By Rinki Tiwari Last Updated:
साउथ और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धनुष (Dhanush) और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwarya Rajinikanth) ने 17 जनवरी 2022 को अपने अलग होने की खबर से लाखों फैंस का दिल तोड़ दिया। ऐश्वर्या की छोटी बहन सौंदर्या रजनीकांत (Soundarya Rajinikanth) ने अपनी बहन और धनुष के तलाक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसकी चर्चाएं सोशल मीडिया पर चल रही हैं।
दरअसल, 17 जनवरी 2022 को धनुष और ऐश्वर्या ने अपनी 18 साल की शादी को आधिकारिक रूप से खत्म कर दिया। पूर्व कपल ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ऑफिशियल स्टेटमेंट के जरिए घोषणा की कि, वे अब बतौर कपल नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से आगे बढ़ना चाहते हैं। धनुष और ऐश्वर्या के तलाक के बाद रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या ने अपनी प्रतिक्रिया से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
(ये भी पढ़ें- जब धनुष की शादी में श्रुति हासन बनी थीं दरार की वजह, इस फिल्म के दौरान अफेयर के थे चर्चे)
ऐश्वर्या और धनुष के तलाक के बाद सौंदर्या ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदल दी है। उन्होंने अपने पिता रजनीकांत और बहन ऐश्वर्या के साथ एक थ्रोबैक फोटो लगाई है। फोटो में रजनीकांत अपनी दोनों बेटियों को गले लगाए हुए हैं। सौंदर्या की इस प्रतिक्रिया को लोग ऐश्वर्या और धनुष के तलाक से जोड़ रहे हैं।
रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या पेशे से एक्ट्रेस और ग्राफिक डिजाइनर हैं। उन्होंने साउथ में कुछ फिल्मों में काम किया है। साल 2010 में एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन अश्विन रामकुमार के साथ शादी रचाई थी। हालांकि, शादी के 6 साल बाद ही दोनों के बीच रिश्ते खराब हो गए थे और एक्ट्रेस ने उसी वक्त तलाक की अर्जी दाखिल कर दी थी। इसके बाद साल 2017 में दोनों ऑफिशियली अलग हो गए थे। सौंदर्या को अश्विन से एक बेटा है, जिसका नाम वेद कृष्ण है।
पहले पति अश्विन से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ने साल 2019 में धूमधाम से साउथ एक्टर विशगन वनंगमुडी से दूसरी शादी की थी। पहले पति अश्विन से तलाक पर जहां एक्ट्रेस ने कहा था कि, वे दोनों काफी अलग हैं, इसलिए उनकी आपस में नहीं बनी थी। वहीं, दूसरे पति विशगन संग रिश्ते पर सौंदर्या ने कहा था कि, वे एक-दूसरे के लिए बने हैं, क्योंकि वे एक जैसे हैं।
(ये भी पढ़ें- धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत से पहले साउथ इंडस्ट्री के ये 9 कपल्स भी ले चुके हैं अलग होने का फैसला)
साउथ अभिनेता धनुष और ऐश्वर्या ने अपने अफेयर की अफवाहों के बीच साल 2004 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनका नाम यात्रा और लिंगा है। कपल ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में लोगों को प्रेरित किया था, लेकिन बीते दिन उनके तलाक की घोषणा ने लोगों का दिल तोड़ दिया।
धनुष ने स्टेटमेंट जारी कर लिखा था, “हमने 18 साल तक दोस्ती, कपल, पैरेंट्स और एक-दूसरे के शुभ चिंतक बन कर ग्रोथ, समझदारी और साझेदारी का लंबा सफर तय किया। आज हम जिस जगह खड़े हैं, वहां से हम दोनों की राहें जुदा हो रही हैं। मैंने और ऐश्वर्या ने एक कपल के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। हम खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। ओम नम: शिवाय!”
धनुष और ऐश्वर्या के तलाक की घोषणा के बाद से ही मीडिया में उनके अलग होने की तमाम वजहें सामने आ रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, धनुष फैमिली से ज्यादा काम पर ध्यान देते थे और अपनी पत्नी को समय नहीं देते थे। कपल के एक करीबी सूत्र ने एक न्यूज पोर्टल से उनके अलग होने के पीछे की वजह धनुष का वर्कहॉलिक होना बताया है।
सूत्र ने कपल के तलाक पर कहा, “धनुष एक वर्कहॉलिक है। जो कोई भी उन्हें जानता है वह बता सकता है कि, वह अपना काम किसी और चीज से पहले रखते हैं। ऐसे कई उदाहरण हैं, जब उन्हें वर्क कमिटमेंट्स की वजह से शहरों और देश से बाहर फिल्म शूटिंग के लिए यात्रा करनी पड़ती है, शायद यही उनके पारिवारिक जीवन पर भारी पड़ गया।”
करीबी सूत्र ने ये भी बताया है कि, कैसे धनुष फैमिली झगड़ों से खुद को दूर रखते हुए काम पर ध्यान देते थे। सूत्र के मुताबिक, “धनुष एक बहुत निजी व्यक्ति हैं। अपने करीबी दोस्तों के साथ भी वह बहुत कुछ साझा नहीं करते हैं। आप यह नहीं बता सकते कि, उनके दिमाग में क्या चल रहा है। जब भी उनका ऐश्वर्या के साथ तनाव होता है, या कुछ भी। तब वह तुरंत एक नई फिल्म साइन करके उसमें बिजी हो जाते। लगभग ऐसा महसूस हुआ कि, वह अपने काम का उपयोग अपने असफल रिश्ते से दूर होने के लिए कर रहे थे और यह स्पष्ट था कि, यह उन दोनों पर भारी पड़ रहा था।”
धनुष और ऐश्वर्या के बीच रिश्ते पिछले कुछ महीनों में बहुत खराब हो गए थे। काफी पहले ही दोनों अपने रिश्ते पर फुल स्टॉप लगाना चाहते थे, लेकिन धनुष ने फिल्म ‘अतरंगी रे’ के प्रमोशन खत्म होने का इंतजार करने का फैसला किया था। करीबी सूत्र ने इस बारे में बताया, “फिल्म ‘अतरंगी रे’ के पूरे प्रचार के दौरान धनुष अपने तत्व में नहीं थे। यह स्पष्ट था कि, वह कुछ बहुत ही व्यक्तिगत अनुभव कर रहे थे और इसे अपने पास रखना चाहते थे। दोनों की चिंता स्पष्ट रूप से उनके बच्चे यात्रा और लिंगा को लेकर थी। अब जब वे बड़े हो गए हैं, तो यह भी महत्वपूर्ण था कि, वे इस अलगाव समाचार को उन्हें बताएं।”
(ये भी पढ़ें- धनुष और ऐश्वर्या की लव स्टोरी: जानें कैसे रजनीकांत के दामाद बने साउथ के सुपरस्टार)
फिलहाल, धनुष और ऐश्वर्या के तलाक की असल वजह क्या है, ये वही जानते हैं। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।