सोनम कपूर बहन रिया की शादी पर हुईं भावुक, बहनोई करण बुलानी के स्वागत में लिखा खास नोट

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी बहन रिया कपूर की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो रोती हुई दिखाई दे रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

सोनम कपूर बहन रिया की शादी पर हुईं भावुक, बहनोई करण बुलानी के स्वागत में लिखा खास नोट

‘आयशा’ और ‘वेक अप सिड’ जैसी फिल्मों से बतौर प्रोड्यूसर बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी रिया कपूर (Rhea Kapoor) अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड व फिल्म निर्माता करण बुलानी (Karan Boolani) के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने ग्रैंड वेडिंग को किनारे करते हुए अपने पिता अनिल कपूर के जुहू स्थित घर में 14 अगस्त 2021 को करण संग शादी की थी। शादी के बाद उनकी बहन व एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने भावुक होते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और अपने बहनोई का खुले दिल से स्वागत किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।

Rhea Kapoor And Karan Boolani Wedding

पहले ये जान लीजिए कि, 17 अगस्त 2021 को सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बहन रिया संग एक तस्वीर शेयर की, जो प्रोड्यूसर की शादी के दौरान की है। इस फोटो में रिया कुर्सी पर बैठी हैं और पलकें नीचे करके पोज दे रही हैं, वहीं सोनम कैमरे की ओर देख रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा, ‘कंधे से कंधा मिलाकर या मीलों दूर, हम बहनें हमेशा दिल से जुड़ी रहेंगी। सबसे खूबसूरत दुल्हन की बहन होने का सम्मान। मुझे तुमसे प्यार है @rheakapoor।’

(ये भी पढ़ें- रिया कपूर ने अनोखे 'मंगलसूत्र' को फ्लॉन्ट करने से लेकर सफेद जोड़ा पहनने तक, तोड़ी ये मान्यताएं)

Sonam Kapoor With Her Sister Rhea

अब आपको सोनम का करण के लिए किया गया वो पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, 18 अगस्त 2021 को सोनम कपूर ने अपने बहनोई करण बुलानी संग एक तस्वीर शेयर की है, जिसके जरिए एक्ट्रेस ने उनका अपने परिवार में स्वागत किया है। इस फोटो में करण बुलानी कुर्सी पर बैठे हैं और सोनम उनके पीछे खड़ी हैं। दोनों कैमरे की ओर देखकर पोज दे रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा है, ‘आप हमेशा हमारे परिवार का हिस्सा रहे हैं। आपकी दोस्ती मेरे बहनोई होने की उपाधि से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। लेकिन मैं बहुत खुश हूं कि, आप मेरे बहनोई हैं। लव यू @karanboolani’।

Sonam Kapoor With Her Brother In Law

इसके बाद सोनम कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने लविंग हसबैंड आनंद आहूजा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में सोनम कुर्सी पर बैठी हैं और नीचे की ओर देख रही हैं, वहीं आनंद अपनी वाइफ को प्यार से निहार रहे हैं। दूसरी फोटो में कपल कैमरे की ओर देखकर स्माइल के साथ पोज दे रहा है। तीसरी फोटो में सोनम कुर्सी पर बैठी हैं, आनंद उनके पीछे खड़े हैं, और दोनों कैमरे की ओर देखकर पोज दे रहे हैं। हालांकि, चौथी फोटो कैंडिड होने के साथ-साथ खास है, क्योंकि इस तस्वीर में रिया के लिए सोनम को भावुक होते हुए देखा जा सकता है। इस फोटो में सोनम काफी भावुक होकर अपने पति आनंद का दोनों हाथ पकड़ी हुई हैं और उनके बगल में उनकी मां सुनीता कपूर बैठी हुई हैं।

Sonam Kapoor With Her Husband Anand

Sonam Kapoor With Her Husband Anand

Sonam Kapoor With Her Husband Anand

Sonam Kapoor With Her Husband Anand

(ये भी पढ़ें- रिसेप्शन: रिया कपूर ने पापा अनिल संग किया मस्ती भरा डांस, देखें पार्टी की झलकियां)

लुक की बात करें तो, सोनम कपूर ने रिया की शादी में पेस्टल स्काई-ब्लू कलर का अनारकली सूट पहना था, जिसे उन्होंने हैवी ज्वैलरी के साथ पेयर किया था। उनके बालों में लगे गजरे ने एक्ट्रेस के लुक को कंप्लीट किया था और हमेशा की तरह अपने मिनिमल मेकअप में सोनम बहुत सुंदर लग रही थीं।

Sonam Kapoor With Husband Anand Ahuja

वहीं, रिया के वेडिंग लुक की बात करें तो, प्रोड्यूसर ने अपने शादी के जोड़े से लेकर अपने वेडिंग दुपट्टे तक से सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने अपनी शादी में व्हाइट कलर की चंदेरी साड़ी पहनी थी, जो फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना के द्वारा डिजाइन की गई थी। इसके साथ उन्होंने रेड दुपट्टे को छोड़ मोतियों के दुपट्टे से अपने सिर को ढका था, जिसने उनके लुक में चार-चांद लगा दिया था। अपनी शादी में रिया ने अपनी मां सुनीता की ज्वैलरी पहनी थी और लाइट मेकअप व खुले बालों में वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

Rhea Kapoor

(ये भी पढ़ें- रिया कपूर ने शादी में पहना था मोतियों का दुपट्टा, मां सुनीता की ज्वैलरी में लग रही थीं बेहद खूबसूरत)

फिलहाल, रिया कपूर और सोनम कपूर का खूबसूरत रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। ऐसे में बहन की शादी में सोनम का भावुक होना लाज़मी है। तो आपको सोनम के द्वारा किए गए पोस्ट्स कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- सोनम कपूर)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.