रणबीर कपूर ने काटे आलिया के बाल? फैंस ने एक्ट्रेस से पूछा ऐसा सवाल

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने लुक में बदलाव किया है। इसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने इसके लिए अपने 'प्यार करने वाले' का आभार व्यक्त किया है। आइए देखें फेाटोज।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रणबीर कपूर ने काटे आलिया के बाल? फैंस ने एक्ट्रेस से पूछा ऐसा सवाल

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने कम उम्र में ही ये साबित कर दिखाया है कि उनकी एक्टिंग किसी बड़े स्टार से कम नहीं हैं। वैसे आलिया के पास इन दिनों एक के बाद कई फिल्में हैं। लेकिन लॉकडाउन के कारण सभी शूटिंग्स बंद है। इस बीच आलिया ने अपने लुक में बदलाव किया है। इसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने इसके लिए अपने 'प्यार करने वाले' का आभार भी व्यक्त किया है। इसी बात से फैंस कयास लगा रहे हैं कि आलिया का हेयरकट रणबीर कपूर ने किया है। आइए देखें फोटोज।

दरअसल, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt)  बॉलीवुड के एक अच्छे कपल के तौर पर फेमस हैं। हाल ही में आलिया ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वे अपने जिम वेयर में नजर आ रही हैं। येलो टैंक टॉप के साथ जिम पैंट्स में आलिया वर्कआउट के लिए तैयार लग रही हैं। बिना मेकअप के भी वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस दौरान आलिया के बालों ने लोगों का ध्यान खींचा। आलिया ने लॉकडाउन के दौरान हेयरकट लिया है। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने तलाकशुदा से रचाई शादी, पहली पत्नियां लगा चुकी हैं घर तोड़ने का आरोप)    

उन्होंने अपने बालों को लॉब (लॉन्ग बॉब) कट दिया है। उनके बाल पहले से छोटे नजर आ रहे हैं। इस फोटो में आलिया सेंटर पार्टिंग के साथ खुले बालों में दिख रही हैं। आलिया ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, '60 दिनों के बाद - मजबूत, फिट, बर्पिस में बेहतर, स्किप्स में बहुत शानदार, पुश अप्स में बहुत बेहतर, दौड़ने को लेकर जुनूनी, सही खाने के साथ सुपर जुनूनी और अगली चुनौती का इंतजार कर रही हूं। हां मैंने घर पर अपने बाल कटवाए हैं। मेरे 'लव्ड वन' का धन्यवाद जो जब मुझे जरूरत थी, तब आगे आया।' 

अब इसी बात पर उनके फैंस को आश्चर्य हो रहा है कि क्या फिल्म अभिनेता रणबीर ने उन्हें घर पर एक अच्छा हेयरकट दिया है? आलिया को चिढ़ाते हुए एक फैन ने पूछा, 'आज रणबीर साहब नाई बने हैं?' जबकि एक अन्य ने कमेंट किया, 'और मैम रणबीर भैया कैसे है?' (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन 7 सितारों ने अपने फैन से ही रचाई शादी, नाम जान आपको होगी हैरानी)   

आपको बता दें कि ऋषि कपूर के निधन के बाद आलिया, कपूर परिवार के साथ खड़ी हैं। अंतिम संस्कार से लेकर अस्थि विसर्जन और तेरहवीं तक, हर मौके पर आलिया, नीतू कपूर और रणबीर कपूर के साथ नजर आईं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के ऐसे 10 'खान' जिन्होंने हिंदू लड़कियों से की शादी, नहीं जानते होंगे आप) 

Rishi Kapoor, Bollywood, Rishi Kapoor Funeral, Riddhima Kapoor Sahni, Riddhima Kapoor, Alia Bhatt, Social Media, ऋषि कपूर, बॉलीवुड, ऋषि कपूर अंतिम यात्रा, रिद्धिमा कपूर साहनी, रिद्धिमा कपूर, आलिया भट्ट, सोशल मीडिया

वास्तव में यह जोड़ी ऋषि कपूर के दुखद निधन के बाद एक दूसरे के और करीब पहुंच गई है। वहीं, कोरोनो वायरस लॉकडाउन के बीच यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कपल एक साथ सेल्फ-आइसोलेशन में है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.