आलिया भट्ट अपनी 'होने वाली सासू मां' नीतू कपूर से उनके नए बंगले के पास गले लगती आईं नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी होने वाली सासू मां नीतू कपूर के साथ हाल ही में, उनके नए घर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

आलिया भट्ट अपनी 'होने वाली सासू मां' नीतू कपूर से उनके नए बंगले के पास गले लगती आईं नजर

दिवाली पर बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ जब से उनकी गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने तस्वीर शेयर की है, तब से ही मीडिया में दोनों की शादी खबरें फिर तेज हो गई हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, दोनों इस साल के अंत तक या साल 2022 में शादी कर लेंगे। इस बीच रणबीर के नए घर का काम भी तेजी से चल रहा है, जिसने उनकी आलिया संग जल्द शादी की खबरों को एक दिशा दे दी है। आज यानी 07 नवंबर 2021 को रणबीर को अपनी गर्लफ्रेंड आलिया व मां नीतू कपूर के साथ अपने नए घर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए देखा गया, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

ranbir and alia with neetu kapoor family

पहले आप ये जान लीजिए कि, जब रणबीर कपूर, एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को डेट कर रहे थे, उस दौरान आलिया भट्ट ने प्रोड्यूसर करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में खुलासा किया था कि, वो रणबीर कपूर को पसंद करती हैं और वो उनसे शादी भी करना चाहती हैं। इसके बाद ही दोनों, सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे थे। रणबीर और आलिया फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। आज के समय में कपल के फैंस दोनों को ‘रालिया’ (Ralia) कहते हैं और दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली सेलिब्रेशन की शेयर कीं अनदेखी झलकियां, पति निक के लिए लिखा एक इमोशनल नोट)

alia bhatt and ranbir kapoor

दरअसल, 07 नवंबर 2021 को रणबीर कपूर को अपनी मां नीतू कपूर और गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ मुंबई के पाली हिल्स स्थित वाले घर में स्पॉट किया गया, जिसकी सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। सामने आई एक तस्वीर में आलिया और उनकी फ्यूचर सास नीतू कपूर एक-दूसरे को हग करती हुई नजर आ रही हैं।

इससे पहले, आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लविंग बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ एक दिवाली पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। फोटो में रणबीर और आलिया ने एक-दूसरे को कमर से पकड़ रखा है और दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं। उनकी ये तस्वीर काफी ज्यादा खूबसूरत है। फोटो के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा था’, “और थोड़ा प्यार। हैप्पी दिवाली।”

(ये भी पढ़ें: विक्की कौशल 3 लाख रुपए की बंदगला जैकेट में आए नजर, वेडिंग सीजन के लिए है परफेक्ट)

alia bhatt and ranbir kapoor

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, आलिया भट्ट की अपनी होने वाली सासू मां नीतू कपूर से वाकई कमाल की बॉन्डिंग है। तो आपको दोनों की सामने आईं तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.