लो हो गया प्यार! रिया चक्रवर्ती ने कुछ ऐसे किया सुशांत सिंह राजपूत को बर्थडे विश, कही दिल की बात

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का आज जन्मदिन है। उनके इस खास दिन को और भी बेहतरीन बनने के लिए देखिए एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने कैसे बेहद ही प्यारे तरीके से किया उन्हें बर्थडे विश।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

लो हो गया प्यार! रिया चक्रवर्ती ने कुछ ऐसे किया सुशांत सिंह राजपूत को बर्थडे विश, कही दिल की बात

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में देकर फैंस के दिलों पर राज करने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का आज जन्मदिन है। एक्टर का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था। सुशांत एक ऐसे बेहतरीन एक्टर हैं जिन्होंने टीवी से फिल्मों की दुनिया का सफर काफी मेहनत और लगन के साथ तय किया है। एक्टर ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्मे फैंस को दी हैं जिनमें 'काय पो छे, एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी आदि शामिल हैं। इससे पहले एक्टर एकता कपूर के सीरियल पवित्र रिश्ता में काम कर चुके थे। एक्टर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर को उनके जन्मदिन पर कई सारे सेलेब्स बधाई देते हुए नजर आए हैं, लेकिन सबसे खास अंदाज में उन्हें एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने बधाई दी है।

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन को खास बनाते हुए दो प्यारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में सुशांत सिंह राजपूत और रिया एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। पहली वाली तस्वीर में जहां रिया और सुशांत मस्ती भरे मूड के साथ एक बेंच पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं, दूसरी तस्वीर में आप दोनों को एक-दूसरे के बेहद ही करीब देख सकते हैं। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस वक्त जबरदस्त तरीके से छाई हुई हैं। (ये भी पढ़े: केजीएफ स्टार यश इस दिन दिखाएंगे फैंस को अपने बेटे की पहली झलक, यहां जानिए पूरी डिटेल्स)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों के साथ एक बेहद ही प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिखा- हैप्पी बर्थडे सबसे सुन्दर इंसान को जो अपनी विशालकाय दयालुता के लिए जाना जाता है! वैसे रिया के ये शब्द सुशांत सिंह का दिन बनाने के लिए काफी हैं। दोनों एक-दूसरे के कितने करीब है वो इन तस्वीरों को देखकर साफ पता चल रहा है।

इन दिनों एक्टर सुशांत सिंह राजपूत रिया चक्रवर्ती के साथ अपना काफी वक्त गुजारते हुए दिखाई दे रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के लिंकअप की खबरें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। सुशांत रिया के बर्थ डे पर लद्दाख दोस्तों के साथ घूमने भी गए थे। जहां दोनों स्टार्स ने मिलकर खूब मस्ती और धमाल किया था, जिससे जुड़ी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी। (ये भी पढ़ें: आदित्य नारायण की शादी की खबरों पर उदित नारायण ने तोड़ी चुप्पी, नेहा कक्कड़ को लेकर कही ये बात)

वहीं, हाल ही में सुशांत सिंह ने रिया की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, जिसके जरिए उन्होंने कहीं न कहीं अपने फैंस को ये हिंट दे दिया था कि वो रिया को पसंद करने लगे हैं। उन्होंने शेयर की गई तस्वीर पर मेरी जलेबी लिखा था। वहीं, जब एक इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत से ये पूछा गया था कि वह सिंगल हैं या कमिटिड? तो इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा था- मैं इसलिए एक्टर बना हूं ताकि इस तरह के सवालों के लिए बहुत पैसा चार्ज कर सकूं। (ये भी पढ़े: प्रियंका चोपड़ा का देसी गर्ल अंदाज देख फिदा हुए निक जोनस, कुछ ऐसे जताया पत्नी के लिए प्यार)

सुशांत ने अपनी बात बड़ी समझदारी से रखते हुए कहा था, 'मैं न इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ा था, तो मैंने बहुत मेहनत की है, हीरो बनने के लिए और क्यों बना हूं। उसका एक कारण ये है की ऐसे पर्सनल सवाल करने के लिए मैं बहुत पैसे लूंगा। मैं कवर इमेज बनूंगा किसी कांड मैगजीन का उससे खूब सारे पैसे भी लूंगा और फिर बोलूंगा कि मैं किसी रिलेशनशिप में हूं या नहीं हूं। ऐसे मुफ्त में थोड़ी ना मैं किसी चीज का जवाब दूंगा।'

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

सुशांत सिंह राजपूत के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही संजना संघी के साथ मुकेश छाबड़ा की फिल्म दिल बेचारा में दिखाई देंगे। यह हॉलीवुड फिल्म द फॉल्ट इन आवर स्टार्स की आधिकारिक रीमेक है। वैसे आपको सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की जोड़ी कैसी लगती है हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.