हमारे देश की संस्कृति और रीति-रिवाज हमेशा से बाहरी देशों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं, खासकर भारतीय शादी (Indian Wedding)। भारत में शादियां सिर्फ एक रीति-रिवाज नहीं, बल्कि एक फेस्टिवल होता है। इस अनोखे फेस्टिवल में दूल्हा और दुल्हन अपनी जिंदगी के एक नए पड़ाव की शुरुआत खूबसूरती के साथ करते हैं। लड़कियों के लिए शादी इसलिए और भी स्पेशल हो जाती है, क्योंकि वो बचपन से ही अपनी शादी के सपने देखती हैं।
एक लड़की बचपन से ही अपने सपनों में खुद को खूबसूरत दुल्हन के रूप में देखती है। लड़की के लिए उनकी जिंदगी का सबसे स्पेशल मोमेंट तब होता है, जब वो अपनी शादी में अपनी पसंद का लहंगा और ज्वैलरी चुनती है। वैसे, तो हमेशा जब भी किसी दुल्हन की बात की जाती थी, लोगों के दिमाग में रेड लहंगे के साथ भारी ज्वैलरी में तैयार हुईं लड़कियां ही नजर आती थीं। हालांकि, अब ट्रेंड बदल रहा है। अब लड़कियां अपनी शादी में रेड की जगह पेस्टल कलर्स समेत सभी रंगों को अप्लाई करती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही दुल्हन से मिलवाने जा रहे हैं, जिसने अपनी शादी में ब्लू लहंगा पहना था।
(ये भी पढ़ें- सब्यसाची मुखर्जी की इस दुल्हन ने पिंक लहंगे के साथ पहना था मैरून चूड़ा, लग रही थी बेहद खूबसूरत)
मिलिए हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ मालिनी नायर सिंह (Malini Nair Singh) से, जिन्होंने अपनी ड्रीम वेडिंग में रेड लहंगे को ठुकराकर, पेस्टल ब्लू कलर का लहंगा पहना था। सिख दुल्हन ने अपनी शादी के लिए पिंक फूलों की कढ़ाई वाला पिकॉक प्रिंट का पेस्टल ब्लू लहंगा चुना था, जिसके साथ हाफ चोली काफी जंच रही थी। इसके साथ उन्होंने ब्लू कलर का मैचिंग दुपट्टा लिया था।
दुल्हन ने अपने ब्राइड लुक को कंप्लीट करने के लिए डायमंड की ज्वैलरी कैरी की थी। उसने अपने ब्लू लहंगे के साथ डायमंड मांग टीका, एक पासा, एक चोकर नेकपीस, और कलीरे को एक्सेसराइज़ किया था। गुलाब के फूलों से बंधा दुल्हन का हेयर बन काफी खूबसूरत लग रहा था।
वहीं, दूल्हे ने भी अपनी दुल्हन के साथ टक्कर की मैचिंग की। दूल्हे ने गोल्डन वर्क वाली आइवरी शेरवानी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने मोतियों की माला, एक ब्रोच, पिंका साफा और दुपट्टा कैरी कर रखा था। अपने ग्रूम लुक में वो अपनी दुल्हन को मैच कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- परंपराओं को तोड़ते हुए दूल्हे ने पहना मंगलसूत्र, लोग बोले- 'साड़ी क्यों नहीं पहन ली')
ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी दुल्हन ने ब्राइट पेस्टल कलर को चुना हो। इससे पहले, एक दुल्हन ने अपनी ग्रैंड वेडिंग में व्हाइट लहंगा चुना था। मुंबई की रहने वाली ईशा ने अपनी ग्रैंड वेडिंग में सब्यसाची के द्वारा डिजाइन किया हुआ व्हाइट लहंगा पहना था। वैसे तो, दुल्हन के लहंगे में मल्टी कलर्ड की कढ़ाई थी, लेकिन व्हाइट कलर के लहंगे में ब्लू कलर की एंब्रॉयडरी ने इसे यूनिक लुक दिया है। दुल्हन के लहंगे में मधुबनी पेंटिंग्स के पैटर्न बने हुए हैं, वहीं लहंगे के बॉर्डर में बना क्रिम्सन और ह्यूड एटायर एक शाही लुक दे रहा है। व्हाइट लहंगे के साथ ईशा ने ब्लू कलर की डीप कढ़ाई के साथ चोली पहन रखी थी, जिसके साथ क्रिम्सन और ह्यूड से लैस वाले बॉर्डर का दुपट्टा ले रखा था।
अपने शाही लुक को कंप्लीट करने के लिए ईशा ने जोधा-अकबर स्टाइल वाली जड़ाऊ नेकपीस, मांग टीका, मैचिंग ईयरिंग्स और हाफ रिंग नथ पेयर किया था। वहीं, ईशा के सपनों के राजकुमार ने अपनी ग्रैंड वेडिंग के मौके पर ऑफ व्हाइट बंधगला शेरवानी पहन रखी थी, जिसे सब्यसाची के द्वारा डिजाइन किया गया था। इस ऑफ व्हाइट शेरवानी के साथ उन्होंने कंठधार पेयर किया था।
(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने अपनी शादी में 'मणिकर्णिका' के लुक को किया था कॉपी, 'बाजीराव' की तरह दिखे दूल्हेराजा)
फिलहाल, दुल्हनें अब अपनी शादियों में रेड कलर के बजाय यूनिक कलर को प्रायोरिटी दे रही हैं। तो आपको मालिनी नायर सिंह का पेस्टल ब्लू लहंगा कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।