Shloka Mehta ने 'ननद' Isha Ambani के साथ अपने बच्चों के लिए 'एंटीलिया' में होस्ट की होली पार्टी

हाल ही में, बिजनेसवुमेन ईशा अंबानी और उनकी बड़ी भाभी श्लोका मेहता ने बच्चों के लिए एक होली पार्टी का आयोजन किया। आइए आपको फोटो दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Shloka Mehta ने 'ननद' Isha Ambani के साथ अपने बच्चों के लिए 'एंटीलिया' में होस्ट की होली पार्टी

बिजनेसवुमेन ईशा अंबानी (Isha Ambani) और उनकी बड़ी भाभी श्लोका मेहता बचपन की दोस्त हैं, जो ननद-भाभी के रिश्ते को भी बखूबी निभा रही हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग अक्सर फैंस का दिल जीत लेती है। हाल ही में, हमें ईशा अंबानी के साथ श्लोका की होली पार्टी की एक मनमोहक तस्वीर मिली है, जो वाकई बेहद प्यारी है।

ईशा अंबानी और श्लोका मेहता ने अपने बच्चों के लिए रखी होली पार्टी

15 मार्च 2024 को ज्वेलरी ब्रांड 'बु्ल्गारी' के साथ ईशा अंबानी ने एक होली बैश का आयोजन किया था, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और माधुरी दीक्षित जैसी हस्तियां शामिल हुई थीं। इसके बाद ईशा और श्लोका ने बच्चों के लिए एक और पार्टी होस्ट की। दरअसल, उन्होंने पृथ्वी, वेदा, कृष्णा और आदिया के लिए एक बच्चा पार्टी रखी, जिसमें ईशा मैचिंग व्हाइट स्ट्रैपी टॉप के साथ व्हाइट शॉर्ट्स में नजर आईं, वहीं श्लोका ने अपनी कलरफुल ड्रेस से लाइमलाइट चुरा ली। उन्होंने पिंक कलर के चश्मे के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था। 

shloka mehta

ईशा अंबानी की होली पार्टी

ईशा अंबानी की होली पार्टी की बात करें, तो इसके लिए श्लोका ने बेज कलर का ऑफ-शोल्डर गाउन चुना था, जिसके कोर्सेट पर फूलों की सजावट थी। फ्लोई स्कर्ट श्लोका को प्रिंसेस लुक दे रही थी। श्लोका ने अपने लुक को शानदार हीरे की बालियां और कंगन के साथ पूरा किया था। हल्के मेकअप के साथ सॉफ्ट पिंक लिप्स और बालों को हल्का जूड़ा बनाकर उनके पार्टी लुक को पूरा किया गया था। 

वहीं, ईशा ने अनोखा बनारसी गाउन पहना था, जो वेस्टर्न कल्चर के साथ यूनिक कॉम्बिनेशन था। एक फैन पेज की जानकारी के मुताबिक, ईशा के गाउन को बनाने में लगभग 100 घंटे लगे थे। गॉर्जियस ईशा ने इसे एक स्टेटमेंट नेकपीस और सॉफ्ट-लहराते बालों के साथ स्टाइल किया था।

radhika-shloka

Isha Ambani के होली बैश की झलकियां: Priyanka ने Radhika संग दिया पोज, शाही थाली ने खींचा ध्यान, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

जामनगर में रिलायंस परिवार के डिनर से अंबानीज की फैमिली फोटो

बीते दिनों जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग बैश के बाद रिलायंस डिनर से हमें दो तस्वीरें मिली थीं, जिनमें से पहली फोटो में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ पोज़ दे रहे थे, जिसमें ईशा अंबानी और उनके जुड़वा बच्चे कृष्णा और आदिया, आनंद पीरामल, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता और उनके बच्चे पृथ्वी और वेदा, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शामिल थे। तस्वीर में अनंत की फरबेबी भी थी, जो खुशी-खुशी कैमरे के सामने पोज दे रही थी।

ambani family

Isha Ambani होली बैश में स्ट्रैपी गाउन में आईं नजर, इसके साथ पहना मल्टी-जेम एम्बेडेड नेकलेस, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, बच्चों के लिए ईशा और श्लोका की होली पार्टी के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.