रणबीर कपूर को बहन रिद्धिमा ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की थ्रोबैक फोटोज

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज यानी 28 सितंबर 2020 को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। तो चलिए देखते हैं फोटोज।

img

By Prakash Joshi Last Updated:

रणबीर कपूर को बहन रिद्धिमा ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की थ्रोबैक फोटोज

'ये जवानी है दीवानी', 'संजू', 'ए दिल है मुश्किल' जैसी नाजाने कितनी हिट फिल्में दे चुके बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज यानी 28 सितंबर 2020 को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें हर जगह से बर्थडे विशेज मिल रही हैं, लेकिन रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने जिस अंदाज में भाई को जन्मदिन विश किया है, उसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

दरअसल, रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से कई थ्रोबैक फोटोज से बना एक कोलाज शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने भाई रणबीर कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। इस फोटो कोलाज में उनकी पूरी फैमिली नजर आ रही है, जिसमें दिवंगत बॉलीवुड एक्टर व रणबीर के पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर भी शामिल हैं। 

Riddhima Kapoor Sahni and Ranbir Kapoor

इस पोस्ट के कैप्शन में रिद्धिमा ने भाई रणबीर को बर्थडे विश करते हुए लिखा है, 'हैप्पिएस्ट बर्थडे ऑसमनेस। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।' (ये भी पढ़ें: माही विज ने शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो, बेटियों के लिए लिखा- 'आपकी मां होने पर मुझे...')

इसी कोलाज को रिद्धिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया है, जहां उन्होंने फैंस को बताया है कि वो अपने भाई को किस नाम से बुलाती हैं। उन्होंने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे रन्स।'

करीना ने भी किया बर्थडे विश

वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की, जिसमें पहली तस्वीर करीना की बुआ रीमा जैन की है तो वहीं दूसरी फोटो करीना के बचपन की है और साथ में बलून्स के पास रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। करीना ने बर्थडे विश करते हुए रणबीर को बेस्ट भाई भी कहा है। उन्होंने बुआ रीमा व रणबीर को बर्थडे विश करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अच्छे लोगों का जन्म एक ही दिन, वाह। हैपी बर्थडे बेस्ट आंटी और बेस्ट भाई।'

खुशियों को कर रहे हैं सेलिब्रेट

पिता ऋषि कपूर के जाने के बाद से ही कपूर परिवार बहुत दुखी और गम में था, लेकिन वो कहते हैं ना कि धीरे-धीरे ही सही जिंदगी पटरी पर लौट ही आती है। ऐसा ही कुछ नीतू, रणबीर और उनकी बहन रिद्धिमा के साथ हुआ और ये लोग अब अपनी खुशियों को सेलिब्रेट भी कर रहे हैं। 8 जुलाई 2020 को मां नीतू कपूर का बर्थडे मनाने के बाद बेटी रिद्धिमा ने 15 सितंबर 2020 को अपना 40वां बर्थडे मनाया। इस खास मौके पर उन्हें उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर किसी ने बधाई दी थी। लेकिन इन सबके बीच उनके परिवार ने उनके इस बर्थडे को बेहद खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी और इसके लिए उन्होंने खास इंतजाम और कई सरप्राइज भी प्लान किए थे, ताकि रिद्धिमा के इस दिन को खुशनुमा बनाया जा सके।

रिद्धिमा के बर्थडे पर दिया था फैमिली ने सरप्राइज

मां नीतू कपूर, भाई रणबीर कपूर, एक्ट्रेस आलिया भट्ट समेत कई लोगों ने एक वीडियो बनाकर रिद्धिमा कपूर को बर्थडे पर सरप्राइज दिया था। इस वीडियो को रिद्धिमा के पति भरत साहनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। इस वीडियो में रणबीर, आलिया, नीतू, रिद्धिमा के पति भरत साहनी, आदर जैन, रिद्धिमा की बुआ रीमा जैन, अरमान जैन, मनीष मल्होत्रा समेत कई अन्य लोग भी नजर आए। इन सभी को सॉन्ग 'आप जैसा कोई जिंदगी में आए, तो बात बन जाए...' पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। सभी लोग अपने अलग-अलग डांस स्टेप्स करते हुए नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: अंकिता भार्गव ने शेयर की बेटी मेहर की क्यूट तस्वीर, बिटिया रानी संग खेलते नजर आए पिता करण पटेल)

नीतू सिंह को आती है पति की याद

30 मई 2020 को पति के निधन को 1 महीने पूरा होने पर नीतू ने ऋषि कपूर को याद करते हुए पति संग एक थ्रोबैक फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों लोग जींस की पैंट और शर्ट पहने हुए बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "आप मुझे अलविदा कह चुके हैं, तो अब मुझे शुभकामनाएं दीजिए, अब मैं अपने जीवन में आगे बढ़ रही हूं, खुशी के साथ ना कि आंखों में आंसू के साथ। मुझे एक मुस्कान दीजिए, जिसे मैं अपने साथ रख सकूं, अपने दिल में जब भी आप से दूर रहूं।" (ये भी पढे़ं: अनुष्का शर्मा विवाद: सुनील गावस्कर ने दी सफाई, बोले- 'मैं कहां उन्हें दोषी ठहरा रहा हूं?')

बात रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो इन दिनों दो फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं, जिसमें 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं। जहां फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में वो अपनी गर्लफ्रेंड व बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के अपोजिट नजर आएंगे, तो वहीं फिल्म 'शमशेरा' में वो बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त व एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ नजर आएंगे।

फिलहाल, रणबीर कपूर के बर्थडे के मौके पर हम भी उनको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको बहन रिद्धिमा कपूर साहनी द्वारा शेयर की गई फोटोज कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Images Courtesy: Riddhima Kapoor Sahni
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.