जिंदगी की बात करें, तो उन्होंने 'राज़ी' फेम एक्ट्रेस आलिया भट्ट से शादी की है। हाल ही में, इस जोड़े ने अपनी बच्ची राहा कपूर के जन्म के साथ पैरेंटहुड को अपनाया है और अब प्यार करने वाले डैडी ने पिता होने के बारे में अपनी सबसे बड़ी असुरक्षा का खुलासा किया है।
दरअसल, हाल ही में रणबीर ने सऊदी अरब के जेद्दाह में आयोजित 'रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में शिरकत की। फेस्टिवल में बोलते हुए नए-नवेले पिता ने अपने जीवन की सबसे बड़ी असुरक्षा के बारे में बताया। उसी का खुलासा करते हुए अभिनेता ने कहा कि वह 60 साल के होने के बारे में असुरक्षित हैं, जब उनकी बच्ची सिर्फ 20 साल की होगी। उनके शब्दों में, "मेरी सबसे बड़ी असुरक्षा यह है कि जब मेरी बच्ची 20 और 21 साल के होगी, तब मैं 60 साल का हो जाऊंगा। क्या मैं उनके साथ फुटबॉल खेल पाऊंगा? क्या मैं उनके साथ दौड़ पाऊंगा?"
याद दिला दें कि 6 नवंबर 2022 को आलिया भट्ट ने अपनी बच्ची के आने की खबर की घोषणा की थी। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आलिया ने एक सुंदर नोट साझा किया था। नोट में हम शेर के परिवार को उसके शावक के साथ देख सकते हैं। इसके नीचे आलिया और रणबीर ने अपनी बच्ची का स्वागत करने के लिए उत्साह व्यक्त किया था। उसे 'जादुई' बच्ची कहते हुए माता-पिता ने खुलासा किया था कि वे धन्य और जुनूनी महसूस कर रहे हैं। रणबीर कपूर की 5 सबसे महंगी चीजों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
इससे पहले, 'पीटीआई' से बातचीत में रणबीर कपूर ने पैरेंटहुड को गले लगाने के बारे में बात की थी। उसी के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने साझा किया था कि वह एक ही समय में उत्साहित, घबराए हुए और डरे हुए थे। रणबीर ने यहां तक कहा था कि उन्हें खुद से और आलिया के साथ अपने रिश्ते से काफी उम्मीदें हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर आखिरी बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' में नजर आए थे। फिलहाल, रणबीर के इस बयान पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।