कॉफी विद करण 7: ऋषि कपूर को याद कर आलिया हुईं भावुक, कहा- 'नीतू कपूर के साथ बिताया समय'

हाल ही में, एक्ट्रेस आलिया भट्ट करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में अपने ससुर व दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर को याद करके भावुक हो गईं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

कॉफी विद करण 7: ऋषि कपूर को याद कर आलिया हुईं भावुक, कहा- 'नीतू कपूर के साथ बिताया समय'

बॉलीवुड के फेमस टॉक शो 'कॉफी विद करण' सीज़न 7 की शुरुआत हो चुकी है। पहले एपिसोड में मशूहर अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और हैंडसम एक्टर रणवीर सिंह नजर आए। दोनों ने शो के होस्ट करण जौहर के साथ पहले एपिसोड में काफी मस्ती की और कई खुलासे भी किए। इसी बीच प्रेग्नेंट एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने ससुर व फिल्म इंडस्ट्री के लीजेंड अभिनेता ऋषि कपूर को याद किया और वह भावुक हो गईं।

alia

'कॉफी विद करण सीजन' 7 के पहले एपिसोड में, जब होस्ट करण जौहर ने न्यूली मैरिड आलिया भट्ट से पूछा कि, वह महामारी से कैसे निपटती हैं? तो 'राजी' स्टार ने कहा कि, पहले कुछ महीनों के लिए उनका ध्यान महामारी पर नहीं था। एक्ट्रेस ने उस समय को याद करते हुए कहा कि, महामारी के पहले कुछ महीने अस्पताल में समय बिताने और फिर बाद में महान अभिनेता ऋषि कपूर की मृत्यु का सामना करने में चले गए।

alia

(ये भी पढ़ें- रणबीर-आलिया की लव स्टोरी 'फ्लाइट सीट' पर हुई थी शुरू, एक्ट्रेस ने करण के शो में किया खुलासा)

बकौल आलिया, "जब कोविड शुरू हुआ, तो मुझे याद है कि, पहले 3 से 4 महीनों के लिए मेरा ध्यान वास्तव में कोविड या महामारी पर नहीं था। इसका कारण था कि, हम एक परिवार के रूप में ऋषि अंकल के निधन से निपट रहे थे। वह महामारी के बीच में धमाके की तरह था। इसलिए मार्च अस्पताल में उनकी देखरेख में चला गया। यहां तक ​​​​कि, अप्रैल भी इसी में चला गया। इसके बाद, हमने रणबीर की मां (नीतू कपूर) के साथ समय बिताया, जो अब मेरी मां भी हैं।"

neetu

करण के साथ बातचीत के दौरान, आलिया ने ये भी खुलासा किया था कि, रणबीर के साथ उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी। अभिनेत्री ने बताया कि, दोनों ने साथ में एक वर्कशॉप के लिए पहली बार प्लेन में यात्रा की थी। इस दौरान दोनों को एक-दूसरे के लिए फिलिंग्स आई थी।

आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें, तो आलिया को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में देखा गया था। वह जल्द ही गैल गैडोट अभिनीत फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। उनके पास करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी है, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा वह अपने पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि ये जोड़ी पहली बार पर्दे पर साथ दिखाई देगी।

(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर ​के बर्थडे पर बहू आलिया भट्ट ने हल्दी रस्म की अनदेखी फोटो की शेयर, कहा- 'होने वाली दादी')

alia

वैसे, आपको आलिया भट्ट और ऋषि कपूर की बॉन्डिंग कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।   

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.