जानें 'साथिया' फेम Mazel Vyas के बारे में, जिन्होंने निभाया था 'गोपी' की बेटी मीरा के बचपन का रोल

यहां हम आपको माजेल व्यास के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' में गोपी की बेटी मीरा के बचपन का किरदार निभाया था। आइए जानते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

जानें 'साथिया' फेम Mazel Vyas के बारे में, जिन्होंने निभाया था 'गोपी' की बेटी मीरा के बचपन का रोल

'साथ निभाना साथिया' टीवी का एक पॉपुलर शो था, जिसके शुरू होते ही ऑडिंयस टीवी स्क्रीन से चिपक जाती थी। शो का हर एक किरदार लोगों के जेहन में इस तरह से बस चुका था कि आज भी जैसे ही उनका जिक्र होता है, तो उनकी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। इसमें 'गोपी बहू' और 'कोकिला बेन' का किरदार सबसे ज्यादा फेमस हुआ था। शो में दो लीप भी आए थे, जब गोपी और राशी के बच्चों की कहानी शुरू हुई थी। 

जानें अब क्या करती हैं 'साथिया' की छोटी मीरा

शो में अहम और गोपी की दो बेटियां थीं, जिनमें से उनकी बड़ी बेटी का नाम मीरा था, जिसका रोल चाइल्ड एक्ट्रेस माजेल व्यास (Mazel Vyas) ने निभाया था। तब वह काफी छोटी थीं, लेकिन अब वह 20 साल की हो गई हैं। यहां हम आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं कि अब वह क्या कर रही हैं। 

mazel vyas

उनकी उम्र 2023 में 20 साल है। अब वह हिंदी टीवी सीरियल्स के साथ-साथ फिल्मों में भी फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2014 में 'साथ निभाना साथिया' से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था। उसके 2 साल बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया और 2016 में फिल्म 'वजीर' से अपना फिल्मी करियर शुरू किया। माजेल ने अपनी स्कूली शिक्षा गुजरात से हासिल की है। 'वजीर' के बाद वह 'दहाड़' फिल्म में भी नजर आईं।

mazel vyas

टेनिस प्लेयर भी हैं माजेल

आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ माजेल टेनिस की भी शौकीन हैं और वह एक अच्छी टेनिस प्लेयर हैं। उन्हें जब भी खाली समय मिलता है, तो वह अपना पसंदीदा खेल जरूर खेलती हैं। इसके अलावा, उन्होंने क्लासिकल डांस की भी ट्रेनिंग ली है। उन्हें डांस करना बहुत पसंद है। 

mazel vyas

Anushka Sen से Jannat Zubair तक: जानें कम उम्र वाली इन पॉपुलर एक्ट्रेस की नेट वर्थ के बारे में

माजेल व्यास की नेट वर्थ

20 वर्षीय माजेल लगातार अपने शौक और सपनों को पूरा करते हुए अपना करियर आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने अब तक कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है, जिनमें से 'साथ निभाना साथिया' सबसे टॉप पर है। खैर, उनकी नेट वर्थ की बात की जाए, जो रिपोर्ट के मुताबिक 20 वर्षीय एक्ट्रेस 6 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। 

mazel vyas

सबसे ज्यादा फीस लेने वाले चाइल्ड एक्टर्स: जानें अनुष्का सेन से हर्षाली मल्होत्रा तक के बारे में

फिलहाल, माजेल व्यास के बारे में ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.