इस दुल्हन के भाईयों ने 'फूलों का तारों का' गाने पर डांस करके बहन को दिया था सरप्राइज, देखें वीडियो

इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाने जा रहे हैं, जिसे अपने भाईयों के द्वारा अपनी शादी में खूबसूरत सरप्राइज मिला था।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

इस दुल्हन के भाईयों ने 'फूलों का तारों का' गाने पर डांस करके बहन को दिया था सरप्राइज, देखें वीडियो

भाई-बहन का रिश्ता प्यार और लड़ाई का मिश्रण होता है। दोनों बात-बात पर झगड़ते हैं, लेकिन जब बात एक-दूसरे को सपोर्ट करने की आती है, तो वो दुनिया की किसी भी मुसीबत से लड़ने को तैयार हो जाते हैं। ऐसे में जब बहन की शादी होती है, तो भाई खुश तो बहुत होता है, लेकिन उसे अपनी बहन व क्राइम पार्टनर से दूर होने का दुख भी होता है। बहन की विदाई भाई के लिए एक बेहद ही भावुक पल होता है।

The Indian Bride

हालांकि, बहन की शादी का पल भाई के लिए भले ही भावुक होता है, लेकिन वे इसे खास बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। कुछ ऐसा ही हमें उस वक्त देखने को मिला, जब दो भाइयों ने अपनी बहन की शादी को स्पेशल बनाने के लिए एक शानदार डांस परफॉर्मेंस दिया था। ये वाकई एक खूबसूरत सरप्राइज था।

(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने पिता और ससुर संग डांस करके मचाया धमाल, शादी में पहना क्रीम कलर का सुंदर लहंगा)

The Bride Dance With Her Brothrers

दुल्हन निशय (Nishay) ने अपने सपनों के राजकुमार के साथ एक भव्य समारोह में शादी रचाई थी। अपने खास दिन के लिए दुल्हन ने डार्क रेड कलर का खूबसूरत शादी का जोड़ा पहना था, जिसे उन्होंने सुंदर चोकर नेकपीस, मांग टीका और पासा के साथ टीमअप किया था और उनके मिनिमल मेकअप के साथ डार्क स्मोकी आईशैडो ने उनके निखार में चार-चांद लगा दिया था। इसमें कोई शक नहीं है कि, दुल्हन अपनी शादी में खूबसूरत परी लग रही थीं, लेकिन हमारा ध्यान दुल्हन की मेहंदी सेरेमनी ने खींचा।

The Bride Outfit

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने यूनिक 'कलीरे' के साथ पहना पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा, 5 घंटे में शादी की हुई थी प्लानिंग)

दुल्हन निशय की मेहंदी सेरेमनी पर उनके दोनों भाइयों ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से उन्हें खुश कर दिया था। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, व्हाइट कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे दोनों भाई अपनी बहन पर फूलों की बरसात करते हैं और फिर ‘फूलों का तारों का’ गाने पर शानदार डांस करते हैं। यही नहीं, दुल्हन भी अपने भाईयों के साथ डांस करती है। ये वीडियो भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते का सबूत है। लुक की बात करें तो, दुल्हन ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में एक खूबसूरत सूट पहना था, जिस पर भारी वर्क किया गया था। वो काफी सुंदर लग रही थीं।

शादी और मेहंदी की तरह दुल्हन ने अपने रिसेप्शन लुक से भी सभी को दीवाना बना दिया था। दुल्हन ने अपनी रिसेप्शन पार्टी के लिए पिंक कलर का हैवी आउटफिट चुना था, जिस पर गोल्डन फूलों की कढ़ाई की गई थी। इसे उन्होंने डबल चोकर नेकपीस, इयररिंग्स और एक माथा पट्टी से कंप्लीट किया था। हालांकि, उनके ब्लाउज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा था। उनका ब्लाउज फुल स्लीव्स का था, जिस पर महीन कारीगरी की गई थी। दुल्हन अपने रिसेप्शन पर बेहद खास लग रही थी।

The Bride Reception Look

(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना 'डोली-बारात' बॉर्डर वाला रॉयल लहंगा, भारी ज्वैलरी ने बढ़ाई शोभा)

फिलहाल, वाकई दोनों भाईयों ने अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस से न केवल अपनी दुल्हन बहन, बल्कि लोगों का भी दिल जीत लिया। तो आपको भाईयों के द्वारा बहन को दिया गया ये सरप्राइज कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो/वीडियो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.