धोनी की बेटी जीवा की पूल साइड फोटो आई सामने, प्रिंटेड मोनोकिनी में मॉडल की तरह दिया पोज

क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी के सोशल मीडिया हैंडल पर उनकी मोनोकिनी पहने एक फोटो पोस्ट हुई है, जिसमें उन्होंने किसी मॉडल की तरह पोज दिया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

धोनी की बेटी जीवा की पूल साइड फोटो आई सामने, प्रिंटेड मोनोकिनी में मॉडल की तरह दिया पोज

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) भी अपने पापा की तरह ही काफी फेमस हैं। जीवा एक सेलेब किड होने की वजह से काफी चर्चे में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर जीवा के नाम से एक अकाउंट भी है, जिस पर उनकी फोटोज और वीडियोज अपलोड होते रहते हैं। हाल ही में, जीवा के सोशल मीडिया हैंडल पर उनकी एक फोटो पोस्ट हुई है, जिसमें प्यारी जीवा मोनोकिनी पहने नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी ग्लैमर की दुनिया के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। साक्षी और धोनी की एक क्यूट सी बेटी भी हैं, जिनका नाम जीवा है। धोनी और साक्षी अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी बेटी के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे ने आधी रात को विक्की जैन संग मनाया बर्थडे, पतिदेव ने एक्ट्रेस को कहा- 'मिसेज जैन')

21 दिसबंर 2021 को जीवा धोनी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी एक फोटो पोस्ट की गई, जिसमें वो मोनोकिनी पहने पूल के पास मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने रेड और व्हाइट कलर की प्रिंटेड मोनोकिनी पहनी हुई है। जीवा के इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'हॉलीडे।' मालूम हो कि, जीवा इन दिनों अपने माता-पिता के साथ दुबई की ट्रिप पर गई हुई हैं और ये तस्वीर वहीं की है।

(ये भी पढ़ें- पद्मिनी कोल्हापुरे ने भागकर की थी शादी, पूनम ढिल्लों ने किया था ज्वेलरी और कपड़ों का इंतजाम)

महेन्द्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी अपनी क्यूट सी बेटी जीवा के साथ अक्सर छुट्टियां मनाने जाते रहते हैं। वे तीनों एक साथ काफी मस्ती करते हुए देखे जाते हैं। फिलहाल, धोनी अपनी पत्नी और बेटी के साथ एक सुखी जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

फिलहाल, हमें जीवा की ये प्यारी-सी फोटो बेहद पसंद आई। तो, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.