साक्षी धोनी ने रांची हाउस से अपने पालतू सफेद घोड़े की दिखाई झलक, हॉर्स संग दौड़ते दिखे MS धोनी

इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर अपने पालतू घोड़े का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

साक्षी धोनी ने रांची हाउस से अपने पालतू सफेद घोड़े की दिखाई झलक, हॉर्स संग दौड़ते दिखे MS धोनी

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की स्पोर्ट्समैनशिप के अलावा उनका बाइक्स और जानवरों के प्रति प्यार किसी से नहीं छुपा है। क्रिकेटर के पास एक ब्यूटीफुल व्हाइट शेटलैंड घोड़े के अलावा और बाकी कई सारे जानवर हैं। उनकी वाइफ साक्षी अक्सर अपने पेट्स की झलक सोशल मीडिया पर दिखाती रहती हैं। हाल ही में, साक्षी ने अपने व्हाइट शेटलैंड घोड़े का एक वीडियो शेयर किया है।

mahendra singh dhoni and sakshi

पहले दोनों की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। साक्षी और धोनी ने एक-दूसरे में अपना प्यार कोलकाता में पाया था, जब टीम इंडिया का 'ताज बंगाल' होटल में स्टे था। धीरे-धीरे ये दोस्ती, प्यार और फिर शादी में तब्दील हो गयी। दोनों आज अपनी मैरिड लाइफ बेटी जीवा के साथ हंसी-ख़ुशी बिता रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: आशा नेगी को एक्स BF ऋत्विक धनजानी संग ब्रेकअप के बाद मिले थे ताने, कहा- 'मैं बुरे दौर से गुजरी हूं')

mahendra singh dhoni and sakshi

अब आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, कपल का रांची में थ्री-स्टोरीड फार्महाउस है, जिसका नाम कैलाशपति है। इस फार्महाउस में कई सारे पालतू जानवरों का बसेरा है। साक्षी धोनी ने इन्हीं में से एक पेट व्हाइट शेटलैंड घोड़े का खुशी से झूमते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके हसबैंड महेंद्र सिंह धोनी भी घोड़े के साथ दौड़ते हुए देखे जा सकते हैं। इस वीडियो के कैप्शन में साक्षी ने लिखा, “मजबूत और तेज।”

कुछ दिनों पहले, साक्षी ने व्हाइट शेटलैंड का अपने पालतू डॉग्स के साथ खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया था। ये वीडियो काफी प्यारा था, क्योंकि ये दो जानवरों के बीच की खूबसूरत दोस्ती को दर्शा रहा था। इस पोस्ट पर साक्षी ने कैप्शन ने दिया था, “गोल्डन फ्रेंडशिप टचवुड।”

(ये भी पढ़ें: लेटेस्ट फोटोज में हिमांशी खुराना की आंखों में डूबे दिखे आसिम रियाज, देखें कपल की खूबसूरत तस्वीरें)

कपल की बेटी जीवा के अकाउंट पर भी उनके पेट्स की कई सारी तस्वीरें देखने को मिलती हैं। एक हफ्ते पहले जीवा की तस्वीर व्हाइट शेटलैंड के साथ पोस्ट की गई थी और ये कैंडिड तस्वीर काफी एडोरेबल लग रही थी। इसके अलावा, हमें इस स्टनिंग व्हाइट घोड़े का घास चरते हुए और अपना टाइम एन्जॉय करते हुए वीडियो भी मिला था।

ziva dhoni

साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी का करियर 

अगर कपल के करियर की बात करें, तो हम सभी को MS धोनी के प्रोफेशन के बारे में बखूबी पता है। उन्होंने इंडियन स्पोर्ट्स कैटेगरी को सालों से सर्व किया है। साथ ही वो देश के टॉप क्रिकेटर्स की लिस्ट में भी शामिल रह चुके हैं। वहीं, दूसरी तरफ साक्षी धोनी ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ की CEO हैं।  

(ये भी पढ़ें: मणिरत्नम और सुहासिनी की लव स्टोरी: डायरेक्टर से प्यार और शादी के लिए एक्ट्रेस ने रखी थी ये शर्त)

mahendra singh dhoni and sakshi

फिलहाल, साक्षी और धोनी अपना फ्री टाइम रांची में अपने पेट्स के साथ बिता रहे हैं। तो आपको साक्षी द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.