Anushka Sharma ने ओवरसाइज्ड जैकेट में छिपाया अपना बेबी बंप, लंदन वेकेशन से फोटो आई सामने

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के लंदन वेकेशन की एक अनदेखी तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों ओवरसाइज़्ड जैकेट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Anushka Sharma ने ओवरसाइज्ड जैकेट में छिपाया अपना बेबी बंप, लंदन वेकेशन से फोटो आई सामने

स्टार कपल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच गुपचुप तरीके से लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। कई महीनों से ऐसी अटकलें चल रही हैं कि अनुष्का और विराट बेटी वामिका के बाद अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। कुछ फैंस ने यह भी दावा किया कि उन्होंने 'विश्व कप 2023' के मैचों में उनका बेबी बंप देखा था। अब, उनकी छुट्टियों की एक नई तस्वीर सामने आई है।

अनुष्का शर्मा ने लंदन वेकेशन में ओवरसाइज्ड जैकेट के साथ छिपाया अपना बेबी बंप!

कपल के सीक्रेट लंदन वेकेशन से विराट और अनुष्का की एक अनदेखी तस्वीर सामने आई है। फोटो में उनको एक रेस्तरां के सामने उसके शेफ के साथ पोज देते देखा जा सकता है। जैसे ही फोटो ऑनलाइन वायरल हुई, कुछ फैंस ने अनुमान लगाया कि अभिनेत्री जिस तरह से पोज दे रही थीं और ओवरसाइज्ड पफर जैकेट पहनी थीं, इससे वह अपना बेबी बंप छुपा रही थीं।

anushka

अनुष्का शर्मा द्वारा ओवरसाइज्ड जैकेट में बेबी बंप छिपाने पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया

'रेडिट' पर सामने आई फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "मुझे लगता है कि यह सिर्फ वह एंगल है, जिस पर वह अपना बंप छुपाने के लिए खड़ी हैं, लेकिन मैं इसे देख सकता हूं।" एक अन्य ने कहा, "मुझे लगता है कि उनकी डिलीवरी फरवरी या उसके आसपास हो सकती है, विश्व कप के दौरान उनका बेबी बंप लगभग 4 महीने का लग रहा था।" 

anushka

जब Anushka Sharma पति Virat को चीयर करने के लिए पहुंचीं बेंगलुरु, ओवरसाइज्ड शर्ट में छिपाया बेबी बंप। झलक देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब लंदन वेकेशन से सामने आई थी विराट अनुष्का की पहली फोटो

इस हफ्ते की शुरुआत में भी एक फैन ने विराट और अनुष्का को उनकी बेटी वामिका के साथ लंदन में देखा था। फैन विराट के साथ सेल्फी लेने में भी कामयाब रहा। फोटो और एक वीडियो साझा करते हुए उसने लिखा था, ''आज @virat.kohli से मुलाकात हुई, उनके साथ अच्छा समय बिताना एक बड़ा सम्मान और सौभाग्य था। किंग और उनके परिवार से मिलकर बहुत खुशी हुई @anushkasharma इस अविस्मरणीय दिन के लिए धन्यवाद।''

virat

anushka

जब Virat ने सेकेंड प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच Vamika की बेस्ट मॉम होने के लिए की पत्नी Anushka की थी तारीफ। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि एक सूत्र ने कुछ हफ्ते पहले, 'हिंदुस्तान टाइम्स' को बताया था कि वह और विराट अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। सूत्र ने कहा था, ''अनुष्का अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। पिछली बार की तरह, वे औपचारिक रूप से बाद में दुनिया के साथ इस खबर साझा करेंगे।''

anushka

जब Virat Kohli प्रेग्नेंट पत्नी Anushka और Vamika के लिए हुए प्रोटेक्टिव, कहा- 'बेटी को घर ले जाना है'। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, अनुष्का की लेटेस्ट फोटो के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.