Virat Kohli ने शतक जड़ने के बाद पत्नी अनुष्का को किया वीडियो कॉल, एक्ट्रेस ने दी क्यूट प्रतिक्रिया

18 मई 2023 को क्रिकेटर विराट कोहली को आईपीएल मैच में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा से वीडियो कॉल पर बात करते देखा गया। आइए आपको इसकी झलक दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Virat Kohli ने शतक जड़ने के बाद पत्नी अनुष्का को किया वीडियो कॉल, एक्ट्रेस ने दी क्यूट प्रतिक्रिया

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) बॉलीवुड व क्रिकेट इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों एक-दूसरे के अचीवमेंट को चीयर करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। इसका एक नजारा 18 मई 2023 को देखने को मिला, जब 'आईपीएल' मैच में 'सनराइजर्स हैदराबाद' टीम के खिलाफ विराट ने शतक जड़ने के बाद अंत में अनुष्का से वीडियो कॉल पर बात की।

अनुष्का और विराट को वीडियो कॉल पर एक-दूसरे से बात करते हुए बेस्ट कपल गोल्स देते देखा गया। आईपीएल मैच के दौरान 'सनराइजर्स हैदराबाद' के खिलाफ विराट के शतक जड़ने से उनके फैंस खुशी से झूम  उठे। 'रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद' मैच 'राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम' में खेला गया था।

virat

वीडियो कॉल पर एक-दूसरे से बात करते हुए विराट और अनुष्का की झलक आई सामने

मैच के बाद विराट और अनुष्का को वीडियो कॉल पर बात करते हुए देखा गया, जिसकी क्लिप कुछ ही देर में इंटरनेट पर वायरल हो गई। कॉल पर अनुष्का पति विराट से बात करते हए बेहद खुश दिख रही हैं। फैंस ने इसे कपल के बीच का 'खूबसूरत पल' कहा। 

virat

अनुष्का शर्मा ने विराट के शतक जड़ने पर दी प्यारी प्रतिक्रिया

वहीं, अनुष्का ने भी विराट के जबरदस्त प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "वह (डायनामाइट इमोजी) क्या पारी है।" 

anushka

जब Virat Kohli ने IPL ग्राउंड से पत्नी Anushka Sharma को दिया था फ्लाइंग किस, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

इस बीच, अनुष्का ने हाल ही में तब सुर्खियां बटोरीं, जब उन्हें अपने बॉडीगार्ड के साथ हेलमेट पहनकर बाइक की सवारी करते देखा गया। वीडियो को ऑनलाइन शेयर किया गया था और इस पर मुंबई पुलिस की नजर पड़ी। नेटिजंस द्वारा मुंबई पुलिस को टैग करने के बाद बिना हेलमेट के बाइक चलाने के लिए अनुष्का के बॉडीगार्ड पर जुर्माना लगाया गया था।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने बॉडीगार्ड सोनू शेख पर 10,500 रुपए का जुर्माना लगाया। उन्होंने धारा 129/194, धारा 5/180 और धारा 3(1)18 के तहत चालान भी जारी किया। बाद में मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने पुष्टि की कि वाहन चालक ने 10,500 रुपए का जुर्माना अदा किया है।

anushka

वर्क फ्रंट की बात करें, तो अनुष्का जल्द ही फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। इसमें अभिनेत्री पूर्व महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए अनुष्का अपनी बेटी वामिका के जन्म के बाद फिल्मों में वापसी करेंगी।

anushka

फिलहाल, आपको अनुष्का और विराट के बीच की केमिस्ट्री कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.