टेलीविजन अभिनेता विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की लाइफ से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी का खुलासा हुआ है। खबर है कि वह एक बेटी के पिता हैं। 'मधुबाला' अभिनेता अपने निजी जीवन को सीक्रेट रखना पसंद करते हैं और ऐसा लगता है कि शादी केवल एक चीज नहीं है, जिसे उन्होंने छुपाकर रखा है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
इससे पहले, मार्च महीने की शुरुआत में पता चला था कि उन्होंने लॉन्ग टाइम पार्टनर व मिस्र की एक पत्रकार नूरन एली के साथ शादी रचाई है। अब 'हिंदुस्तान टाइम्स' को एक सूत्र के हवाले से पता चला है कि दोनों का साथ में एक बेबी भी है। बच्चे के साथ डीसेना की तस्वीर देखने वाले एक सूत्र ने खुलासा किया कि कपल की दो महीने की बेटी है।
सूत्र ने कहा, "यह एक बच्ची है और लगभग दो महीने की है। नूरन अक्सर अपने करीबी दोस्तों के साथ बच्ची की तस्वीरें साझा करती हैं। मैंने भी उनकी तस्वीरें देखी हैं।” नाम न जगजाहिर करने की शर्त पर डीसेना के एक्स को-एक्टर्स में से एक ने इन अफवाहों की पुष्टि की। अभिनेता ने बच्चे के बारे में बात नहीं करने का फैसला किया है। सूत्र ने कहा, "नूरन, विवियन की फैंस थीं। वह अक्सर हमारे सेट पर आती थीं और इस बात पर काफी ध्यान देती थीं कि विवियन के शॉट किस एंगल से हैं और उन्होंने क्या पहना है।"
'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, विवियन डीसेना और नूरन एली की शादी को एक साल से अधिक समय हो गया है। खबरों की मानें, तो पिछले साल दुल्हन के देश (मिस्र) में आयोजित एक निजी समारोह में 'सिर्फ तुम' अभिनेता अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। यही नहीं, कपल मुंबई के लोखंडवाला में विवियन के अपार्टमेंट में एक साल से अधिक समय से एक साथ रह रहा है। हालांकि, विवियन डीसेना अब तक इन खबरों पर चुप्पी साधे हुए हैं।
बता दें कि विवियन डीसेना की पहली शादी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी से हुई थी। हालांकि, दिसंबर 2021 में दोनों का कानूनी तौर पर तलाक हो गया था। वहीं, अब दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। विवियन डीसेना और वाहबिज दोराबजी ने तलाक के बाद स्टेटमेंट जारी किया था। इस बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हमें विवियन की तरफ से इस खबर की पुष्टि का इंतजार है। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।