क्या टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी बनने वाली हैं मम्मी? फैंस को वीडियो में दिखा बेबी बंप

टीवी सीरियल की 'ये है मोहब्बतें' से फेम एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी (Anita Hassanandani) के पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद अनिता के प्रेग्नेंट होने के चर्चें हो रहे हैं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

क्या टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी बनने वाली हैं मम्मी? फैंस को वीडियो में दिखा बेबी बंप

फेमस टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हमेशा अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। हाल ही में रोहित ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद अनिता के प्रेग्नेंट होने के चर्चे सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

दरअसल, एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी के पति रोहित रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपना 'मैजिक स्किल्स' दिखा रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, हूडिनी मूव ओवर ब्रो। इसी वीडियो के अंत में फैंस को अनिता का बेबी बंप दिखाई दे रहा है। (ये भी पढ़ें: पति रोहित रेड्डी संग रोमांस में डूबी नजर आईं अनीता हसनंदानी, पिलो फाइट का वीडियो तेजी से वायरल)  

वीडियो में बेबी बंप दिखाई देने के बाद कई फैंस ने एक्ट्रेस अनिता से खुशखबरी के बारे में पूछ लिया। हालांकि, अभी तक कपल ने किसी भी गुड न्यूज के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

बेबी के लिए काफी एक्साइटेड हैं अनिता हंसनंदानी

टीवी एक्टर करण पटेल के घर जब बेटी मेहर का आगमन हुआ था, तो अनिता हस्सनंदनी उससे मिलने एक्टर के घर गई थीं। इसके बाद उन्होंने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में मेहर से मिलने का अनुभव साझा किया था। उन्होंने कहा था कि, ''वह बहुत प्यारी है, वह एक गुड़िया की तरह है। मैं और केपी उनकी बेटी के लिए बहुत खुश हूं। यह उनके जीवन का एक अद्भुत फेस है। उनकी वजह से हम भी एक बच्चे की योजना बनाना चाहते हैं और उम्मीद है कि जल्द ही ऐसा होगा। मुझे उनके लिए गर्व और खुशी है।''

वैसे, ये पहला मौका नहीं था जब अनिता ने इस तरह से बच्चों के प्रति अपना प्यार दिखाया हो। इससे पहले अनिता हस्सनंदनी ने अपने इंस्टाग्राम पर पति रोहित रेड्डी और एकता कपूर के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो एक बेबी को गोद में लिए हुए दिखाई दे रही थीं। उस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था- ''हमारी पहली किडी पार्टी ... पदमश्री विजेता एकता कपूर के साथ जिनके बेटे रवि का आज पहला बर्थडे है। हैप्पी बर्थडे रवियोली। तस्वीर में जिस बच्चे को आप देख रहे हैं वो ध्रुव है, जो मेरे ऊपर चढ़ रहा है मेरे बाल खींच रहा है। हां मैं जानती हूं बच्चे मुझे बहुत प्यार करते हैं।'' (ये भी पढ़ें:शम्मी कपूर लव लाइफ: पहला प्यार रह गया था अधूरा, तो दूसरी पत्नी के सामने रखी थी ये बड़ी शर्त)

अनिता के इस पोस्ट पर उनके सीरियल ये है मोहब्बतें के को-स्टार करण पेटल ने एक ऐसा कमेंट किया था, जिसकी हर जगह चर्चा हुई थी। उन्होंने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था- 'ये साइन है अनिता हस्सनंदनी। चलो-चलो अब जल्दी दो से तीन की बीन बजाओ।' उनके इस कमेंट का रिप्लाई करते हुए रोहित रेड्डी ने लिखा था- 'अबे चुप।' दोनों स्टार्स के बीच हुई इस बातचीत को फैंस काफी पसंद करते हुए नजर आए थे।

ऐसी है अनिता हस्सनंदनी और रोहित रेड्डी की लव स्टोरी

चलिए अब हम आपको बताते हैं अनिता हस्सनंदनी और उनके पति रोहित रेड्डी की लव स्टोरी के बारे में। अनिता की शादी बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से 14 अक्टूबर 2013 को हुई थी। रोहित अपनी और अनिता की पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में नजर आए थे। उन्होंने कहा था कि ,'एक दिन मैंने पब के बाहर अनिता को देखा था जोकि वहां एक कार का इंतजार कर रही थीं। मैंने उन्हें अप्रोच करने का फैसला लिया था। मैं एक हीरो की तरह वहां गया और कुछ अजीबो-गरीब लाइन बोलकर उन्हें अप्रोच भी किया। उस वक्त मुझे ऐसा लगा जैसा कि मेरा एनकाउंटर हो गया हो। इसके बाद मैंने अनीता को फेसबुक पर मैसेज भी किए थे।' (ये भी पढ़ें:कोंकणा सेन शर्मा का पति रणवीर शौरी से हुआ तलाक, जानें किसके पास रहेगा बेटा)

वहीं, अनिता ने एक बार बताया था कि, 'कई साल पहले उन्हें ड्रिंक करना बेहद पसंद था। एक रात उन्होंने काफी पी ली थी और इसके बाद उन्होंने रोहित से लड़ाई भी की थी। उस वक्त उन्होंने ये माना था कि उनकी इस मामले में सारी गलती थी। अगले दिन जब वो उठी तो उन्होंने रोहित से माफी मांगी और कहा कि अगर वो बोले तो वह नशा छोड़ देंगी, लेकिन रोहित ने उन्हें ऐसा जवाब दिया जिसके बाद एक्ट्रेस को लगा रोहित ही उनके रियल मैन है, जोकि उनसे प्यार करते हैं वो भी बिना किसी कमी के।' रोहित ने अनिता से कहा था कि, 'नहीं तुम्हें मेरे लिए कुछ भी छोड़ने की जरुरत नहीं है। बस कोशिश करो कि सारी चीजें नियंत्रण में हो। तुम एक पब्लिक फिगर हो, इसलिए तुम्हें ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरत है।' 

वैसे, अनिता हस्सनंदनी और रोहित रेड्डी एक बेस्ट कपल है इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन यदि वो भी जल्दी माता-पिता बन जाते हैं तो ये चीज उनके फैंस के लिए बेहद ही खुशी की बात होगी। वैसे, आप भी अनीता और रोहित को माता-पिता बनते हुए देखने के लिए कितने बेताब है इस बारे में हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।

(फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.