बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के लाडले बेटे तैमूर (Taimur Ali Khan) का बर्थडे नजदीक है। 20 दिसंबर 2022 को तैमूर 6 साल के हो जाएंगे। हालांकि, सैफ और करीना ने 15 दिसंबर 2022 को ही तैमूर के लिए आलीशान प्री-बर्थडे पार्टी रखी थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। 'स्टार वॉर' की इस थीम पार्टी की तस्वीरों में तैमूर काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनके दोस्त भी पार्टी में जमकर एंजॉय करते हुए दिख रहे हैं।
तैमूर के बर्थडे पार्टी की इन तस्वीरों में स्टार वॉर थीम, प्ले ग्राउंड, स्पेसशिप एंट्री के अलावा एक स्पेशल बर्थडे केक भी नजर आ रहा है। 'स्टार वॉर' थीम पर रखी गई इस पार्टी में स्पेसशिप एंट्री और रोबोट भी नजर आ रहे हैं। बच्चे पार्टी में आराम से खेल सकें, इसलिए इसका आयोजन बड़े ग्राउंड में किया गया। ग्रीन एंड व्हाइट गुब्बारों से सजी इस पार्टी में तैमूर के दोस्तों ने खूब एंजॉय किया था। यह पार्टी सिर्फ बच्चों के लिए रखी गई थी, यहीं कारण है कि इसमें बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा देखने को नहीं मिला। पार्टी की तस्वीरों में तैमूर के साथ करीना, सैफ अली खान, बेबी नवाब जेह और नानी बबीता ही नजर आ रही हैं।
इससे पहले, करीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे तैमूर की एक क्यूट फोटो शेयर की थी। फोटो में हम तैमूर को बाउंसी कैसल पर खेलते हुए देख सकते हैं। इसके साथ ही बेबो ने फोटो पर लिखा था कि उनके बेटे के एक्सप्रेशंस बता रहे हैं कि उन्होंने पार्टी में खूब एंजॉय किया। करीना द्वारा शेयर की गई तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
करीना कपूर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अपनी लंदन वेकेशन के दौरान उन्होंने तैमूर के साथ एक कॉन्सर्ट की तस्वीर शेयर की थी। जहां करीना और सैफ एक जैसे लुक में ट्विनिंग करते दिख रहे थे, वहीं तैमूर भी सैफ-करीना को मैच करते हुए सेम टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में किसी रॉकस्टार से कम नहीं लग रहे थे।
खैर, हमें तो तैमूर की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें बेहद पसंद आईं। फिलहाल, आपको ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।