पत्नी बबीता संग 'टाइम पास' कर रहे थे रणधीर कपूर, बताया- 'पेरेंट्स ने करवा दी थी शादी'

बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर ने 'द कपिल शर्मा शो' में खुलासा किया कि, वो बबीता संग रिलेशनशिप के दिनों में टाइम पास कर रहे थे। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

पत्नी बबीता संग 'टाइम पास' कर रहे थे रणधीर कपूर, बताया- 'पेरेंट्स ने करवा दी थी शादी'

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कपल्स देखने को मिलते हैं, जिन्होंने अपनी लव केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीता है। उनकी जोड़ी फैंस को प्रेरित करती थी। हालांकि, जरूरी नहीं, हर प्यार जिंदगी भर तक चले। बी-टाउन में ऐसे कपल्स हैं, जिन्होंने लंबी डेटिंग के बाद शादी तो की, लेकिन वो ज्यादा समय तक चल नहीं सकी और वे अलग हो गए। इनमें से एक बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) और उनकी वाइफ व एक्ट्रेस बबीता कपूर (Babita Kapoor) भी हैं।

Randhir Kapoor And Babita Kapoor

फिल्म ‘कल आज और कल’ के सेट पर पहली बार मिले रणधीर कपूर और बबीता को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 6 नवंबर 1971 को शादी कर ली थी। इस कपल की बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर हैं, जो बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शामिल हैं। हालांकि, रणधीर कपूर और बबीता के बीच रिश्ते ठीक न होने के चलते दोनों ने साल 1988 में बिना तलाक लिए अलग-अलग रहने लगे थे।

(ये भी पढ़ें- रणधीर कपूर और बबीता की लव स्टोरी: सालों से अलग रहने के बाद भी कभी दोनों ने नहीं लिया तलाक, जानें वजह)

Randhir-Babita With Karisma-Kareena

हाल ही में, अभिनेता रणधीर कपूर, मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में अपनी बड़ी बेटी करिश्मा कपूर के साथ पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी और अपनी फैमिली से जुड़ी कई मजेदार बातें बताईं। इस दौरान एक्टर ने अपनी पत्नी बबीता संग अपने रिलेशनशिप के बारे में भी बात की।

Randhir Kapoor With Karisma Kapoor

रणधीर कपूर ने बताया कि, वो डेटिंग के समय बबीता के साथ सिर्फ टाइम पास कर रहे थे, लेकिन उनके परिवार वालों ने उनकी शादी करा दी थी। एक्टर के शब्दों में, “मैं टाइम पास किए जा रहा था। उन्होंने (राज कपूर) कहा था, ‘शादी वादी करने का इरादा है कि नहीं?’” रणधीर ने चुटकी लेते हुए कहा कि, उन्हें बबीता को प्रपोज नहीं करना था, उनके माता-पिता ने उनकी तरफ से ऐसा किया और फिर दोनों ने शादी कर ली थी।

(ये भी पढ़ें- रणधीर कपूर ने कपिल के शो में रोमांटिक सीन्स पर कही ऐसी बात, करिश्मा ने बंद कर लीं आंखें)

Randhir With Babita

अपने थ्रोबैक इंटरव्यू में रणधीर कपूर ने बबीता संग अपने अलग होने की वजह का खुलासा किया था। उन्होंने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ संग बातचीत में कहा था, “उन्होंने पाया कि, मैं एक ऐसा व्यक्ति हूं, जो बहुत पीता हूं और लेट घर आता हूं, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं था। और मैं उस तरह से नहीं जीना चाहता था, जैसा वह चाहती थीं और वह मुझे वैसे ही स्वीकार नहीं कर सकती थीं, जैसा मैं हूं। हालांकि यह एक प्रेम विवाह था। तो ठीक है। हमारे पास देखभाल करने के लिए दो प्यारे बच्चे थे। उन्होंने उन्हें बेहतरीन तरीके से पाला और उन्होंने अपने करियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मैं एक पिता के रूप में और क्या मांग सकता था?”

Randhir-Babita With Karisma-Kareena

(ये भी पढ़ें- रणधीर कपूर के लिए बेटी करीना-करिश्मा की ट्यूशन फीस भरना था मुश्किल, इंटरव्यू में किया था जिक्र)

फिलहाल, रणधीर कपूर और बबीता कपूर अलग होने के बावजूद एक-दूसरे के साथ हर मुश्किल घड़ी में साथ खड़े नजर आते हैं। तो एक्टर के इस बयान पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.