मामा अरमान जैन की शादी में तैमूर अली खान ने ऐसे किया डांस, देखिए उनके बेहद प्यारे वीडियोज

अपने मामा अरमान जैन (Armaan Jain) की शादी में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का बिल्कुल अलग ही अंदाज देखने को मिला है। नन्हें तैमूर देखिए कैसे बारात में करते दिखे डांस।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

मामा अरमान जैन की शादी में तैमूर अली खान ने ऐसे किया डांस, देखिए उनके बेहद प्यारे वीडियोज

 कपूर और जैन परिवार के लिए 3 फरवरी का दिन बेहद ही खास रहा। इस दिन करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और करिश्मा कपूर (Karima Kapoor) के भाई अरमान जैन (Armaan Jain) ने अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा (Anissa Malhotra) संग शादी कर ली। पिछले साल दोनों ने बेहद ही शानदार तरीके से सगाई की थी, जिसके बाद अब सोमवार यानि 3 फरवरी, 2020 के दिन दोनों शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं, जिनमें अनीसा और अरमान दूल्हा-दुल्हन के लिबाज में बेहद ही प्यार लग रहे हैं। अरमान जैन की बारात में भी बेहद शानदार नजारा देखने को मिला। इस दौरान नन्हें तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अपने मामा की बारात में कैसे एंजॉय करते नजर आए उसकी झलक भी देखने को मिली है।

अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा अपनी शादी के दिन बेहद ही प्यारे लग रहे थे। अनीसा शादी वाले दिन रेड और गोल्डन कलर का इम्ब्रॉइडरी वाला लहंगा पहने हुए नजर आई थीं। इतना ही नहीं अरमान क्रीम कलर की शेरवानी और गोल्डन कलर की पगड़ी में काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों की शादी से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थीं। इतना ही नहीं खुद बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी अनीसा और अरमान की कई तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थीं। (ये भी पढ़ें: काम्या पंजाबी ने अपनी बैचलर पार्टी में मचाया धमाल, तस्वीरों में देखिए उनका रॉकिंग लुक)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

इन सबके बीच अपने मामा की शादी में नन्हें तैमूर अली खान का बिल्कुल अलग ही अंदाज में देखने को मिला है। अपने मामा की शादी में तैमूर ब्लू और व्हाइल कलर के कुर्ते-पाजमे में काफी क्यूट लग रहे थे। करीना कपूर खान लड़के वालों की तरफ से थीं तो उसी जोश और उल्लास से वो डांस करती हुईं भी नजर आईं। इतना ही नहीं उनके बेटे तैमूर ने तो अपने क्यूट लुक और स्टाइल से वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनकी बारात से जुड़े कई फोटोज और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। 

(फोटो साभार -इंस्टाग्राम)

उन्ही वीडियोज में से एक में एक्टर सैफ अली खान और तैमूर अली खान एकसाथ नजर आएं, जिसमें सैफ तैमूर को अपने कंधों पर बैठाकर सैफ डांस करते हुए दिखाई दिए हैं। इस दौरान तैमूर भी अपने पापा के कंधों पर बैठे-बैठे ही डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक वीडियो में करीना, सैफ और करिश्मा कपूर के साथ तैमूर अली खान भी दिखाई दे रहे हैं। तैमूर के सामने आए ये वीडियो उनके फैंस का दिन बनने के लिए काफी है और हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है। (ये भी पढ़ें: अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा ने अग्नि को साक्षी मानकर लिए सात फेरे, शादी के बाद सामने आई पहली झलक)

वहीं, अपने मामा अरमान जैन की शादी से पहले नन्हें तैमूर मम्मी करीना कपूर के साथ फोटोशूट करते हुए भी नजर आए हैं। तैमूर और करीना कपूर शादी में पहने से अपने वेडिंग आउटफिट में कई तस्वीरें एकसाथ क्लिक करवाते हुए दिखे। उन तस्वीरों को देख फैंस ने सिर्फ इतना ही कहा कि मां-बेटे को जोड़ी हो तो ऐसी। (ये भी पढें: केजीएफ फेम यश की बेटी आयरा ने तोड़ी क्यूटनेस की सारी हदें, मां राधिका ने शेयर किया ये प्यारा वीडियो)

तैमूर अली खान ने ही नहीं बल्कि मम्मी करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने भी अपने भाई की शादी में खूब मस्ती की। दोनों अपने भाई अरमान जैन के साथ एक बूमरैंग भी बनाते हुई भी नजर आईं। इतना ही नहीं बॉलीवुड के कई बडे़ सितारें भी शादी में शामिल होने पहुंचे थे। वैसे आपको नन्हें तैमूर अली खान का मामा अरमान जैन की शादी में नजर आया ये क्यूट अंदाज कैसा लगा हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह तो जरुर दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.