मनीष मल्होत्रा के ग्रीन लहंगे में बेहद सुंदर दिखीं ये 14 दुल्हनें, ज्वेलरी ने बढ़ाई खूबसूरती

यहां हम आपको ऐसी 14 दुल्हनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ ग्रीन लहंगा पहना था।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

मनीष मल्होत्रा के ग्रीन लहंगे में बेहद सुंदर दिखीं ये 14 दुल्हनें, ज्वेलरी ने बढ़ाई खूबसूरती

शादी एक तरफ जहां जीवन में ढेर सारी खुशियां लाती है, वहीं दूसरी तरफ एक नया जीवन शुरू करने की घबराहट भी महसूस कराती है। शादी से पहले होने वाली दुल्हन को बहुत सारी तैयारियां करनी पड़ती है। हर लड़की को अपनी शादी में सबसे अच्छा दिखना होता है। इसलिए शादी के महीनों पहले से ही दुल्हनें अपने वेडिंग आउटफिट का चुनाव करने में लग जाती हैं। उनकी ये कोशिश होती है कि वो अपने लिए बेस्ट और यूनिक चीजें चुनें।

These 14 brides wore green lehenga designed by Manish Malhotra

यही कारण है कि कई दुल्हनें अपने बेस्ट से बेस्ट डिजाइनर के कलेक्शन से अपनी शादी का लहंगा चुनती हैं। मनीष मल्होत्रा का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। मनीष मल्होत्रा ​​​​अपने खूबसूरत डिजाइनर लहंगे और शादी के आउटफिट्स व आकर्षक पैटर्न के लिए जाने जाते हैं। तो चलिए यहां हम आपको ऐसी 14 दुल्हनों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने खास दिन के लिए मनीष मल्होत्रा का ग्रीन लहंगा चुना था।

1. डार्क ग्रीन लहंगा

These 14 brides wore green lehenga designed by Manish Malhotra

मनीष मल्होत्रा की इस दुल्हन ने अपनी शादी में डार्क ग्रीन कलर का हैवी लहंगा पहना था, जिस पर ज़री और रेशम के साथ बहुत ही जटिल कढ़ाई वाले पैटर्न बने हुए थे। दुल्हन ने अपने लहंगे को मैचिंग दुपट्टा के साथ स्टाइल किया था। दुल्हन ने अपने लुक को पोल्की ज्वेलरी सेट के साथ पूरा किया था।

2. कॉर्सेट ब्लाउज संग चुना मॉस लहंगा

These 14 brides wore green lehenga designed by Manish Malhotra

इस दुल्हन ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से मॉस ग्रीन कलर का लहंगा चुना था, जिस पर सीक्विन और जरी का वर्क किया गया था। दुल्हन ने अपने लुक को सिंपल पर्ल और डायमंड ज्वेलरी सेट के साथ पूरा किया था। मेकअप की बात करें, तो उन्होंने स्मोकी आईज, न्यूड लिप्स और बिंदी के साथ मिनिमल मेकअप रखा था।

3. गोटा-पट्टी वर्क वाला सेज ग्रीन लहंगा

These 14 brides wore green lehenga designed by Manish Malhotra

गोटा-पट्टी वर्क वाले मनीष मल्होत्रा के सेज ग्रीन रंग के लहंगे में ये दुल्हन बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। उनके लहंगे पर सिल्वर, रेशम, स्टोन और ज़री के साथ अनोखे व पत्तेदार फूलों का पैटर्न बना हुआ था, जिसे उन्होंने मैचिंग चोली और नेट दुपट्टे के साथ कैरी किया था। उन्होंने अपने लुक को डायमंड चोकर सेट, स्लीक मांग टीका के साथ कंप्लीट किया था। दुल्हन ने हैवी लहंगे के साथ मिनिमल मेकअप किया था।

4. पैरेट ग्रीन मिरर वर्क लहंगा

These 14 brides wore green lehenga designed by Manish Malhotra

इस दुल्हन ने भी मनीष मल्होत्रा का पैरेट ग्रीन कलर का लहंगा-चोली चुना था, जिस पर मिरर वर्क की कढ़ाई की गई थी। दुल्हन ने अपने लुक को चोकर नेकलेस, झुमके और ब्रेसलेट के साथ पेयर किया था। वहीं मेकअप की बात करें, तो उन्होंने सटल मेकअप के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

5. पेस्टल ग्रीन लहंगा

These 14 brides wore green lehenga designed by Manish Malhotra

इस दुल्हन ने ब्लश पिंक कढ़ाई से भरा पेस्टल ग्रीन लहंगे पहना था। उन्होंने लहंगे पर कॉन्ट्रास्टिंग दुपट्टा लिया था, जिस पर सिल्वर-गोल्डन थ्रेड्स और स्टोन्स के साथ सिक्विन पैटर्न बना हुआ था। दुल्हन ने चोकर, लेयर्ड नेकपीस, माथापट्टी और नथ कैरी किया था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने स्मोकी आईज और रेड लिप्स को चुना था, जिसमें वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं।

