Sunil Grover Net Worth: जानें एक्टर की संपत्ति, फीस, अलीशान घर और लग्जरी कारों तक के बारे में

फेमस कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपने किरदार 'डॉक्टर मशहूर गुलाटी' के लिए पॉपुलर हैं। आइए आपको उनकी लाइफ के बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Sunil Grover Net Worth: जानें एक्टर की संपत्ति, फीस, अलीशान घर और लग्जरी कारों तक के बारे में

3 अगस्त 1977 को हरियाणा के सिरसा जिले के एक छोटे से शहर मंडी डबवाली में जन्मे कॉमेडियन व अभिनेता सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बिना किसी गॉडफादर के स्टारडम तक की जर्नी बेहद प्रेरणादायक है। इन वर्षों में हमने उन्हें अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और शानदार अभिनय से सभी का दिल जीतते देखा है।

सिर्फ टेलीविजन पर ही नहीं, बल्कि सुनील ने फिल्मों और यहां तक कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। उन्हें 'गजनी', 'गब्बर इज बैक', 'बागी', 'भारत', 'गुडबाय' जैसी कई अन्य फिल्मों में देखा गया है। उन्होंने वेब सीरीज 'तांडव' और 'सनफ्लावर' में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी को चौंका दिया था।

Sunil Grover

सुनील ग्रोवर मौजूदा समय में अपने अभिनय करियर के स्टेबल फेज में हैं, क्योंकि उन्हें बहुत सारी मेगा-बजट की फिल्में और वेब शोज मिल रहे हैं। हालांकि, एक शो है जिसने सुनील के अमेजिंग एक्टिंग स्किल को देश के सामने लाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई और वह है सभी का पसंदीदा कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो'। शो में सुनील ने दो कॉमिक कैरेक्टर 'गुत्थी' और 'डॉ. मशहूर गुलाटी' निभाए, जो आज भी टेलीविजन इतिहास के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक हैं।

Sunil Grover

वैसे तो, सुनील ग्रोवर की सफल प्रोफेशनल लाइफ के बारे में हर कोई जानता है, लेकिन बहुत कम लोग ही उनकी पर्सनल लाइफ से अवगत हैं। तो आइए बिना किसी देरी के हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

दिवंगत दिग्गज कॉमेडियन जसपाल भट्टी ने सुनील ग्रोवर को लाया था सबके सामने

Sunil Grover

जब सुनील ग्रोवर 'पंजाब यूनिवर्सिटी' (चंडीगढ़) में थिएटर में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे थे, तब वह अभिनय से संबंधित कई इवेंट्स में एक्टिव रूप से शामिल थे। एक कार्यक्रम के दौरान दिग्गज दिवंगत कॉमेडियन और अभिनेता जसपाल भट्टी को आमंत्रित किया गया था और तभी उनकी नज़र सुनील पर पड़ी। रिपोर्ट्स की मानें, तो जसपाल ने सुनील को करियर से जुड़ी कुछ सलाह दी थीं और फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री के लिए अहम भूमिका निभाई थी। अपने कई साक्षात्कारों में सुनील ने हमेशा स्वीकार किया है कि जसपाल भट्टी ने उनकी एक्टिंग जर्नी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और वह पहले व्यक्ति भी थे, जिन्होंने उनमें कुछ देखा।

एक अभिनेता के रूप में सुनील ग्रोवर की पहली सैलरी

Sunil Grover

इस समय सुनील ग्रोवर देश में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कॉमेडियन में से एक हैं। हालांकि, क्या आप एक अभिनेता के रूप में उनकी पहली सैलरी के बारे में कुछ जानते हैं? यदि नहीं, तो यह निश्चित रूप से आपको चौंका देगा, क्योंकि वह एक नाटक में अपनी भूमिका के लिए 500 रुपए कमाते थे। थिएटर में काम करते हुए वह सिर्फ हर किरदार के लिए 500 रुपए कमाते थे, जो उनके लिए कठिन समय था। हालांकि, उनका ध्यान अपनी कला पर केंद्रित रहा और जल्द ही उन्होंने वह सफलता हासिल कर ली, जिसके वह हकदार थे।

