अर्जुन कपूर ने GF मलाइका अरोड़ा के लिए जाहिर किया अपना प्यार, कहा- 'मैं हर दिन उससे सीखता हूं'

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा के बारे में खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

अर्जुन कपूर ने GF मलाइका अरोड़ा के लिए जाहिर किया अपना प्यार, कहा- 'मैं हर दिन उससे सीखता हूं'

एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल बन चुके हैं। दोनों अक्सर एक साथ कई पार्टीज और इवेंट्स में स्पॉट किए जाते हैं। इसके अलावा, अर्जुन और मलाइका हर मौके पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए नजर आते हैं, जिससे साफ है कि मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। वहीं, अब एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा पर खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं एक्टर ने क्या कहा है।

arjun kapoor

पहले ये जान लीजिए कि, मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से साल 2017 में तलाक लेने के बाद अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों अपने रिश्ते को मीडिया के सामने खुले तौर पर स्वीकार करते हैं। अर्जुन और मलाइका साथ में वेकेशन पर जाते हैं, पार्टीज करते हैं। यहां तक कि, लॉकडाउन पीरियड में भी दोनों एक साथ रह रहे थे। यही नहीं, मलाइका और अर्जुन की फैमिलीज ने भी दोनों के रिश्तों को स्वीकार कर लिया है। मलाइका जहां, कपूर फैमिली में नजर आती हैं, तो वहीं अर्जुन कपूर भी मलाइका के पेरेंट्स के साथ अक्सर टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। (ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने शेयर किया भाई का आखिरी पोस्ट, लिखा इमोशनल नोट)

arjun malaika

आइए अब आपको एक्टर के लेटेस्ट इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, अर्जुन कपूर ने ‘Hindustan Tims’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्टर ने बताया है कि, उन्होंने मलाइका के साथ रहकर क्या सीखा है। इंटरव्यू में अर्जुन कपूर से पूछा गया कि, उन्होंने अपनी लाइफ में मलाइका से क्या सीखा है? एक्टर ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, ‘मुझे प्यार है कि मलाइका कितनी प्रतिष्ठित हैं। वह आज भी ऐसे जीती हैं, जैसे वह 20 साल की हैं। वह एक स्वतंत्र महिला हैं, जिसकी खुद की अपनी एक पर्सनैलिटी है। मैंने उसे खुद को चीजों पर अपने नैरेटिव को बदलते हुए देखा है। वह सिर्फ अपने सिर को गरिमा के साथ ऊंचा रखने और काम के बारे में बात करने में विश्वास करती हैं। वह हमेशा एक ऐसे जीवन में विश्वास करती हैं, जिसमें वह खुश हैं। मैं हर दिन उससे कुछ न कुछ सीखता हूं।’ (ये भी पढ़ें: अंकिता भार्गव ने बताया अच्छी पेरेंटिंग की कुंजी, कहा- 'माता-पिता एक टीम हैं')

arjun kapoor gf

वहीं, इस इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी दिवंगत मां मोना कपूर को भी याद किया और बताया कि, उन्हें पता चला है कि हर किसी के पास अपनी दिवंगत मां के बारे में बताने के लिए काफी कुछ होता है, जो एक प्यारी कहानी का रूप ले लेता है। इसके आगे अर्जुन कपूर ने अपनी बहनें जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के बारे में भी अपने विचार व्यक्त किए। खुशी की बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि, ‘खुशी काफी शांत हैं और उनमें बहुत कॉन्फिडेंस है।’ वहीं, जान्हवी की बात करते हुए अर्जुन कपूर ने बताया कि, ‘वह बहुत जिज्ञासु हैं। वह चीजों को सीखना चाहती हैं और अपने काम को और ज्यादा बेहतर करना चाहती हैं।’ (ये भी पढ़ें: यूजर ने प्रियांक शर्मा पर लगाया GF बेनाफ्शा सूनावाला को धोखा देने का आरोप, एक्टर ने मांगी मदद)

  

janvi kapoor

अर्जुन कपूर अक्सर मलाइका अरोड़ा और उनके परिवार के साथ स्पॉट किए जाते हैं। बीते दिनों, मलाइका की फैमिली ने अपने घर में ‘ईस्टर डे’ के मौके पर लंच पार्टी होस्ट की थी, जिसमें एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी शामिल हुए थे। फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टा हैंडल से वीडियो शेयर किया था, जिसमें अर्जुन और मलाइका एक साथ घर में एंट्री लेते नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो, मलाइका येलो एटायर में बेहद स्टनिंग लग रही हैं, वहीं, चॉकलेटी टी-शर्ट के साथ ब्लैक जींस, बूट और कैप में अर्जुन बेहद हैंडसम दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों ने कोरोना महामारी से बचने के लिए अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा है।

फिलहाल, ये तो साफ है कि, अर्जुन कपूर अपनी लेडीलव से बेहद प्यार करते हैं। तो आपको मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.