सोनम कपूर की भाभी अंतरा की गोद भराई रस्म की तस्वीरें, न्यूली मैरिड रिया से शनाया तक ने दिखाया जलवा

हाल ही में, एक्ट्रेस सोनम कपूर के भाई मोहित मारवाह की पत्नी अंतरा मारवाह की गोद भराई रस्म की तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

सोनम कपूर की भाभी अंतरा की गोद भराई रस्म की तस्वीरें, न्यूली मैरिड रिया से शनाया तक ने दिखाया जलवा

कपूर खानदान में इन दिनों जश्न का माहौल है। बीते दिनों अभिनेता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर की शादी का सेलिब्रेशन हुआ और फिर अब एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के फुफेरे भाई मोहित मारवाह (Mohit Marwah) की पत्नी अंतरा मोतीवाला मारवाह (Antra Motiwala Marwah) की गोद भराई का जश्न मनाया गया। 18 अगस्त 2021 को अंतरा की गोद भराई रस्म आयोजित की गई, जिसमें नई नवेली दुल्हन रिया कपूर और सोनम कपूर समेत कपूर खानदान के सभी सदस्यों ने खूब जलवा बिखेरा। आइए आपको दिखाते हैं इस सेरेमनी की तस्वीरें।

Kapoor Sisters

पहले ये जान लीजिए कि, 14 अगस्त 2021 को प्रोड्यूसर रिया कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी संग एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी की थी। रिया और करण की शादी अनिल कपूर के जुहू स्थित घर में कुछ दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों के बीच संपन्न हुई थी। इसके बाद 16 अगस्त 2021 को अनिल ने अपने घर में ही एक रिसेप्शन पार्टी आयोजित की थी, जिसकी तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।

(ये भी पढ़ें- रिया कपूर ने अनोखे 'मंगलसूत्र' को फ्लॉन्ट करने से लेकर सफेद जोड़ा पहनने तक, तोड़ी ये मान्यताएं)

Rhea Kapoor Wedding With Karan Boolani

अब आपको अंतरा मारवाह की गोद भराई रस्म की तस्वीरें दिखाते हैं। मोहित मारवाह की पत्नी अंतरा की गोद भराई रस्म में कपूर खानदान से लेकर अंबानी खानदान की बहू टीना अंबानी तक ने शिरकत की थी। मोहित मारवाह जहां अनिल कपूर की बहन रीमा कपूर के बेटे हैं, तो वहीं अंतरा टीना अंबानी की भतीजी हैं।

Mohit Marwah With His Wife Antra

सोनम कपूर ने 18 अगस्त 2021 को इस फंक्शन की दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में सोनम को अपनी बहन रिया, चचेरी बहनें अंशुला, शनाया, खुशी, चचेरे भाई अर्जुन, फुफेरे भाई मोहित और उनकी वाइफ अंतरा के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। दूसरी फोटो में सभी कपूर सिस्टर्स अंतरा के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं।

Mohit Marwah Wife Antra Baby Shower Photos

कपूर सिस्टर्स के लुक की बात करें तो, सोनम कपूर ने इस फंक्शन में व्हाइट कलर का अनारकली सूट पहना है, अंशुला ने पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहना है, शनाया भी लाइट ग्रीन कलर के लहंगे में सुंदर लग रही हैं, खुशी ने ब्लू कलर का लहंगा पहना है, जिसमें वो गॉर्जियस लग रही हैं, प्रेग्नेंट अंतरा येलो कलर के आउटफिट में काफी प्यारी लग रही हैं, वहीं नई नवेली दुल्हन रिया कपूर फैशनेबल एथनिक ड्रेस में दिखाई दे रही हैं, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों के साथ सोनम ने कैप्शन में लिखा है, ‘गोदभराई के लिए खानदान।’ इसके साथ ही सोनम ने जान्हवी कपूर, हर्षवर्धन कपूर और जहान कपूर को याद किया है, जो इस तस्वीर में नहीं दिख रहे हैं।

Kapoor Sisters With Antra Marwah

अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, जिसमें सोनम समेत सभी कजिंस नजर आ रहे हैं। अर्जुन के लुक की बात करें तो, वो क्रीम कलर के कुर्ता-पायजामा में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस तस्वीर में सभी को खुलकर हंसते हुए देखा जा सकता है। इस फोटो के ऊपर अर्जुन ने कैप्शन में लिखा है, ‘हम मुस्कुराहट हैं।’

Mohit Marwah Wife Antra Baby Shower Photos

अनिल कपूर के भाई व अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिया की शादी और अंतरा की गोद भराई रस्म की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। महीप ने रिया की शादी के लिए जहां व्हाइट और गोल्डन कलर का सूट पहना था, वहीं अंतरा की गोद भराई रस्म में वो पेस्टल ऑरेंज कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। इनमें से एक तस्वीर में टीना अंबानी को भी देखा जा सकता है, जो अंतरा के साथ किसी रस्म को पूरा करती नजर आ रही हैं।

(ये भी पढ़ें- रिसेप्शन: रिया कपूर ने पापा अनिल संग किया मस्ती भरा डांस, देखें पार्टी की झलकियां)

वहीं, बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी की बेटी व अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने भी अपने इंस्टा हैंडल पर गोद भराई रस्म की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपने बहनों और भाइयों के साथ पोज दे रही हैं।

(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर बहन रिया की शादी पर हुईं भावुक, बहनोई करण बुलानी के स्वागत में लिखा खास नोट)

फिलहाल, इन तस्वीरों से लगता है कि, कपूर कजिंस ने अंतरा मारवाह की गोद भराई सेरेमनी में खूब धमाल मचाया है। तो आपको ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.