श्लोका मेहता ने रणबीर-आलिया की शादी में पहना था 'ननद' ईशा अंबानी का हार, देखें तस्वीरें

क्या आप जानते हैं कि, अंबानी खानदान की बहू श्लोका मेहता ने स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में अपनी ननद ईशा अंबानी का नेकलेस पहना था। नहीं! तो आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

श्लोका मेहता ने रणबीर-आलिया की शादी में पहना था 'ननद' ईशा अंबानी का हार, देखें तस्वीरें

अंबानी, एशिया के सबसे अमीर परिवारों में से एक हैं और वे अक्सर अपनी लग्जीरियस लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी के बड़े बेटे मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के तीन बच्चे आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी हैं। दयालु माता-पिता ने अपने बच्चों को सबसे अच्छी परवरिश दी है और जिस तरह से वे सभी अपने रिश्तों को संजोते हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है।

Ambani Family

14 अप्रैल 2022 को आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता अंबानी अपने करीबी दोस्त रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में शामिल हुए थे। मस्ती भरे इस इवेंट में इस कपल को रणबीर कपूर और अनीसा जैन के साथ पोज देते देखा गया था। 'इंडिया टुडे' की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह कहा गया था कि, रणबीर कपूर ने व्यक्तिगत रूप से अपने करीबी दोस्तों आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी को शादी में आमंत्रित किया था। रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि, आकाश अंबानी ने शादी में शामिल होने के लिए अपनी अंतरराष्ट्रीय यात्रा रद्द कर दी थी।

(ये भी पढ़ें- काजल अग्रवाल के पति गौतम किचलू ने बताया अपने बच्चे का नाम, शेयर किया पोस्ट)

Ranbir Kapoor with Akash Ambani and Shloka Mehta, Anissa Jain

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के लिए श्लोका मेहता अंबानी ने एक आइवरी कलर की साड़ी पहनी थी, जिसके चारों ओर धागे की कढ़ाई का काम किया गया था। श्लोका ने अपने लुक को डायमंड ज्वेलरी के साथ पूरा किया था, जिसमें एक नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और एक मांग टीका शामिल था। अपने ओवरऑल लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि, श्लोका ने अपनी 'ननद' ईशा अंबानी का हार पहना था। हां, आपने सही पढ़ा!

Shloka Mehta At Ranbir-Alia Wedding

अंबानी परिवार के फैन पेज में से एक ने रणबीर कपूर की शादी से श्लोका मेहता अंबानी की एक तस्वीर साझा की है। पेज ने यह भी खुलासा किया कि, श्लोका ने इस शादी के लिए अपनी नानद ईशा अंबानी का प्यारा हार पहना था। आपको बता दें कि, ईशा अंबानी ने अपनी रिसेप्शन पार्टी में वही हार पहना था, जो श्लोका ने रणबीर की शादी में पहना था। श्लोका और ईशा का यह प्यारा इशारा उनके बंधन के बारे में बताता है।

Shloka Wore Isha's Necklace

Shloka Wore Isha's Necklace

(ये भी पढ़ें- करीना और करिश्मा ने मां बबीता को विश किया बर्थडे, शेयर कीं प्यारी तस्वीरें)

सिर्फ श्लोका मेहता ही नहीं, बल्कि ईशा अंबानी अपनी होने वाली कथित भाभी राधिका मर्चेंट के साथ भी प्यारा बंधन साझा करती हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी कथित तौर पर राधिका मर्चेंट को डेट कर रहे हैं और खबरें आ रही हैं कि, दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। ईशा और राधिका को भी कई बार एक-दूसरे की ज्वेलरी को शेयर करते हुए देखा गया था।

Radhika Merchantt and Isha Ambani

दरअसल, 29 अक्टूबर 2018 को अंबानी परिवार ने आनंद पीरामल के साथ ईशा अंबानी की शादी से पहले एक गणेश पूजा की मेजबानी की थी। इस इवेंट के लिए ईशा ने डायमंड ज्वेलरी के साथ हैवी एंब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना था और वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बाद में 9 मार्च 2019 को जब राधिका मर्चेंट ने आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में शिरकत की, तो उन्हें ईशा अंबानी का हार पहने देखा गया था। यहां देखें वो फोटो।

Isha Ambani and Radhika Merchant

(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर ने समधन-समधी सोनी राजदान और महेश भट्ट को विश की 36वीं मैरिज एनिवर्सरी)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, ईशा अंबानी अपनी भाभी श्लोका मेहता के साथ गहरा संबंध साझा करती हैं। वैसे, आपको ननद-भाभी का बॉन्ड कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.