नीतू कपूर अपनी होने वाली बहू के लिए बनेंगी प्यारी सासू मां, बेटी रिद्धिमा कपूर ने बताई वजह

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा ने हाल ही में बताया है कि, उनकी मां नीतू क्यों एक अच्छी सासू मां बनेंगी। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नीतू कपूर अपनी होने वाली बहू के लिए बनेंगी प्यारी सासू मां, बेटी रिद्धिमा कपूर ने बताई वजह

फिल्म इंडस्ट्री की प्रमुख, कपूर फैमिली से ताल्लुक रखने के बावजूद ऋषि कपूर और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने खुद को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा है। अपने भाई रणबीर कपूर और चचेरी बहनों करिश्मा कपूर व करीना कपूर खान के विपरीत, रिद्धिमा ने अपने करियर के लिए एक अलग रास्ता चुना। उन्होंने एक सफल डिजाइनर के रूप में खुद के लिए एक जगह बनाई। रिद्धिमा आज जहां हैं, वहां पहुंचने के लिए उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव और संघर्ष का सामना किया है।

Ranbir And Riddhima

'याहू लाइफस्टाइल' के एक लेख के अनुसार, हाल ही में रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने जीवन और माता-पिता के बारे में बात की। रिद्धिमा ने नीतू की व्यावहारिक मां होने के लिए प्रशंसा की, जो हमेशा उनके लिए उपलब्ध थीं, साथ ही उन्हें स्वतंत्र और जिम्मेदार बनाना सुनिश्चित करती थीं। रिद्धिमा अपनी मां को 'दाता' कहती हैं, जो अपने परिवार और बच्चों से बिना शर्त प्यार करती हैं, और रिद्धिमा ने एक सुंदर गृहिणी होने पर अपनी मां नीतू को 20 में से 20 नंबर दिया। रिद्धिमा अक्सर रणबीर को यह कहते हुए चिढ़ाती हैं कि, नीतू उसे उससे ज्यादा प्यार करती हैं, लेकिन इस पर मिसेज कपूर कहती हैं कि, "मैंने रिद्धिमा को रणबीर से दो साल ज्यादा प्यार किया है।"

Riddhima And Ranbir

रिद्धिमा कपूर साहनी ने ये भी पुष्टि की कि, नीतू कपूर को स्वतंत्रता पसंद है, यही वजह है कि वह एक 'फैब सास' बनेंगी। रिद्धिमा ने आगे कहा था, "मां एक शानदार सास बनेंगी। वह पूरी तरह से शांत हो गई हैं। वह अपनी बहू को सब कुछ देंगी और कुछ भी उम्मीद नहीं करेंगी। वह एक 'घुसु' नहीं होंगी, मतलब हस्तक्षेप करने वाली। वह अपने स्थान को महत्व देती हैं, इसलिए वह उन्हें अपना स्थान भी देंगी। वह अपनी बहू को खराब कर देंगी, उसे प्यार से नहलाएंगी, उसे सारा सम्मान देंगी और उसके जीवन में हस्तक्षेप किए बिना उसकी देखभाल करेंगी। सीधे शब्दों में कहें तो, वह उससे रानी जैसा व्यवहार करेंगी।"

kapoor family

रिद्धिमा कपूर साहनी और रणबीर कपूर के लिए उनकी मां नीतू कपूर उनकी प्राथमिकता हैं और ये तीनों एक-दूसरे से ताकत हासिल करते हैं। जब ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया का पता चला था, तो यह उनके लिए एक परिवार के रूप में सबसे खराब और सबसे चुनौतीपूर्ण समय था, विशेष रूप से नीतू के लिए। रिद्धिमा अपनी मां नीतू को 'आयरन लेडी' कहती हैं, जिन्होंने इससे बड़ी हिम्मत के साथ निपटा और एक दिन के लिए भी उन्होंने ऋषि कपूर का साथ नहीं छोड़ा। जिस अस्पताल में ऋषि का इलाज चल रहा था, वहां से मात्र 20 मिनट की दूरी पर नीतू रह रही थीं।

Neetu kapoor And Rishi Kapoor

चूंकि, नीतू कपूर को रात में अस्पताल में रहने की अनुमति नहीं थी, वह नियमित रूप से ऋषि कपूर से मिलने जाती थीं और जब भी उन्हें कुछ ऐसा खाने की लालसा होती थी, जो अस्पताल में उपलब्ध नहीं था, तो वह खुद उनके लिए तैयार करती थीं। रिद्धिमा ने आगे कहा, "वह समय वास्तव में कठिन था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। बेशक, ऐसे क्षण भी थे जब उन्हें लगा कि वह इसे और आगे नहीं बढ़ा सकतीं। लेकिन उन्होंने इसे कभी हमारे साथ साझा नहीं किया। क्योंकि उन्हें पता था कि, हम और कमजोर पड़ जाएंगे। उन्होंने उसे सहज बनाने के लिए खुद को धक्का दिया। उनका जीवन उन दिनों बस उनके बारे में था।"

Neetu Kapoor And Rishi Kapoor

रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट जो कठिन दौर के दौरान कपूर परिवार के लिए ताकत बनकर खड़ी थीं। रणबीर और आलिया बेहद रोमांटिक कपल हैं, जो एक-दूसरे को स्पेशल फील कराने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अपने रिलेशनशिप को कंफर्म करने के बाद से ही रणबीर और आलिया की शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर जोरों पर देखने को मिलती हैं। कहा जा रहा था कि, दोनों साल 2020 में शादी करने वाले थे, कोरोना महामारी की वजह से ये शादी पोस्टपोन हो गई। 

Neetu Kapoor And Alia Bhatt

फिलहाल, रिद्धिमा के इस इंटरव्यू से ये बात तो साफ है कि, नीतू अपनी बहू को बेहद प्यार करेंगी। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.