सचेत टंडन-परंपरा ठाकुर की लव स्टोरी: साथ काम करते-करते हुआ प्यार, गुपचुप शादी से सभी को किया हैरान

इस स्टोरी में हम आपको म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर की खूबसूरत लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

सचेत टंडन-परंपरा ठाकुर की लव स्टोरी: साथ काम करते-करते हुआ प्यार, गुपचुप शादी से सभी को किया हैरान

म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर्स सचेत टंडन (Sachet Tandon) और परंपरा ठाकुर (Parampara Thakur) कुछ सालों से सोशल मीडिया सेंसेशन बने हुए हैं। दोनों ने साल 2016 में अपनी जोड़ी बनाई थी और एक साथ कई सुपरहिट गाने गए थे। हालांकि, इस जोड़ी को असली पहचान एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ के सुपरहिट गाने ‘बेखयाली’ से मिली थी और तभी से ये स्टार कपल अपनी मधुर आवाज से लोगों को दीवाना बनाए हुए हैं।

Sachet-Parampara

दोनों एक-दूसरे को बहुत लंबे समय से जानते थे और म्यूजिक रियलिटी शो ‘द वॉयस इंडिया’ के सेट पर मिले थे। इस म्यूजिक जोड़ी ने बॉलीवुड को कुछ सुपरहिट गाने दिए हैं। ‘कबीर सिंह’ के अलावा, उन्होंने ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ और ‘पल पल दिल के पास’ जैसी फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दी है। इस स्टोरी में हम आपको सचेत-परंपरा की खूबसूरत लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।

परंपरा ठाकुर

Parampara Thakur Tandon

परम्परा ठाकुर एक गीतकार, गायक और संगीतकार हैं। दिल्ली में जन्मी परंपरा हमेशा से सिंगर बनना चाहती थीं। परंपरा को गाने का शौक उनके पिता से मिला था, जो खुद भी सिंगर थे। उनके पिता ने ही परंपरा को अपने साथ स्टेज पर गाना गाने के लिए प्रोत्साहित किया था। इस तरह उनका संगीत का सफर उनके घर से ही शुरू हो गया था। प्लेबैक सिंगर ने साल 2015 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘द वॉयस इंडिया’ के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था और फाइनल तक भी पहुंची थीं। हालांकि, वो विनर की ट्रॉफी नहीं जीत सकी थीं।

(ये भी पढ़ें- रुपाली गांगुली की लव स्टोरी: अश्विन संग जिगरी दोस्त से जिंदगी भर के हमसफर तक, ऐसा है सफर)

सचेत टंडन

Sachet Tandon

लखनऊ में जन्मे और पले-बढ़े सचेत को हमेशा से गाने का शौक था। इसलिए, उन्होंने एक स्कूल में संगीत शिक्षक के रूप में काम करना शुरू किया। साल 2015 में परंपरा की तरह वो भी ‘द वॉयस इंडिया’ के पहले सीजन के लिए चुने गए थे और यही वो शो था, जिसने उनके सपनों को ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया था। सचेत भी इस रियलिटी शो के फाइनलिस्ट में से एक थे।

सचेत-परंपरा की खूबसूरत जोड़ी

Sachet-Parampara

परंपरा और सचेत दोनों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। उन्होंने शो के फिनाले में जगह बनाई थी, लेकिन आखिर में एलिमिनेट हो गए थे। उनके सपने चकनाचूर हो गए थे और उनका दिल टूट गया था। हालांकि, उन्होंने एक-दूसरे का समर्थन किया और ‘सचेत-परंपरा’ की जोड़ी के रूप में म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया।

Sachet-Parampara

म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाना आसान नहीं होता है, इसके लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है और ये बात सचेत-परंपरा अच्छी तरह से जानते थे। इसलिए, दोनों ने काफी संघर्षों के बाद भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। कई रिजेक्शन मिलने के बाद आखिरकार ‘रहना तू पल पल दिल के पास’ गाने ने उनकी किस्मत चमका ही दी। हालांकि, यह सिर्फ एक शुरुआत थी, लेकिन इसके बाद दोनों ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

