आदित्य नारायण ने बेटी त्विषा की अपने दादा-दादी संग पहली फोटो की शेयर, उदित नारायण दिखे बेहद खुश

हाल ही में, सिंगर आदित्य नारायण ने अपने पापा व लीजेंड सिंगर उदित नारायण की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अपनी पोती को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

आदित्य नारायण ने बेटी त्विषा की अपने दादा-दादी संग पहली फोटो की शेयर, उदित नारायण दिखे बेहद खुश

फेमस सिंगर व होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल ने 24 फरवरी 2022 को अपने जीवन में पहले बच्चे का स्वागत किया था, जिसका नाम कपल ने त्विषा नारायण झा रखा है। हाल ही में, आदित्य ने त्विषा के साथ उनके दादा-दादी की क्यूट तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

aditya narayan

पहले ये जान लीजिए कि, 23 मई 2022 को आदित्य नारायण और उनकी वाइफ श्वेता अग्रवाल झा ने अपने इंस्टा हैंडल से फैंस के साथ पहली बार अपनी बेटी त्विषा की पूरी तस्वीर साझा की थी। इस फोटो में लिटिल प्रिंसेस एक टोकरी में लेटी हुई दिख रही थीं। उन्होंने एक सफेद रंग की ड्रेस पहनी थी, जिसके साथ एक हेडबैंड भी लगाया हुआ था। फोटो में वो बेहद क्यूट लग रही थीं।

aditya narayan

(ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय ने पहना व्हाइट फ्लोरल गाउन, गुलाब का फूल देने पर एक्ट्रेस ने फैन को दिया फ्लाइंंग किस)

3 जून 2022 को आदित्य नारायण ने अपने इंस्टा हैंडल से एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें उनके पापा उदित नारायण और मां दीपा नारायण अपनी पोती त्विषा को गोद में लिए दिख रहे हैं। तीनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं। बता दें कि, ये पहली बार है, जब इन तीनों की कोई तस्वीर सामने आई है। इस फोटो को शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा, 'दादा, दादी और छोटी त्विषा नायारण झा।'

aditya

आदित्य नारायण अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से 29 मई 2022 को एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें त्विषा अपनी मम्मी के साथ खेलती हुई दिखाई दी थीं। लाल रंग के फ्रॉक में त्विषा किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए आदित्य ने कैप्शन में लिखा था, ''पापा को मम्मी और हमारे नन्हे मार्शमैलो की याद आती है।''

(ये भी पढ़ें- राहुल वैद्य डिनर डेट पर पत्नी दिशा परमार को किस करते आए नजर, एक्ट्रेस ने शेयर कीं फोटोज)

फिलहाल, आपको त्विषा नारायण झा और उनके दादा-दादी की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.