सपना चौधरी ने पति वीर साहू की आरती उतारकर खोला व्रत, ट्रेडिशनल हरियाणवी लुक में दिखीं सुंदर

हाल ही में, हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति की आरती उतारकर करवा चौथ व्रत खोलती हुई नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

सपना चौधरी ने पति वीर साहू की आरती उतारकर खोला व्रत, ट्रेडिशनल हरियाणवी लुक में दिखीं सुंदर

देशभर की सुहागन महिलाओं ने 13 अक्टूबर 2022 को करवा चौथ का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया। इस दिन तमाम एक्ट्रेसेस भी सोलह श्रृंगार कर पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हुई नजर आईं। फेमस हरियाणवी डांसर व सिंगर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने भी अपने पति वीर साहू (Veer Sahu) के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने पति की आरती उतारते हुए नजर आ रही हैं।

SAPNA CHOUDHRY

पहले ये जान लीजिए कि सपना चौधरी और वीर साहू ने साल 2020 में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। वीर साहू हरियाणा के फेमस सिंगर, राइटर और एक्टर हैं। अक्टूबर 2020 में कपल ने अपने बेटे का स्वागत किया था, जिसके बाद फैंस को सपना की शादी के बारे में जानकारी मिली थी। बाद में सपना ने बताया था कि उन्होंने जनवरी 2020 में ही शादी की थी। 

SAPNA CHOUDHRY

(ये भी पढ़ें- वरुण धवन ने पत्नी नताशा दलाल के करवा चौथ की तस्वीरें कीं शेयर, व्रत खोलने के लिए खिलाई मिठाई)

13 अक्टूबर 2022 को सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सुर्ख लाल जोड़े में नजर आ रही हैं। उनका यह लाल जोड़ा काफी खास था, क्योंकि एक्ट्रेस ने अपने हरियाणा का ट्रेडिशनल घाघरा पहना था। इसके साथ उन्होंने पारंपरिक हरियाणवी दुपट्टा भी लिया हुआ था, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, उनके पति भी लाल रंग के कुर्ते में दिखाई दिए। वीडियो में बैकग्राउंड में 'कहे तोसे सजना ये तेरी सजनिया' गाना सुना जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना पहले पति को टीका लगाती हैं, फिर पति की आरती करती हैं और इसके बाद चांद को अर्घ्य देकर पति वीर साहू के हाथों पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी करवा चौथ।'

SAPNA

SAPNA

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल संग मनाया पहला करवा चौथ, पिंक साड़ी में दिखीं अप्सरा सी सुंदर)

इससे पहले, करवा चौथ के दिन ही सपना चौधरी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह लाल साड़ी पहने हुए दिखाई दी थीं। अपने हाथों में पति के नाम की मेहंदी लगाए, गले में मंगलसूत्र पहने, मांग में सिंदूर लगाए और माथे पर लाल बिंदी लगाए सपना एक दम नई-नवेली दुल्हन की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वीडियो में वह अपने इस खूबसूरत लुक को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘उसकी अदाओं ने दीवाना मुझे कर दिया’ गाना सुना जा सकता है। सपना की इस वीडियो के साथ ही उनका कैप्शन भी बहुत खूबसूरत था। उन्होंने लिखा था, 'चेहरे की मुस्कान हमारी और भी कमाल होती है, जब लाल साड़ी पर हमारी बिंदी भी लाल होती है।'

वीडियो देखने के लिए इस लिंक कर क्लिक करें।

(ये भी पढ़ें- चारु असोपा-राजीव सेन के रिश्ते में फिर से आई दरार! सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो)

फिलहाल, आपको सपना चौधरी के करवा चौथ की ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.