6. मिंट ग्रीन लहंगा

These 14 brides wore green lehenga designed by Manish Malhotra

इस दुल्हन ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से मिंट ग्रीन कलर का लहंगा चुना था, जिसे उन्होंने मैचिंग ब्लाउज़ और लाल रंग के दुपट्टे संग पेयर किया था। उन्होंने पोल्की ज्वेलरी के साथ खुद को ट्रेडिशनल टच दिया था। अपने मेकअप के लिए उन्होंने विंग्ड लाइनर और रेड लिपस्टिक को चुना था, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं। 

7. बॉटल ग्रीन सीक्विन्ड लहंगा

These 14 brides wore green lehenga designed by Manish Malhotra

मनीष मल्होत्रा की इस दुल्हन ने शादी में बॉटल ग्रीन कलर का सीक्विन्ड लहंगा चोली पहना था, जिस पर सिल्वर कलर के धागे और स्टोन के साथ सिक्विन में भारी कढ़ाई की गई थी। दुल्हन ने इसे मैचिंग कढ़ाई वाले ब्लाउज और दुपट्टे के साथ पेयर किया था। उन्होंने चोकर नेकलेस, इयररिंग्स और मांग टीका से अपने लुक को पूरा किया था और मेकअप को सटल रखा था। 

8. ऑलिव ग्रीन लहंगा

These 14 brides wore green lehenga designed by Manish Malhotra

मनीष मल्होत्रा की यह दुल्हन ऑलिव ग्रीन लहंगा-चोली में बेहद सुंदर दिखी थीं। दुल्हन के दुपट्टे पर जरी और थ्रेड वर्क की कढ़ाई का काम किया गया था। वहीं, लहंगे पर सिल्वर फ्लोरल और लीफ डिज़ाइन के साथ भारी कढ़ाई की गई थी। डायंमड ज्वेलरी में दुल्हन का लुक बेहद एलिगेंट लग रहा था। हालांकि, उन्होंने अपना मेकअप मिनिमल रखा था।

9. सिल्वर मॉस ग्रीन लहंगा

These 14 brides wore green lehenga designed by Manish Malhotra

सिल्वर मॉस ग्रीन रंग के लहंगे में इस दुल्हन का लुक काफी एलिगेंट लग रहा है। उनके लहंगे पर ज़री और रेशम के साथ बहुत ही जटिल कढ़ाई वाले पैटर्न बने हुए थे। दुल्हन ने अपने लहंगे को दो दुपट्टों के साथ स्टाइल किया था, जिसके बॉर्डर पर फूल की कढ़ाई की गई थी और सिल्वर जरी का काम किया हुआ था। दुल्हन ने डायमंड ज्वेलरी से अपने लुक को पूरा किया था।

10. मिंट ग्रीन सीक्विन्ड लहंगा

These 14 brides wore green lehenga designed by Manish Malhotra

इस दुल्हन ने शादी के दिन मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से मिंट ग्रीन सीक्विन्ड लहंगा पहना था, जिस पर सीक्विन और थ्रेड वर्क किया गया था। दुल्हन ने रानीहार, झुमके और मांग टीका के साथ इसे पेयर किया था। मेकअप की बात करें, तो स्मोकी आईज और न्यूड लिप्स के साथ उन्होंने मेकअप मिनिमल रखा था।

12. एक्वा ग्रीन लहंगा

These 14 brides wore green lehenga designed by Manish Malhotra

दुल्हन ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन का एक्वा ग्रीन कलर का लहंगा पहना था और इसे फेदर स्टेटमेंट ब्लाउज को ड्रेप्स स्लीव्स के साथ स्टाइल किया था। उन्होंने डायमंड और रूबी ज्वेलरी कैरी की थी। दुल्हन ने हैवी लहंगे के साथ मिनिमल मेकअप किया था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

13. डार्क ग्रीन वेलवेट लहंगा

These 14 brides wore green lehenga designed by Manish Malhotra

मनीष मल्होत्रा की इस ब्राइड ने डार्क ग्रीन वेलवेट लहंगे में अपना रॉयल लुक दिखाया था। इस लहंगे पर चांदी के धागों और मोतियों की कढ़ाई की गई है। दुल्हन ने रफ़ल चोली और दुपट्टे से अपने लुक को स्टाइल किया था। बेहद कम ज्वेलरी का चयन करते हुए उन्होंने अपने लुक सटल मेकअप के साथ कंप्लीट किया था।

14. पैरेट ग्रीन मल्टीकलर लहंगा

These 14 brides wore green lehenga designed by Manish Malhotra

इस दुल्हन ने पैरेट ग्रीन कलर के लहंगे को चुना था, जिस पर मिरर का काम हुआ था। दुल्हन ने इसे मल्टीकलर चोली के साथ पेयर किया था। डायमंड ज्वेलरी सेट के साथ उन्होंने अपने मेकअप को मिनिमल रखा था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

फिलहाल, आपको मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए ये आकर्षक ग्रीन लहंगे कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.