Rohit Shetty की नेट वर्थ: शानदार कार कलेक्शन से 10 मंजिला घर तक, लग्जरी लाइफ जीते हैं डायरेक्टर

यहां हम आपको बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर, कार कलेक्शन और टोटल नेट वर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में बताने के लिए काफी है।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Rohit Shetty की नेट वर्थ: शानदार कार कलेक्शन से 10 मंजिला घर तक, लग्जरी लाइफ जीते हैं डायरेक्टर

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर हैं, जिन्होंने 'गोलमाल', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'दिलवाले', 'सिंघम', 'सूर्यवंशी', 'सिंबा' और ऐसी ही कई धमाकेदार फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्मों के अलावा, वह स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' को होस्ट करने के लिए भी जाने जाते हैं, जो अपनी ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस से ही शो को देखने लायक बना देते हैं। बॉलीवुड में उनकी जर्नी काफी इंस्पायरिंग रही है। यहां हम आपको उनकी शुरुआती लाइफ से लेकर कार कलेक्शन और नेट वर्थ तक के बारे में बताने जा रहे हैं। 

रोहित शेट्टी की शुरुआती लाइफ

रोहित शेट्टी का जन्म 14 मार्च 1973 को एक जूनियर आर्टिस्ट रत्ना शेट्टी और मधु बी. शेट्टी के घर हुआ था। उनके पिता मधु बी शेट्टी एक फिल्म स्टंटमैन रहे हैं। महज 14 साल की उम्र में रोहित का फिल्मों की तरफ रुझान बढ़ा और उन्होंने डायरेक्टर बनने का फैसला किया।

rohit shetty

रोहित शेट्टी की पत्नी व बच्चे

साल 2005 में रोहित शेट्टी ने बैंकर माया मोरे के साथ शादी करके अपनी लाइफ के नए फेज की शुरुआत की। उनका एक बेटा है जिसका नाम ईशान रोहित शेट्टी है। चकाचौंध से भरी ग्लैमर इंडस्ट्री के बीच, रोहित शेट्टी को अपने प्रतिष्ठित करियर और फैमिली लाइफ में बैलेंस बनाकर चलने के लिए जाना जाता है। 11 फेमस बॉलीवुड निर्देशक की पत्नियां, जो लाइमलाइट से रहती हैं दूर, जानने के लिए यहां क्लिक करें

rohit shetty

रोहित शेट्टी का करियर: असिस्टेंट डायरेक्टर से बॉलीवुड के टॉप 'एक्शन' डायरेक्टर तक

रोहित शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत राकेश रोशन के असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी, जिसने उनके एक शानदार करियर की नींव रखी। उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' ने जबरदस्त सफलता हासिल की थी, जिससे रोहित रातों-रात स्टार बन गए थे। उनके बाद उन्होंने अजय देवगन के साथ ही 'गोलमाल रिटर्न्स' और 'सिंघम' जैसी फिल्में बनाईं, जो बेहद सक्सेसफुल रही थीं। इसके बाद, रोहित शेट्टी बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद डायरेक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो गए। उनकी 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की बेस्ट कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक है।

बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के अलावा, उन्होंने स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के होस्ट के रूप में टीवी की दुनिया में अपनी खास जगह बनाई है। वह कई सालों से इस शो को होस्ट कर रहे हैं। वर्तमान में वह 'KKK 13' की भी होस्टिंग कर रहे हैं। वह कॉमेडी शो 'कॉमेडी सर्कस' में बतौर जज भी नजर आ चुके हैं।

rohit shetty

रोहित शेट्टी का शानदार घर

बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर्स में से एक रोहित शेट्टी एक लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। उन्होंने साल 2013 में नवी मुंबई में एक भव्य घर खरीदा था, जिसकी कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए बताई जाती है। इसके अलावा, उनके पास जुहू में एक 10 मंजिला घर है, जिसके ऊपर के दो फ्लोर्स में वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। हालांकि, उनकी अन्य रियल एस्टेट होल्डिंग्स के बारे में विशेष जानकारी नहीं है, लेकिन शेट्टी का 10 मंजिला घर उनकी लाइफस्टाइल के बारे में बताने के लिए काफी है।

rohit shetty

रोहित शेट्टी का कार कलेक्शन

रोहित शेट्टी न केवल अपनी डायरेक्शन स्किल, बल्कि अपने कार कलेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं। रोहित को शानदार कारों का बहुत शौक है और उनके कार कलेक्शन में 2.40 करोड़ रुपए की कीमत वाली 'रेंज रोवर वोग', 3 करोड़ रुपए की कीमत वाली 'लेम्बोर्गिनी उरुस', 5.22 करोड़ रुपए की 'बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी' और 'बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज' शामिल हैं, जो 1.70 करोड़ रुपए से लेकर 2.80 करोड़ रुपए तक की कीमत के साथ आती है। गाड़ियों के अपने रिच टेस्ट के लिए मशहूर रोहित फिल्मों में कार उड़ाने के लिए भी जाने जाते हैं।

rohit shetty

रोहित शेट्टी की आय के साधन

रोहित शेट्टी फिल्मों के साथ-साथ टीवी पर भी एक्टिव हैं। इसके अलावा, वह ब्रांड एंडोर्समेंट, इवेंट और ऐड भी करते हैं, जिनके लिए वह 5 करोड़ रुपए तक की फीस चार्ज करते हैं। वहीं, वह अपने फेमस रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के लिए 50 लाख रुपए प्रति एपिसोड लेते हैं। इसके अलावा, रोहित शेट्टी की 'रोहित शेट्टी प्रोड्क्शन हाउस प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी भी है और उनकी अधिकतम कमाई प्रोड्क्शन हाउस से ही होती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित किसी भी फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए 18 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

रोहित शेट्टी की नेट वर्थ

रोहित शेट्टी बॉलीवुड के बेहतरीन फिल्म निर्माता, निर्देशक और होस्ट हैं। 'फैबसेलेबी' के अनुसार, 2023 में उनकी टोटल नेट वर्थ लगभग 40 मिलियन डॉलर है, जो इंडियन करेंसी के मुताबिक, करीब 331 करोड़ रुपए है।

rohit shetty

वैसे, रोहित शेट्टी की नेट वर्थ के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.