विराट कोहली ने वाइफ अनुष्का शर्मा संग लंच डेट की सेल्फी की शेयर, मुस्कुराता दिखा कपल

हाल ही में, क्रिकेटर विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ ​लंच डेट पर गए, जिसकी एक तस्वीर उन्होंने शेयर की है। आइए देखते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

विराट कोहली ने वाइफ अनुष्का शर्मा संग लंच डेट की सेल्फी की शेयर, मुस्कुराता दिखा कपल

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी व बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) 'कपल गोल्स' को अच्छी तरह से परिभाषित करते हैं। इस क्रिकेटर-एक्ट्रेस की जोड़ी की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उन्हें दिल से प्यार करती है। अनुष्का, जो इस समय अपनी बेटी वामिका को लेकर पति विराट के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल्स के लिए यूके गई हुई हैं, वह लंदन से लगातार खूबसूरत तस्वीरें साझा कर रही हैं। इस बीच विराट कोहली ने 31 जुलाई की रात को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर कर फैंस को पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लंच डेट के बारे में जानकारी दी। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

Virat Kohli With Anushka Sharma

पहले तो आप ये जान लीजिए कि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद 11 दिसंबर 2017 को गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं और इसी वजह से फैंस कपल को ‘विरुष्का’ कहते हैं। शादी के 3 साल बाद दोनों 11 जनवरी 2021 को बेटी वामिका के पैरेंट्स बने। विराट और अनुष्का अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं। यही वजह है कि, कपल ने बेटी के जन्म को 6 महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उसका चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। विराट अपनी पत्नी और बेटी को लेकर टेस्ट मैच खेलने के लिए इंग्लैंड गए हुए हैं।

Virat Kohli And Anushka Sharma With Vamika

(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने लंदन से शेयर की फोटो, पति विराट-बेटी वामिका संग दिखे क्रिकेटर्स व उनके पार्टनर)

अब आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो। दरअसल, विराट कोहली ने 31 जुलाई 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक क्यूट सेल्फी शेयर की है। तस्वीर में विराट और अनुष्का मिलियन डॉलर की मुस्कान बिखेर रहे हैं। अनुष्का उनके ठीक बगल में बैठी हैं। दोनों अपने सिर को एक-दूसरे के सहारे रखे हुए हैं। सेल्फी के लिए पोज देते हुए अनुष्का कैमरे के लिए बच्चे की तरह शरमाती नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा एक हाथ पति के कंधे पर और दूसरा डाइनिंग टेबल पर रखकर सेल्फी के लिए पोज दे रही हैं। विराट कोहली ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में एक प्लेट, चाकू और कांटे का इमोजी बनाया है। ऐसा लग रहा है कि, कपल आराम से लंच कर रहा है। विराट अपने प्रैक्टिस सेशन से कुछ समय निकालकर अपनी वाइफ को रोमांटिक डेट पर ले गए हैं। फोटो में ये कपल बेहद खुश नजर आ रहा है।

Virat Kohli And Anushka Sharma

इस बीच, हाल ही में अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली, केएल राहुल, अथिया शेट्टी और इंग्लैंड में मौजूद कुछ अन्य दोस्तों के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें सभी लोग बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।

Anushka Sharma And Virat Kohli With Friends

इसके पहले, अनुष्का ने अथिया शेट्टी द्वारा क्लिक की गई अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इनमें वह व्हाइट ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं।

(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने करीब 50,000 की मिनी जैकेट पहने शेयर कीं लेटेस्ट फोटोज, मुस्कान जीत लेगी दिल)

वहीं, 11 जुलाई 2021 को अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी के 6 महीने पूरे होने पर लंदन में ही उसका बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इसकी कुछ तस्वीरें अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की थीं। इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा और विराट बेटी वामिका के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि, विराट और अनुष्का ने किसी पार्क में ये बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, ''उसकी एक हंसी हमारी पूरी दुनिया बदल सकती है, मुझे उम्मीद है कि हम दोनों उस प्यार पर खरे उतर सकते हैं, जितने प्यार से तुम हमें देखती हो, नन्ही परी। हम तीनों को 6 महीने मुबारक।'' यहां देखें फोटोज।

(ये भी पढ़ें- दीया-वैभव से विराट-अनुष्का तक, इन 6 कपल्स ने इको-फ्रेंडली शादी करके जीता फैंस का दिल)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, विराट कोहली अपनी वाइफ को इतना प्यार करते हैं कि, अपने बिजी शेड्यूल में भी वह उनके लिए समय निकाल ही लेते हैं। तो आपको क्रिकेटर द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- विराट कोहली)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.