सबा अली खान ने भतीजों तैमूर व जेह की क्यूट तस्वीरें कीं शेयर, जंगल की सैर करते दिखे शहजादे

हाल ही में, सबा अली खान ने अपने भतीजोंं तैमूर अली खान और जेह अली खान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो काफी क्यूट हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

सबा अली खान ने भतीजों तैमूर व जेह की क्यूट तस्वीरें कीं शेयर, जंगल की सैर करते दिखे शहजादे

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के दोनों बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) व जहांगीर अली खान बी-टाउन के पॉपुलर स्टार किड्स हैं, जिनकी एक झलक पाते ही फैंस खुशी से झूम उठते हैं। तैमूर और जेह अपने पूरे परिवार की आंख का तारा हैं और अक्सर फैमिली मेंबर्स इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, सैफ की बहन सबा अली खान (Saba Ali Khan) ने अपने भतीजों की क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं।

taimur ali khan

सबा ने हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तैमूर और जेह की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में क्यूट मंचकिन्स को सड़क पर जंगल के नजारे देखते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों में इन स्टार किड्स के क्यूट एक्सप्रेशन्स देखने लायक हैं, जिनके बारे में सबा ने कैप्शन में डिटेल्स में बताया है। 

saba

तैमूर और जेह ने की जंगल की सैर

पहली तस्वीर में हम देख सकते हैं कि तैमूर और जेह कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। ऑफ व्हाइट कलर की टी-शर्ट में दोनों ट्विनिंग करते हुए काफी क्यूट लग रहे हैं। इस तस्वीर के बारे में सबा ने कैप्शन में लिखा है, ''बुआ जान कहती हैं कि चलो सड़क पर जानवरों को ढूंढते हैं बच्चों!''

taimur

वहीं, दूसरी तस्वीर में तैमूर थोड़े सीरियस दिख रहे हैं, जिसके बारे में सबा ने भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''जेहजान, गाड़ी चलाते समय बकरियों और ऊंटों को देखता है..और टिम सोच रहे हैं ये बेकार है।'' वहीं, तीसरी और आखिरी तस्वीर में नन्हें मंचकिन्स के क्यूट एक्सप्रेशन्स देखने लायक हैं। इस तस्वीर के लिए सबा ने लिखा है, ''टिम कहते हैं, 'सीरियसली ये काफी रोमांचक है', जेह कहते हैं, हां भाई (अपनी बोतल से एक घूंट लेते हुए)।''

taimur

taimur

तैमूर का छठा बर्थडे सेलिब्रेशन

बता दें कि तैमूर अली खान बीते 20 दिसंबर 2022 को 6 साल के पूरे हो गए हैं। उनका यह बर्थडे काफी स्पेशल तरीके से मनाया गया था, जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। दरअसल, पिछले दो सालों में कोरोना महामारी की वजह से सैफ और करीना ने तैमूर का बर्थडे काफी सिंपल तरीके से अपनी फैमिली के साथ घर पर ही सेलिब्रेट किया था। अब जबकि सब कुछ सामान्य हो गया है, तो कपल ने अपने बेटे के लिए प्री-बर्थडे बैश का आयोजन किया था, जो 'स्टार वॉर्स' थीम पर बेस्ड था। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

taimur

फिलहाल, आपको तैमूर और जेह की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.