अनुष्का और विराट की बेटी की पहली झलक आई सामने, क्रिकेटर के भाई विकास कोहली ने किया शेयर

क्रिकेटर विराट कोहली व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के घर एक नन्ही परी आई है, जिसकी एक झलक विराट के भाई ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए देखते हैं वो फोटो...

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

अनुष्का और विराट की बेटी की पहली झलक आई सामने, क्रिकेटर के भाई विकास कोहली ने किया शेयर

इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) एक बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए हैं। इस बात की जानकारी क्रिकेटर ने कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर दी है। ये गुड न्यूज़ सामने के बाद फैंस ‘विरुष्का’ की लिटिल प्रिंसेस की एक झलक पाने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। फैंस की इसी विश को पूरा करने के लिए अब विराट कोहली के भाई व बिजनेसमैन विकास कोहली (Vikas Kohli) ने अपनी भांजी की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।

कपल की बेबी गर्ल की झलक देखने से पहले जान लीजिए कि आज यानी 11 जनवरी 2021 को दोपहर में मुंबई के कैंडी ब्रीच हॉस्पिटल में अनुष्का ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। विराट ने इसकी जानकारी एक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। इस पोस्ट में लिखा है, “हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी। स्नेह-विराट।" इसके कैप्शन में विराट ने ब्लैक हार्ट की इमोजी भी बनाई है। (ये भी पढ़ें: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर बेटी ने लिया जन्म, सेलेब्स की बधाइयों का लगा तांता)

अब आपको दिखाते हैं ‘विरुष्का’ की बेबी गर्ल की झलक, जो विकास ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है। दरअसल, चाचू बनने के बाद विकास ने अपनी भांजी की एक फोटो शेयर की है। हालांकि, इसमें बेबी गर्ल का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन इसमें सफ़ेद चादर में लिपटे उनके नन्हे पैर जरूर देखे जा सकते हैं। इस फोटो पर ‘वेलकम’ लिखा हुआ है।

इसके कैप्शन में विकास ने लिखा है, “बहुत सारी ख़ुशी। घर में एंजल आई।” (ये भी पढ़ें: मोहित मलिक के 37वें बर्थडे पर प्रेग्नेंट पत्नी अदिति ने फोटो शेयर कर लिखा- 'तेरे जैसा कोई नहीं')

क्लीनिक जाते हुए स्पॉट किए गए थे ‘विरुष्का’

इससे पहले, 7 जनवरी 2021 को विराट कोहली और अनुष्का की कुछ फोटोज सामने आई थीं। इन तस्वीरों में विराट सुबह अपनी पत्नी को डॉक्टर की क्लीनिक ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। चेकअप के बाद कपल को एक साथ लंच करते हुए भी स्पॉट किया गया था। इस दौरान अनुष्का ने ब्लैक टी-शर्ट ड्रेस के साथ स्नीकर्स को पेयर किया हुआ था। एक्ट्रेस के बाल खुले हुए थे और उन्होंने मास्क भी लगाया हुआ था। वहीं, विराट ने भी कैजुअल लुक अपनाते हुए ग्रे टी-शर्ट और व्हाइट पैंट्स के साथ आर्मी ग्रीन जैकेट कैरी की हुई थी। इसके अलावा, विराट अपनी प्रेग्नेंट वाइफ को कार तक ले जाते भी नजर आए थे।

Virat

Virat

Virat

अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं विकास कोहली

कोहली परिवार के सबसे बड़े बेटे विकास कोहली हैं। इसके बाद उनकी बहन भावना कोहली हैं और फिर तीसरा नंबर विराट कोहली का आता है। विकास कोहली की वाइफ का नाम चेतना कोहली है। विकास बिजनेसमैन हैं और हाईप्रोफाइल लाइफ जीना पसंद करते हैं। कपल का एक बेटा आर्यवीर है। (ये भी पढ़ें: अनिता हस्सनंदनी ने आठवें महीने में करवाया मैटरनिटी शूट, वीडियो में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर)

फिलहाल, फैंस अनुष्का और विराट की लिटिल एंजल को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपको विकास द्वारा शेयर की गई ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- vk0681)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.