जब तैमूर ने मम्मी करीना व पापा सैफ संग मनाया था बर्थडे, स्पेशल केक ने खींचा था लोगों का ध्यान

आज यानी 20 दिसंबर 2021 को एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान का बर्थडे है। इस मौके पर तैमूर के जन्मदिन का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Kanika Singh Last Updated:

जब तैमूर ने मम्मी करीना व पापा सैफ संग मनाया था बर्थडे, स्पेशल केक ने खींचा था लोगों का ध्यान

एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बॉलीवुड की सबसे प्यारी और बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। करीना का अंदाज सबसे हटकर होता है। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही, करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) भी उन्हीं की तरह शरारती हैं। तैमूर अपनी क्यूट हरकतों से पैपराजी का दिल जीत लेते हैं। आज यानी 20 दिसंबर 2021 को तैमूर का जन्मदिन है और इस खास मौके पर करीना और सैफ के लाडले के बर्थडे का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

एक्ट्रेस करीना कपूर खान और उनके पति व एक्टर सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके हैं। तैमूर को पैपराजी के संग मस्ती करके खूब मजा आता है। करीना भी अपने टिम की कई सारी तस्वीरें और वीडियोज अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर करती रहती हैं। करीना का उनके दोनों बेटों के साथ काफी अच्छा बॉन्ड है और ये उनकी तस्वीरों में साफ-साफ दिखाई देता है।

(ये भी पढ़ें- जब मेले में खोए गए थे कपिल शर्मा, शो में अपनी मां से कहा- 'सोचो तुम्हारा कितना नुकसान होता')

आज यानी 20 दिसंबर 2021 को तैमूर अली खान अपना 5वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर तैमूर के बर्थडे का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में तैमूर अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपना बर्थडे केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनके पिता सैफ अली खान और मां करीना कपूर खान भी हैं। वीडियो में मौजूद सभी लोग 'हैप्पी बर्थडे टिम' कहते हुए नजर आ रहे हैं। तैमूर के जन्मदिन का केक क्रिसमस के थीम पर बनाया गया था, जो काफी प्यारा लग रहा था।

(ये भी पढ़ें- काजल अग्रवाल की लेटेस्ट फोटोज ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों को दी हवा, दोस्तों संग निकलीं बाहर)

इसके साथ ही बेटे के जन्मदिन पर एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें तैमूर को चलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि, तैमूर अभी चलना सीख रहे हैं। करीना ने इसे पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ''आपका पहला कदम आपका पहली बार गिरना ... मैंने इसे बहुत गर्व के साथ रिकॉर्ड किया है। यह तुम्हारा पहला या आखिरी नहीं है, मेरे बेटे, लेकिन मुझे एक बात निश्चित रूप से पता है ... आप हमेशा अपने आप को उठाएंगे, बड़े कदम उठाएंगे, और गर्व के साथ आगे बढ़ेंगे ... 'क्योंकि तुम मेरे टाइगर हो..। हैप्पी बर्थडे माय हार्टबीट... मेरे टिम टिम, आपके जैसा कोई नहीं है, मेरा बेटे।''

फिलहाल, हम नन्हें तैमूर अली खान को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो, आपको करीना के लाडले का थ्रोबैक वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.