सचेत-परंपरा की लव स्टोरी

Sachet-Parampara

सचेत और परम्परा की प्रेम कहानी की शुरुआत शो ‘द वॉयस इंडिया’ के फिनाले से दोस्ती के रूप में शुरू हुई थी। जोड़ी बनाने के बाद वे एक-दूसरे की कंपनी को पसंद करने लगे और बहुत अच्छे दोस्त बन गए। शो के बाद वे दोनों साथ काम करने में इतने व्यस्त हो गए कि, रिश्ते में आना उनके दिमाग में आखिरी बात थी। उन्होंने शुरुआती साल एक साथ काम करते हुए बिताए। हालांकि, वे एक-दूसरे के लिए अपनी भावनाओं के बारे में निश्चित नहीं थे, लेकिन संगीत के प्रति उनके प्यार ने उन्हें करीब ला दिया, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को फैंस से छुपाकर रखा था।

(ये भी पढ़ें- श्रीदेवी की लव लाइफ: बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना की सहेली से 'सौतन' तक का सफर रहा ऐसा)

Sachet-Parampara

‘IANS’ संग बातचीत में सचेत ने परंपरा संग अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, “आप एक कपल के रूप में क्या हैं, भरोसा करिए ये चीज स्क्रीन पर भी दिखाई देती है। हम एक नॉर्मल कपल हैं, हम लड़ते हैं और फिर एक-दूसरे को मना लेते हैं। जो भी हमने गाने गए हैं, वो बस हमारा प्रतिबिंब है। जब आप सच्चा प्यार महसूस करते हैं, तो आप इस बारे में बात करते हैं और गाना गाते हैं। हम अपनी एकता को अपने गानों में मिला रहे हैं, जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं।”

सचेत-परंपरा ने अपनी सगाई से सभी को किया था हैरान

Sachet-Parampara engagement

सचेत और परंपरा को एक-दूसरे के साथ काम करते-करते प्यार हो गया था, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को अपने फैंस से छुपाकर रखा था। उनके रिलेशनशिप की जानकारी फैंस को उस वक्त मिली थी, जब कपल ने अपनी सगाई की तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। दोनों एक-दूसरे का पूरा सपोर्ट करते हैं और एक-दूसरे की कमियों को पूरा करते हैं। वो वाकई ‘एक-दूजे के लिए बने’ का बॉन्ड शेयर कर फैंस को प्रेरणा देते हैं।

सचेत और परंपरा की शादी

Sachet-Parampara Wedding

सचेत और परंपरा 21 नवंबर 2020 को एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधे थे। महामारी के चलते ये शादी काफी कम लोगों की उपस्थिति में प्राइवेट तरीके से संपन्न हुई। हालांकि, कपल का कहना है कि, एक बार सब सही होने के बाद वे एक ग्रैंड पार्टी आयोजित करेंगे।

Sachet-Parampara's Wedding

सचेत और परंपरा ने अपनी शादी की घोषणा 1 दिसंबर 2020 को अपनी वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए की थी। खूबसूरत तस्वीरों को शेयर कर सचेत ने कैप्शन में लिखा था, “पिछले 5 वर्षों में मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद। काश मैं आपसे पहले मिल पाता और अपना जीवन आपके साथ और भी बिता पाता। हमने अपने दुखों और अपनी लाखों असफलताओं को यह सोचकर हंसते हुए पार किया कि, हम इसे एक दिन बना लेंगे। आज, 1 लक्ष्य के लिए एक साथ कड़ी मेहनत करने की सभी रातों की मेहनत को याद कर रहा हूं। अपने काम को हर जगह पहुंचा रहा हूं। कभी नहीं पता था कि, हम एक होने के लिए बने थे।”

Sachet-Parampara's Wedding

(ये भी पढ़ें- जयललिता की बायोग्राफी: शोभन बाबू और एमजीआर संग था अफेयर! इसलिए नहीं कर पाई थीं शादी)

फिलहाल, सचेत और परंपरा अपनी खूबसूरत लव केमिस्ट्री से फैंस का दिल चुरा लेते हैं और उनकी प्यारी जोड़ी कई लोगों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। तो आपको कपल की लव स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.