रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका संग मुंबई में घर खरीदने पर की बात, इंटीरियर पर भी दी जानकारी

हाल ही में, एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी वाइफ व एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ मुंबई में घर खरीदने पर बात की है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका संग मुंबई में घर खरीदने पर की बात, इंटीरियर पर भी दी जानकारी

एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को बॉलीवुड का पावर हाउस कहा जाता है। वह जहां जाते हैं अपनी एनर्जी से सभी को हैरान कर देते हैं। हाल ही में, 67वां 'फिल्मफेयर अवॉर्ड्स' आयोजित किया गया, जिसमें एक्टर अपनी वाइफ व एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ पहुंचे थे। यहां उन्होंने मुंबई में अपना घर खरीदने के बारे में खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं।

dipika

पहले ये जान लीजिए कि रणवीर और दीपिका ने 14 नवंबर 2018 को शादी कर ली थी। दोनों के बीच प्यार की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला...रामलीला' से शुरू हुई थी। तब से दोनों कपल गोल्स दे रहे हैं।

dipika

(ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं कपिल शर्मा की 'नई गर्लफ्रेंड' सृष्टि रोडे, 'द कपिल शर्मा शो' में करेंगी एंट्री)

दरअसल, 30 अगस्त 2022 को '67वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स' आयोजित किया गया, जिसे रणवीर सिंह ने अपने दोस्त व एक्टर अर्जुन कपूर के साथ होस्ट किया। इस अवॉर्ड फंक्शन से कई वीडियोज और तस्वीरें सामने आ रही हैं। कार्यक्रम के दौरान रणवीर सिंह बांद्रा में अपनी नई खरीदी गई संपत्ति के बारे में बात करते हुए नजर आए।

deepika

दीपिका पादुकोण और रणवीर ने ये प्रॉपर्टी शाहरुख खान के 'घर मन्नत' के बगल में खरीदी है। यह वर्तमान में निर्माणाधीन है। रणवीर ने खुलासा किया कि दीपिका ने अपने घर को सजाने के लिए बेंगलुरु के एक इंटीरियर डिजाइनर को हायर किया है। रणवीर ने कहा, "आखिरकार मैंने 12 साल बाद अपनी खुद की जगह खरीदी है। दीपिका ने जगह को सजाने के लिए बेंगलुरु से एक इंटीरियर डिजाइनर को काम पर रखा है। हमें साथ रहते हुए 10 साल हो गए हैं।"

dipika

कथित तौर पर 'दीपवीर' ने ये घर 119 करोड़ रुपए में खरीदा है। इनका घर डुप्लेक्स टावर की 16वीं, 17वीं, 18वीं और 19वीं मंजिल पर स्थित है। इसमें कुल 11,266 वर्ग फुट का कालीन क्षेत्र और 1,300 वर्ग फुट की छत है।

dipika

(ये भी पढ़ें-  जन्नत जुबैर ने रूमर्ड BF फैजल शेख संग मनाया अपना 21वां जन्मदिन, देखें जश्न की झलकियां)

फिलहाल, रणवीर सिंह द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.