रणबीर-आलिया की शादी से आकाश-श्लोका अंबानी की नई फोटो आई सामने, साथ में खुश दिखा कपल

हाल ही में,स्टार कपल रणबीर और आलिया की शादी से आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी की नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें ये दोनों कपूर परिवार के साथ दिख रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

रणबीर-आलिया की शादी से आकाश-श्लोका अंबानी की नई फोटो आई सामने, साथ में खुश दिखा कपल

न्यूली मैरिड कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 14 अप्रैल 2022 को मुंबई स्थित अपने घर 'वास्तु' में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच शादी रचाई थी। इस ग्रैंड वेडिंग की अनसीन तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रहे हैं। अब हमें एक और अनदेखी फोटो मिली है, जिसमें आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी, कपूर फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

alia

पहले ये जान लीजिए कि, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी बॉलीवुड की मोस्ट अवेडेट शादियों में से एक थी। दूल्हा-दूल्हन ने अपनी शादी में आइवरी कलर की ड्रेस पहनी थी। दोनों इस लुक में बेहद प्यारे लग रहे थे। यहां देखिए इनकी शादी का लुक।

alia

(ये भी पढ़ें- जब महेश भट्ट ने बेटी पूजा को गोद में बिठाकर किया था लिप-लॉक, कहा था- 'शादी भी कर लेता')

अब बात करते हैं रणबीर और आलिया की शादी से श्लोका अंबानी और आकाश अंबानी की लेटेस्ट तस्वीर की। दरअसल, रणबीर कपूर के कजिन अरमान जैन ने अपने इंस्टा अकाउंट से 18 अप्रैल 2022 को शादी की कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें हमारा ध्यान श्लोका और आकाश अंबानी की फोटो ने खींचा। इस फोटो में ये कपल रणबीर की बुआ रीमा जैन और उनके बेटों अरमान जैन व आदर जैन के साथ नजर आ रहा है। इस फोटो में आकाश और श्लोका बेहद प्यारे और खुश दिख रहे हैं। यहां देखे वो तस्वीर।

ambani

इससे पहले, रणबीर और आलिया की शादी से आकाश और श्लोका अंबानी की एक और तस्वीर सामने आई थी, जिसममें ये दोनों दूल्हे राजा रणबीर कपूर के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे थे।

alia

(ये भी पढ़ें- क्रिकेटर्स की खूबसूरत पत्नियां: पॉपुलैरिटी में देती हैं पतियों को टक्कर, करोड़ों की है नेट वर्थ)

रणबीर और आलिया की शादी में आकाश अंबानी बेबी पिंक कलर की शेरवानी में नजर आए थे। वहीं, उनकी लविंग वाइफ श्लोका अंबानी आइवरी कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों इस अवतार में बेहद अच्छे लग रहे थे। श्लोका ने अपनी साड़ी के साथ डायमंड का मांग टीका और मैचिंग नेकपीस पहना हुआ था। 

alia

बता दें कि, अंबानी परिवार और कपूर परिवार के रिश्ते काफी अच्छे हैं। बताया जा रहा है कि, रणबीर खुद आकाश को अपनी शादी में इनवाइट करने के लिए उनके घर गए थे। आकाश भी अपनी इंटरनेशनल ट्रिप को कैंसिल करके दोस्त की शादी में पहुंचे थे।

ोतगो

फिलहाल, हम तो आलिया और रणबीर की शादी की और तस्वीरें देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वैसे, आपको आकाश और श्लोका अंबानी की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.