विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना के अफेयर की खबरों पर लगा विराम, करण जौहर ने किया खुलासा

हाल ही में, 'कॉफ़ी विद करण 7' के लेटेस्ट एपिसोड में करण जौहर ने पुष्टि की है कि एक्टर विजय देवरकोंडा आधिकारिक तौर पर सिंगल हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना के अफेयर की खबरों पर लगा विराम, करण जौहर ने किया खुलासा

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) का चैट शो 'कॉफ़ी विद करण 7' का फिनाले एपिसोड आ चुका है, जिसमें कॉमेडियन कुशा कपिला, दानिश सैत, तन्मय भट्ट और निहारिका NM बतौर गेस्ट पहुंचे थे। सभी ने बहुत मस्ती की और शो के होस्ट करण जौहर की जमकर बैंड भी बजाई।

karan

करण जौहर ने अपने टॉक शो 'कॉफी विद करण 7' के फाइनल एपिसोड में कई खुलासे किए, जिनमें से एक था, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ द्वारा शादी में उनको न बुलाया जाना। करण ने खुलासा करते हुए बताया कि इसके कारण उन्हें बहुत शर्मिंदा होना पड़ा था, जिसे वह आज तक नहीं भूले हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी शादी के दौरान उन्हें कई सवालों का सामना करना पड़ा था।

(ये भी पढ़ें- Aishwarya Rai Bachchan Net Worth: आलीशान घर से लग्जरी कारों तक, अरबों की मालकिन हैं एक्ट्रेस)

अब करण का एक और खुलासा जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की लव लाइफ पर बात की है। दरअसल, करण जौहर ने खुलासा करते हुए बताया कि विजय देवरकोंडा सिंगल हैं। अनन्या पांडे की तरह उन्होंने भी 'प्लैटर' शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि विजय पूरी यूनिवर्स में उपलब्ध सबसे बड़े 'चीज प्लैटर' हैं।

vijay

इसके बाद कुशा कपिला ने अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ विजय देवरकोंडा के कथित संबंधों पर संकेत दिए, लेकिन करण जौहर ने स्पष्ट किया कि विजय देवरकोंडा आधिकारिक तौर पर सिंगल हैं। बकौल करण, "मैं जो जानता हूं उसके अनुसार वह अकेले हैं और आधिकारिक तौर पर सिंगल हैं।'' इससे ये साफ होता है कि वह रश्मिका मंदाना को डेट नहीं कर रहे हैं।

vijay

बता दें कि, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गीता गोविंदम' और फिल्म 'डियर कॉमरेड' में काम किया है। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री और जोड़ी बेहद पसंद है। काफी समय से इनके अफेयर की चर्चा हो रही है, जिस पर दोनों में से किसी ने कभी बात नहीं है।

vijay

(ये भी पढ़ें- सैफ अली खान नहीं रखना चाहते थे अपने बेटों का नाम 'राम', वीडियो वायरल होते ही लोगों ने किया ट्रोल)

फिलहाल, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिश्तों में कितनी सच्चाई है? ये तो वह दोनों ही बता सकते हैं। वैसे, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.