सुनील ग्रोवर की प्रति एपिसोड सैलरी

Sunil Grover

पंजाब का वह युवा, जिसकी पहली सैलरी 500 रुपए थी। अब देश में सबसे अधिक फीस पाने वाले टेलीविजन एक्टर्स में से एक हैं। जहां सुनील ग्रोवर का प्रति एपिसोड वेतन सभी को थोड़ा हैरान कर सकता है। वह प्रति एपिसोड 10-12 लाख रुपए चार्ज करते हैं। यदि रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो ये आंकड़े आने वाले वर्षों में बढ़ने वाले हैं।

सुनील ग्रोवर का मुंबई में आलीशान घर

Sunil Grover

सुनील ग्रोवर देश के सबसे मशहूर कॉमेडियन में से एक हैं। हालांकि, इतनी पॉपुलैरिटी के बावजूद वह अभी भी अपनी निजी लाइफ को शटरबग्स और मीडिया से बचाना पसंद करते हैं। अभिनेता घर पर अपने परिवार के साथ बिताए समय की झलकियां शायद ही कभी साझा करते हैं, क्योंकि वह अभी भी इसे लो रखने में विश्वास करते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील ग्रोवर मुंबई में एक आलीशान घर में रहते हैं। कथित तौर पर अभिनेता ने इसे 2.5 करोड़ रुपए की भारी कीमत पर खरीदा था। सभी लग्जरी सुविधाओं के साथ सुनील अपनी पत्नी आरती ग्रोवर और बेटे मोहन ग्रोवर के साथ इस आलीशान घर में रहते हैं।

सुनील ग्रोवर की बेहद महंगी कारें

Sunil Grover

एक्टिंग के अलावा, सुनील ग्रोवर को कारों से भी बेहद प्यार है। हमने अक्सर उन्हें कार राइड का आनंद लेते हुए अपने वीडियो साझा करते देखा है। हालांकि, अभिनेता कुछ शानदार कारों के मालिक भी हैं। वह एक शानदार 'BMW5 सीरीज' के मालिक हैं और इसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपए है। सुनील ग्रोवर के गैराज के अंदर खड़ी एक और महंगी कार 'BMW7 सीरीज' है। इसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है।

हरियाणा के सिरसा में है सुनील ग्रोवर का पुश्तैनी घर 

Sunil Grover

सुनील ग्रोवर हरियाणा के सिरसा शहर से ताल्लुक रखते हैं और अभिनेता का वहां एक पुश्तैनी घर है, जहां वह अपने बचपन के दिनों में रहा करते थे। कॉमेडियन उस घर के मालिक हैं। बताया गया है कि अभिनेता अपनी परंपरा को बरकरार रखने के लिए कभी-कभार अपने पुराने घर जाते हैं। हालांकि, सुनील ग्रोवर के पारिवारिक घर की सही कीमत की जानकारी नहीं है, लेकिन घर काफी बड़ा है।

सुनील ग्रोवर की कुल संपत्ति

Sunil Grover

फिल्मों, ओटीटी प्लेटफार्म और टेलीविजन में काम करने से लेकर लाइव शो और इवेंट में परफॉर्मेंस देने तक, सुनील ग्रोवर के पास आय के कई सोर्स हैं। इसके अलावा, सुनील ग्रोवर ब्रांड एंडोर्समेंट में भी हिस्सा लेते हैं और इसके लिए मोटी रकम वसूलते हैं। यदि रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो सुनील ग्रोवर की कुल संपत्ति लगभग 21 करोड़ रुपए है।

फिलहाल, अपने अभिनय करियर में नई ऊंचाइयों को छूने और ढेर सारा पैसा कमाने के अलावा, सुनील ग्रोवर की सबसे बड़ी संपत्ति के रूप में देश भर से उनके फैंस से मिलने वाला निरंतर प्यार और सपोर्ट है। तो आप उनकी जर्नी और शानदार लाइफस्टाइल के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.