सोहा अली खान ने तैमूर के छठे बर्थडे पर शेयर किया क्यूट वीडियो, बहन इनाया संग खेलते दिखे बर्थडे बॉय

हाल ही में, एक्ट्रेस सोहा अली खान ने अपने भतीजे तैमूर अली खान को बर्थडे विश करते हुए एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बहन इनाया संग खेलते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

सोहा अली खान ने तैमूर के छठे बर्थडे पर शेयर किया क्यूट वीडियो, बहन इनाया संग खेलते दिखे बर्थडे बॉय

सैफ अली खान और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) एक पॉपुलर स्टार किड हैं, जो अक्सर अपने क्यूट लुक्स की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। उनकी एक झलक मिलते ही पैपराजी अपने कैमरे लेकर उनके पीछे दौड़ पड़ते हैं। तैमूर आज यानी 20 दिसंबर 2022 को 6 साल के हो गए हैं। ऐसे में हर कोई उन्हें बर्थडे विश कर रहा है। हाल ही में, तैमूर की बुआ और एक्ट्रेस सोहा अली खान ने एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें बर्थडे बॉय अपनी बहन इनाया संग खूब मस्ती करते दिख रहे हैं।

taimur ali khan

सोहा अली खान ने अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू की ओर से तैमूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने तैमूर और इनाया के खेलते हुए कुछ अनदेखे पलों को संजोए हुए एक वीडियो शेयर किया है। यह क्यूट वीडियो इनाया और तैमूर की बॉन्डिंग के बारे में बताने के लिए काफी है। तैमूर द्वारा इनाया के हाथों से गेंद छीनने से लेकर उन्हें अपने क्रॉक्स नहीं देने तक, इन दोनों के बीच का हर पल बेहद यादगार और क्यूट है। वीडियो में हम उन्हें शतरंज खेलते हुए, पक्षियों को देखते हुए और एक साथ टहलते हुए भी देख सकते हैं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जितना खूबसूरत यह वीडियो है, उतना ही प्यारा वीडियो के साथ लिखा गया कैप्शन भी है। सोहा ने अपने इस नोट में इनाया की ओर से लिखा है, "हम केवल कुछ ही महीने एक-दूसरे से छोटे-बड़े हैं। इतने समय में कई बार गेंद आपके कब्जे में रही है और कई बार मेरा पलड़ा भारी रहा है! जन्मदिन मुबारक हो टिम भाई। ढेर सारा 'लव' इनी।"

taimur alia khan

सोहा ने अपनी इंस्टा स्टोरी से भी एक अनदेखी तस्वीर शेयर की और तैमूर को बर्थडे विश किया। यह तस्वीर तैमूर के जन्म के कुछ समय बाद की है। फोटो में देखा जा सकता है कि नन्हे तैमूर अपने अब्बा सैफ अली खान की बाहों में हैं, जबकि करीना कपूर प्यार से अपने बेटे को निहार रही हैं। फोटो के ऊपर सोहा ने लिखा है, "जन्मदिन मुबारक हो टिम टिम।"

taimur ali khan

जानकारी के लिए बता दें कि तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। तैमूर जन्म के बाद से सबसे पसंदीदा सेलेब किड्स में से एक बने हुए हैं। सैफ और करीना ने हाल ही में तैमूर का प्री-बर्थडे बैश मनाया था, जिसमें हमें स्टार-वॉर थीम का एक अनोखा केक देखने को मिला था। तैमूर के प्री-बर्थडे बैश की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें

taimur ali khan

फिलहाल, आपको सोहा द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.