इस शेफ दुल्हन ने अपनी शादी में पहना डिजाइनर 'जयंती रेड्डी' का येलो लहंगा, दिखीं बेहद खूबसूरत

इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाने जा रहे हैं, जिसने अपनी शादी में मशहूर फैशन डिजाइनर 'जयंती रेड्डी' द्वारा डिजाइन किया हुआ खूबसूरत लहंगा पहनकर चार-चांद लगा दिए थे।

img

By Shalini Bajpai Last Updated:

इस शेफ दुल्हन ने अपनी शादी में पहना डिजाइनर 'जयंती रेड्डी' का येलो लहंगा, दिखीं बेहद खूबसूरत

एक ऐसी स्थिति की कल्पना करें, जहां एक लड़की, एक लड़के को सालों से जानती हो। उसके साथ हंसती, लड़ती, घूमती और हर छोटी-बड़ी बात पर बहस करती हो और जब वह 25 या 26 साल की हो जाए तो वह उससे प्यार करने लग जाए। फिर उससे शादी करने का फैसला भी कर ले। ऐसे में, वह उस लड़के को अपने जीवनसाथी के रूप में पाकर दुनिया की हर खुशी को उसमें महसूस करेगी।

Vidushi Sharma and Viren Khuller

(ये भी पढ़ें- इस डिजाइनर दुल्हन ने लाल रंग को छोड़ पहना था सुंदर सफेद लहंगा, सहेलियों की ड्रेस भी की थी डिजाइन )

हमारी 'ब्राइड आफ द वीक' विदुषी शर्मा और वीरेन खुल्लर के साथ भी ऐसा ही हुआ था। उन्होंने सबसे अच्छे दोस्त बनने से लेकर जीवनसाथी बनने तक के सफर को पूरा किया है। आइए जानते हैं कि, अपनी शादी के दिन दुल्हन विदुषी शर्मा ने अपने लिए कैसी ड्रेस, ज्वेलरी और मेकअप का चुनाव किया था।

  Vidushi Sharma

दुल्हन ने पीला लहंगा पहनने के साथ किया हल्का मेकअप

Vidushi Sharma and Viren Khuller

लंबे समय तक अच्छे दोस्त रहने के बाद, विदुषी शर्मा और वीरेन खुल्लर ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया था। विदुषी ने अपने वेडिंग डे पर खूबसूरत दिखने के लिए पीले रंग का लहंगा पहना था। उनके लहंगे में बहुत सुंदर कढ़ाई की गई थी। उनकी ये ड्रेस मशहूर डिजाइनर 'जयंती रेड्डी' ने तैयार की थी। विदुषी ने अपने लुक को हल्के मेकअप व स्टोन जड़े ज्वेलरी से पूरा किया था।

(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने शादी में पहना फाल्गुनी-शेन पीकॉक का 3D लहंगा, कजरारी आंखों में दिखीं खूबसूरत )

 बेहद आकर्षक थी शादी की ड्रेस

Vidushi Sharma and Viren Khuller

शेफ दुल्हन ने पीले रंग का यूनिक लहंगा पहना था, जिसमें सिल्वर फ्लोरल पैटर्न में भारी कढ़ाई की गई थी। विदुषी ने इस लहंगे के साथ मैचिंग का आधी बाजू वाला ब्लाउज पेयर किया था। इसके अलावा, विदुषी ने अपने आउटफिट के साथ दो दुपट्टे लिए थे। एक क्रीम रंग का दुपट्टा कंधे पर और एक पीच कलर का दुपट्टा अपने सिर पर डाला था। उन्होंने अपने लुक को हैवी ज्वेलरी से कंप्लीट किया था, जिसमें मांग टीका, नथ, इयररिंग्स, नेकपीस और हैवी स्टोन का चोकर शामिल था।

Vidushi Sharma

हाथों को सुंदर दिखाने के लिए दुल्हन ने कलीरे के साथ गोल्डन ओर हरे रंग की चूड़ियां पहनी थीं। इतना ही नहीं, हेयर स्टाइलिस्ट दीपक सिसोदिया ने उनके बालों को एक बन में बांधकर सफेद फूलों से सजाया था। मेकअप आर्टिस्ट आकृति राज चितकारा ने दुल्हन की आंखों को आई-लाइनर के साथ सॉफ्ट गोल्डन टच दिया था। न्यूड लिप्स ने दुल्हन को और भी आकर्षक बना दिया था। इस लुक में विदुषी बहुत खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं, दूल्हा बने वीरेन खुल्लर ने नारंगी रंग की पगड़ी के साथ मलाईदार-सफेद शेरवानी पहनी थी।

(ये भी पढ़ें-  इस महाराष्ट्रियन दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी पीले रंग की साड़ी, संगीत लुक ने खींचा ध्यान )

हल्दी सेरेमनी

Vidushi Sharma

अपनी हल्दी सेरेमनी के लिए विदुषी ने पीले रंग के आउटफिट का चयन किया था। उन्होंने हैवी कढ़ाई वाली कुर्ती के साथ मैचिंग का शरारा पेयर किया था। इसके साथ उन्होंने पिंक और व्हाइट फ्लोरल वाली ज्वेलरी पहनी थी। इस ड्रेस के साथ विदुषी ने हल्का मेकअप किया था और अपने बालों को खुला रखा था।

Vidushi Sharma

विदुषी ने पीले व सफेद दुपट्टे और सनग्लासेस के साथ अपने लुक को पूरा किया था।

मेहंदी समारोह के लिए चुना ड़िजाइनर 'अनीता डोंगरे' का लहंगा

Vidushi Sharma

अपने मेहंदी समारोह के लिए विदुषी ने अनीता डोंगरे का डिजाइन किया हुआ लहंगा चुना था। आसमानी नीले रंग के इस लहंगे में जटिल कढ़ाई की गई थी। इसके साथ विदुषी ने फ्यूशिया रंग का कढ़ाई वाला ब्लाउज़ पेयर किया था।

Vidushi Sharma and Viren Khuller

उन्होंने अपने लुक को फ्यूशिया रंग के नेट दुपट्टे और मैचिंग ज्वैलरी के साथ पूरा किया था। विदुषी ने गोल्डन और पन्ना की जो ज्वेलरी पहनी थी, उसमें एक मांग टीका, एक नेकपीस और एक जोड़ी झुमके शामिल थे।

Vidushi Sharma and Viren Khuller

हेयर स्टाइलिस्ट दीपक सिसोदिया ने दुल्हन की इस ड्रेस के अनुसार बालों को हल्का सा कर्ल कर दिया था, तो मेकअप आर्टिस्ट एमेल्डा लेप्चा टम्टा ने उनका हल्का मेकअप करके उन्हें आकर्षक लुक दिया था। वहीं, दूल्हे ने गुलाबी रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहना हुआ था। दूल्हे ने इस ड्रेस को 'नेहरू जैकेट' के साथ पेयर किया था।

Vidushi Sharma and Viren Khuller

Vidushi Sharma and Viren Khuller

बेहद खूबसूरत लग रहे इस जोड़े की स्माइल करते हुए फोटो परफेक्ट दिख रही थी। विदुषी शर्मा और वीरेन खुल्लर की शादी के दिन मेन स्टेज के पीछे की गई फूलों की सजावट देखने लायक थी। तो आपको इस दुल्हन की वेडिंग ड्रेस कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

(Photo Credit- Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.