प्रेग्नेंट Shloka Mehta ने 'NMACC' के तीसरे दिन ऑफ शोल्डर ऑर्गेंजा ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

दूसरी बार प्रेग्नेंट बिजनेसवुमेन श्लोका मेहता 'NMACC' लॉन्चिंग इवेंट के तीसरे दिन ऑफ-शोल्डर ऑर्गेंजा ड्रेस में नजर आईं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रेग्नेंट Shloka Mehta ने 'NMACC' के तीसरे दिन ऑफ शोल्डर ऑर्गेंजा ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

31 मार्च 2023 को अंबानी फैमिली ने मुंबई में देश के पहले मल्टी-आर्ट सेंटर 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' का उद्घाटन किया, जो उनके 'जियो वर्ल्ड सेंटर' के भीतर स्थित है। इसके अलावा, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी व उनकी पत्नी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) दूसरी बार माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं।

ऐसे में फैशन के दीवानों की निगाहें अंबानी परिवार के लुक्स पर टिकी हैं और श्लोका एक रियल फैशनिस्टा होने के नाते तीन दिवसीय 'NMACC' इवेंट की शोभा बढ़ाते हुए मैटरनिटी फैशन गोल्स को पूरा करने का मौका नहीं छोड़ रही हैं। एक बार फिर, जब वह इवेंट के तीसरे दिन के लिए तैयार हुईं, तो उनका बेमिसाल प्रेग्नेंसी ग्लो देखने लायक था।

shloka

'NMACC' इवेंट के तीसरे दिन श्लोका मेहता ने पहनी ऑफ-शोल्डर ऑर्गेंजा ड्रेस 

2 अप्रैल 2023 को सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट पुनीत बी सैनी ने अपने इंस्टा हैंडल से 'NMACC' लॉन्चिंग इवेंट के तीसरे दिन से श्लोका मेहता के लुक की कुछ स्टनिंग फोटोज शेयर कीं। दूसरी बार प्रेग्नेंट श्लोका ने जाने-माने डिज़ाइनर राहुल मिश्रा के कलेक्शन की बेज कलर की ऑर्गेंज़ा ड्रेस पहनी थी। उनकी ऑफ-शोल्डर ड्रेस में रफ़ल डिटेल्स के साथ-साथ शिमरी कढ़ाई भी थी।

shloka

श्लोका ने अपने लुक को सटल मेकअप से किया पूरा

श्लोका ने अपने लुक को डायमंड डैंगलर्स, एक स्टेटमेंट रिंग और सिल्वर कलर के सैंडल से पूरा किया था। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और स्मोकी आईज, न्यूड लिप्स व ब्लश्ड चीक्स उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे। इसके अलावा, वह कैमरे के लिए पोज देते हुए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। साथ ही उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा था।

shloka

shloka

जब श्लोका मेहता का बेबी बंप आया नजर

31 मार्च 2023 को 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' के भव्य उद्घाटन से ठीक पहले आकाश और श्लोका को सेंटर के बाहर खड़े लोगों द्वारा देखा गया था और यह पहली बार था, जब श्लोका का दूसरी प्रेग्नेंसी से बेबी बंप देखा गया था। इस दौरान श्लोका ने एक येलो कलर की हेयरलूम साड़ी पहनी थी और बेहद सुंदर लग रही थीं।

shloka

उन्होंने इसे एक ड्रामेटिक ब्लाउज व शॉल की तरह लपेटे हुए रेशम के दुपट्टे के साथ पेयर किया था। उन्होंने डायमंड इयररिंग्स, मांग टीका और चूड़ियों से अपने लुक को कंप्लीट किया था। दूसरी ओर, दूसरी बार डैडी बनने जा रहे आकाश हरे रंग के इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में डैपर दिख रहे थे।

shloka

श्लोका मेहता ने 'एंटीलिया' में बने बेटे पृथ्वी अंबानी के प्ले एरिया की दिखाई झलक, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम 'NMACC' लॉन्चिंग इवेंट के तीसरे दिन श्लोका के लुक से मंत्रमुग्ध हैं। तो आपको उनका लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.