अर्जुन कपूर ने GF मलाइका अरोड़ा संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के पीछे की बताई असली वजह

हाल ही में, बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

अर्जुन कपूर ने GF मलाइका अरोड़ा संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के पीछे की बताई असली वजह

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और उनके बॉयफ्रेंड व एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बॉलीवुड के सबसे चर्चित लव बर्ड्स हैं। अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल बनाने के बाद से दोनों अक्सर साथ में डिनर डेट और एयरपोर्ट पर स्पॉट किए जाते हैं। अर्जुन कपूर उम्र में उनसे काफी छोटे हैं, इसके बावजूद दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। 1 बच्चे की मां होने के बाद भी मलाइका बेहद फिट और खूबसरत हैं, यही कारण है कि, अर्जुन उन पर जान छिड़कते हैं। अब 'गुंडे' अभिनेता ने मलाइका के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाने के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है।

malaika

(ये भी पढ़ें-विक्की कौशल ने पत्नी कैटरीना संग रोमांटिक तस्वीरें कीं शेयर, बाहों में बाहें डाले आए नजर)

दरअसल, 'सोशल मीडिया स्टार' शो पर होस्ट जेनिस सिक्वेरिया के साथ बातचीत में अर्जुन कपूर ने दुनिया के सामने मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रोमांटिक रिश्ते को अपनाने के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि, किसी भी रिश्ते को छुपाने की बजाय हमेशा इसे खुलकर स्वीकार करना चाहिए और अपने साथी का सम्मान करना चाहिए। वरना आपको लेकर अटकलें ज्यादा लगाई जाती हैं।

malaika

इंटरव्यू में आगे, '2 स्टेट्स' के अभिनेता ने उन लोगों के बारे में बात की, जिन्होंने हमेशा उनके और मलाइका के रिश्ते की आलोचना की है। अर्जुन ने साझा किया कि, जीवन में विभिन्न चीजों के प्रति लोगों की धारणा को बदलने के लिए केवल एक सुपरहिट फिल्म की जरूरत है। बकौल अर्जुन, "लोगों की राय है, क्योंकि वो राय रखना पसंद करते हैं। भारत में हम गपशप करना पसंद करते हैं, हम सब जननी बन गए हैं। हम सभी चर्चा करना चाहते हैं कि, उनकी शादी कब होगी या वो एक साथ अच्छे नहीं लगते हैं। बस एक शुक्रवार या हिट फिल्म है, जहां लोगों की धारणा आपके बारे में बदलती रहती है।"

malaiak

(ये भी पढ़ें-नीतू कपूर से जब पैपराजी ने पूछा 'बहू कब आ रही है?' एक्ट्रेस ने दिया मजेदार रिएक्शन)

इससे पहले 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि, मैं मलाइका के साथ हमेशा खड़ा रहा और वो मेरे साथ। हालांकि, सोशल मीडिया पर ये सब काफी टॉक्सिक हो गया था, क्योंकि हमारे बारे में फालतू की बातें की गईं, लेकिन इस रिश्ते में हम दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े रहे।''

arjun

अर्जुन कपूर ने मलाइका की तारीफ करते हुए कहा था, ''इस रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद हमारी जिंदगी नर्क हो गई थी। मलाइका को काफी कुछ झेलना पड़ा था, लेकिन मैं फिर भी उनकी तारीफ करता हूं कि, उन्होंने हमारे रिश्ते को इतना सम्मान दिया। उनके साथ रहने में मुझे कभी भी एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जैसा महसूस नहीं हुआ।''

arjun

(ये भी पढ़ें- गौहर खान ने फैमिली प्लानिंग पर कहा- 'ये हमारा फैसला है, इसमें कोई दखल नहीं देता')

फिलहाल, हमें इनका रिश्ता बेहद खूबसूरत लगता है। वैसे, आपको इन दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.